Shubh Shagun

Directions

Shubh Shagun प्यार में कोई भाषा नहीं होती, इसे समझना पड़ता है... 💗
feed your own ego, I am busy 😉

रात भर दिमाग ने हजारों सवाल कियेसोना और फिर सुबह उठ करउन्हीं सवालों के साथ जीनाशायद यही अब मेरी जिंदगी है...💔
03/10/2026

रात भर दिमाग ने हजारों सवाल किये
सोना और फिर सुबह उठ कर
उन्हीं सवालों के साथ जीना
शायद यही अब मेरी जिंदगी है...💔



जिसने समंदर देने का वादा किया होअगर वही बूंद बूंद के लिए तरसता छोड़ दे...तो शिकायत तो रहेगी न महादेव .......क्योंकि दर्द...
03/10/2026

जिसने समंदर देने का वादा किया हो
अगर वही बूंद बूंद के लिए तरसता छोड़ दे...
तो शिकायत तो रहेगी न महादेव .......
क्योंकि दर्द अधूरे प्रेम का नहीं ,
टूटे हुए विश्वास का ज्यादा होता है...💔



#अधूरा_प्यार

प्रेमिकाएं भी विधवा होती है उनके प्रेमी के छोड़ जाने पे कभी देखना उन्हें गौर से... उनकी सूजी हुई आँखों को, उनके मुरझाए ह...
03/10/2026

प्रेमिकाएं भी विधवा होती है
उनके प्रेमी के छोड़ जाने पे
कभी देखना उन्हें गौर से...
उनकी सूजी हुई आँखों को,
उनके मुरझाए हुए चेहरे को
रात रात भर जाग कर रोती हुई
उस प्रेमिका को ..
जिनके हिस्से ना की मृत्यु आई
और ना ही कोई शोक मनाने वाला
जिनका प्रेमी तो जिंदा है
लेकिन उनकी मोहब्बत मर चुकी है....




कभी कभी कुछ कहना इतना आसान नही होता,जितना हम सोचते हैं,कई बातें मन में उथल पुथल करती हैं,जैसे मीलों दौड़कर आने के बाद बढ...
02/10/2026

कभी कभी कुछ कहना इतना आसान नही होता,
जितना हम सोचते हैं,
कई बातें मन में उथल पुथल करती हैं,
जैसे मीलों दौड़कर आने के बाद बढ़ जाती है धड़कनों की रफ़्तार, और ऐसा लगता है मानो,
जोर जोर से धड़कता ये दिल बाहर ही आ गिरेगा..
जहां कुछ कहना भी दुश्वार हो जाता है ,
और सांस लेना भी ,
कुछ ऐसी ही मनोदशा होती है उस वक्त
मन में एक नही हजारों,लाखों बातें विचरण करने लगती हैं मगर,होंठ तो जैसे सिल से जाते हैं,
एक शब्द बाहर न फूटे
वैसे सब तो नही मगर होते है कुछ एक लोग हमारी तरह
जो बोलने से पहले किसी फैसले से पहले बहुत सोचते हैं ,बहुत ज्यादा ।
इतनी बातें सोच लेते हैं की दिमाग ठप्प होने लगता हैं,और मन भारी होने लगता है फिजूल की आशंकाओं से ।
और आखिर में वो कुछ एक बचे खुचे शब्द ही रह जाते है बोलने को ।
और ऐसा अक्सर तब होता ही जब आपको पता हो की सामने वाले मुझे नही समझ सकते, बस इसीलिए उन सभी बातों का उन ख्यालों का वो कड़वा घूंट बिना किसी शिकायत के पी जाते हैं,और सोचते हैं कि चलो कोई बात नही मैं चुप हूं वो जो ऊपर बैठा है ऊपरवाला वो तो देखता होगा ना...💔



#अकेलापन
#परेशान_मन

फासले बढ़ गए चाहत नहींतुम बदल गए, हम नहीं तुम निभा ना सके अपने वादेकोई बात नहीं तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां मिलेगम की ...
02/10/2026

