06/13/2026
https://www.facebook.com/share/p/1J89S3BgSA/
On the occasion of the 12ᵗʰ International Day of Yoga, Yogoda Satsanga Society of India sannyasi Swami Ishwarananda Giri will conduct an online programme in Hindi on the theme “Experience Peace Through Yoga-Meditation,” specially designed for truth-seekers to discover how inner calmness can be achieved and preserved under all circumstances of their daily lives using Paramahansa Yogananda’s Kriya Yoga meditation teachings.
Swami Ishwarananda will also conduct a guided meditation session introducing the participants to the basics of meditation including the practice of the correct posture, preliminary breathing exercises, an affirmation, and a visualization.
All are welcome to attend this online session that will be live-streamed from YSS Ranchi ashram.
Sunday, June 14
11:00 a.m. to 12:00 noon (IST) — in Hindi
To learn more and participate, please visit: https://yssi.org/YogaDay
On this occasion, YSS will also host several in-person events to promote the well-being of body, mind, and soul. To learn more, please visit: https://yssi.org/YogaDay-InPerson
•
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया के संन्यासी स्वामी ईश्वरानन्द गिरि “ध्यान-योग द्वारा शांति की अनुभूति” विषय पर हिन्दी में एक ऑनलाइन कार्यक्रम संचालित करेंगे। इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से सत्यान्वेषी यह जान सकेंगे कि परमहंस योगानन्दजी द्वारा दी गयी क्रियायोग शिक्षाओं की सहायता से आंतरिक शांति कैसे प्राप्त की जा सकती है और अपने दैनिक जीवन की सभी परिस्थितियों में कैसे उस शांति को बनाए रखा जा सकता है।
इस कार्यक्रम में स्वामी ईश्वरानन्द निर्देशित ध्यान-सत्र का भी संचालन करेंगे जिसमें प्रतिभागियों को ध्यान के मूल सिद्धांतों से परिचित कराया जाएगा। इसमें ध्यान की सही आसन का अभ्यास, प्रारंभिक श्वास-अभ्यास, प्रतिज्ञापन और मानस-दर्शन शामिल होंगे।
रविवार, 14 जून
सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक (भारतीय समयानुसार)
अधिक जानने और भाग लेने के लिए, कृपया दिए गए लिंक पर जाएँ : https://yssi.org/YogaDay-Hin
इस अवसर पर, वाईएसएस शरीर, मन, और आत्मा के कल्याण हेतु कई व्यक्तिगत कार्यक्रम भी आयोजित करेगा। अधिक जानकारी के लिए, कृपया दिए गए लिंक पर जाएँ : https://yssi.org/YogaDay-InPerson