12/23/2022
Waheguru ji
संगतों ने किया गुरू परिवार की महान शहादत को अनोखे ढंग से नमन
संगत जी, हम सभी जानते हैं कि साल के इस सप्ताह को दुनिया भर के गुरू प्यारे शहीदी सप्ताह के रूप में याद करते हैं। कई गुरू भक्त इस पूरे सप्ताह में ज़मीन पर सोते हुए छोटे साहिबज़ादों व माता गुजरी जी की अतुलनीय शहादत को नमन करते हैं।
संगत जी, आज हम आपके लिए गुरू जी की महान संगतों की एक ऐसी तस्वीर लेकर आएं है जिसे देखते ही आप भी उन्हें प्रणाम करेगें। जी हां, यह तस्वीर है सरसा नदी पार करते हुए गुरू जी की संगतों की।
जिस तरह 22 दिसंबर साल 1704 को गुरू जी के परिवार ने रूह जमा देने वाली ठंड में सरसा नदी के ठंडे पानी में नदी को पार किया था, उसी तरह उन महान आत्माओं की शहादत को नमन करते हुए गुरू जी की प्यारी संगत ने भी जमा देने वाली सर्दी में सरसा नदी को पार करते हुए सभी महान आत्माओं की अतुलनीय शहादत को प्रणाम किया है।
धन्य है ये सारी संगत, जो पोह महीने की इस हड्डियां कंपा देने वाली ठंड में सरसा नदी के ठंडे पानी में नंगे पांव चलकर माता गुजरी जी और छोटे साहिबज़ादों की महान और अतुलनीय शहादत को इस अनोखे ढंग से नमन कर रही है।
संगत जी, ज़रा आप भी देखिए यह तस्वीर और इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में हमारी सहायता करें।