फासले बढ़ गए चाहत नहीं
तुम बदल गए, हम नहीं
तुम निभा ना सके अपने वादे
कोई बात नहीं
तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां मिले
गम की सौगात नहीं...💔

“आज अहिंसा दिवस है, इसलिए बकरी जी भी बड़ी खुश हैं।बच्चों के साथ रैली में पूरे हक से शामिल होकर चल रही हैं।शायद मन ही मन ...
02/10/2026

“आज अहिंसा दिवस है, इसलिए बकरी जी भी बड़ी खुश हैं।
बच्चों के साथ रैली में पूरे हक से शामिल होकर चल रही हैं।
शायद मन ही मन सोच रही होंगी—
‘चलो, आज तो इंसानों से डरने की जरूरत नहीं…
आज गांधी जी का दिन है, आज कोई मुझे मार नहीं सकता!’ 😂🐐
वैसे देखा जाए तो अहिंसा का महत्व बकरी जी से बेहतर कौन समझ सकता है…
क्योंकि इनके लिए तो हर दिन इंसानों के भरोसे का इम्तिहान होता है! 😜”


#अहिंसा_दिवस

ना कोई अपना होता है न पराया....कभी कभी अपने भी पराए हो सकते हैं और कभी कभी पराये भी अपनेअपनों जैसे पराए भी किसी किसी को ...
02/10/2026

ना कोई अपना होता है न पराया....

कभी कभी अपने भी पराए हो सकते हैं
और कभी कभी पराये भी अपने

अपनों जैसे पराए भी किसी किसी को ही मिलते हैं
परायों जैसे अपने भी किसी किसी को ही मिलते हैं

जिनसे प्यार और अपना पन मिले वो अपने
जिनसे ये न मिले वो पराए

जिसका न कोई अपना है न पराया
वो खुशी से भी परे है और तकलीफ़ से भी परे

जो खुशी और तकलीफ़ से परे है
वो सिर्फ़ एक ही एहसास के करीब है

और वो एहसास है सत्य
सत्य यानी ईश्वर
ईश्वर यानि शिव
शिव यानि सुंदर


#अपने_पराए
#शिव_सत्य_सुन्दर
#महादेव

जिंदगी..हर किसी को मुस्कान नहीं देती,किसी किसी को आंसू भी देती है...लेकिन ये भी सच हैकि यही आंसू हमें अंदर से मज़बूत बना...
01/10/2026

जिंदगी..
हर किसी को मुस्कान नहीं देती,
किसी किसी को आंसू भी देती है...

लेकिन ये भी सच है
कि यही आंसू हमें अंदर से मज़बूत बनाते हैं...

कभी-कभी टूटना भी जरूरी होता है
जुड़ने के लिए...💔


जिस इंसान से हर रोज़ बात करने की आदत हो जाए, उसे भला इतनी आसानी से कैसे भुलाया जा सकता है?जिसके “गुड मॉर्निंग” से दिन की...
30/09/2026

जिस इंसान से हर रोज़ बात करने की आदत हो जाए, उसे भला इतनी आसानी से कैसे भुलाया जा सकता है?
जिसके “गुड मॉर्निंग” से दिन की शुरुआत होती थी और जिसके “अब सो जाओ” कहने पर रात पूरी होती थी, जब वही इंसान अचानक ज़िंदगी में न रहे, तो पूरा दिन जैसे खाली-खाली सा लगने लगता है।जहाँ कभी घंटों बातें हुआ करती थीं, वहाँ अब सिर्फ़ ख़ामोशी रह गई है।
मोबाइल हाथ में लेकर भी समझ नहीं आता कि किसका नाम ढूँढ़ूँ…क्योंकि जिससे बात करने की आदत थी, अब उसी से बात नहीं होती और शायद सबसे ज़्यादा तकलीफ़ किसी इंसान के चले जाने की नहीं होती बल्कि उसके साथ जुड़ी उन छोटी-छोटी आदतों के छूट जाने की होती है,जो कभी हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा हुआ करती थी...💔



Address

Domariaganj

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shubh Shagun posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share