Radha Soami Satsang

Radha Soami Satsang Radha Soami Satsang Beas

07/14/2026
07/14/2026

PETALUMA Q/A - 11 जुलाई (हिंदी अनुवाद)

एक लड़के ने बाबा जी से पूछा कि उसने कहीं सुना है कि आपका पसंदीदा कलाकार Diljit Dosanjh है। वह जानना चाहता था कि आपका पसंदीदा गाना कौन-सा है।
बाबा जी मुस्कुराकर बोले: "मुझे तो लगा मैं ही उसका पसंदीदा कलाकार हूँ।"
यह सुनकर सभी हँस पड़े, बाबा जी भी।

एक लड़की ने कहा: "बाबा जी, मैं सिर्फ आपसे ही प्यार करती हूँ।"
बाबा जी बोले: "अच्छा, तुम सिर्फ मुझसे ही प्यार करती हो?"
फिर बाबा जी और हज़ूर जी एक-दूसरे की ओर देखकर मुस्कुराए।
बाबा जी ने मज़ाक में कहा: "पूजा का कोई नहीं दूजा।" 😂

एक लड़के ने पूछा: "Gen Z के लिए कोई खास सलाह दीजिए।"
बाबा जी बोले: "ज़्यादा तनाव मत लिया करो और भविष्य के बारे में ज़रूरत से ज़्यादा मत सोचो।"
लड़के ने कहा, "मुझे अपने भविष्य की चिंता रहती है।"
बाबा जी हँसते हुए बोले: "मैं अभी तो यही कह रहा था—तनाव मत लो। अभी तुम्हारी पूरी ज़िंदगी आगे पड़ी है।"

एक महिला ने सवाल पूछा। जवाब मिलने के बाद उसने कहा, "Thank you Hazur.ji

बाबा जी मुस्कुराकर बोले: "सवाल तो मुझसे पूछ रही हो और Thank You हज़ूर को कह रही हो। मैं जहाँ भी जाता हूँ, हर जगह यही होता है।"

एक लड़के ने कहा: "बाबा जी, आप साल में दो बार आ जाया करें।"
बाबा जी बोले: "फिर क्या हो जाएगा? क्या फिर तुम लोग ज़्यादा भजन-सिमरन करने लग जाओगे?"
फिर मज़ाक में बोले, "अमेरिका ने बाकी देशों से बहुत तरक्की की है, एक बाबा का क्लोन बना लो और यहीं रख लो।"

एक महिला रोते हुए बोली: "बाबा जी, आप साल में सिर्फ एक बार आते हैं। आप मुझे अमेरिका क्यों ले आए?"
बाबा जी ने मुस्कुराकर जवाब दिया: "तुम अपनी मर्ज़ी से यहाँ आई हो, किसी ने तुम्हें ज़बरदस्ती तो नहीं भेजा था।"

एक लड़के ने कहा: "मेरा कोई आध्यात्मिक सवाल नहीं है।"
बाबा जी ने मज़ाक में कहा: "हम भी आध्यात्मिक जवाब नहीं देते।" (सभी हँस पड़े।)

लड़के ने कहा, "मेरा एक छोटा-सा सवाल है। मैं इटली जाना चाहता हूँ, लेकिन मेरी माँ मुझे जाने नहीं देती। आप उन्हें समझा दीजिए।"
बाबा जी बोले: "मैं उन्हें इटली भेजने के लिए क्यों समझाऊँ? अगर तुम कहते कि उन्हें समझाकर ब्यास या भारत भेज दो, तो मैं कोशिश कर सकता था।"

फिर बाबा जी ने पूछा, "तुम्हें अमेरिकी लोग पसंद नहीं?"
लड़के ने कहा, "मैं अमेरिका का नहीं, कनाडा का हूँ।"

बाबा जी ने मुस्कुराकर पूछा: "तो तुम्हें इटालियन लोग पसंद हैं?"
लड़के ने कहा, "हाँ।"

बाबा जी ने हँसते हुए कहा: "इटालियन लड़कियाँ पसंद हैं, इसलिए तुम्हारी माँ तुम्हें जाने नहीं देती।" 😄

09/14/2024
09/14/2024

Address

575 Matmor Road
Woodland, CA
95776

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Radha Soami Satsang posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Radha Soami Satsang:

Shortcuts

Share