BK Sahaj Rajyog Shikshan Kendra , Punjabi Bagh

BK Sahaj Rajyog Shikshan Kendra , Punjabi Bagh ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्याल?

08/17/2026

मन में विचारों की कमी नहीं होती। एक के बाद एक संकल्प आते रहते हैं, लेकिन हर संकल्प हमारी ऊर्जा और ध्यान के योग्य नहीं होता।

कभी हम बहुत कुछ करने की सोच लेते हैं और फिर किसी एक पर भी पूरी तरह टिक नहीं पाते। मन की शक्ति बिखर जाती है और भीतर थकान बढ़ने लगती है।

इसलिए जरूरी नहीं कि हम कम सोचें, बल्कि यह जरूरी है कि क्या सोचना है, यह चुनना सीखें।
व्यर्थ को छोड़कर श्रेष्ठ संकल्प को शक्ति दें, उसे कर्म में उतारें और पूरी निष्ठा से निभाएँ।

क्योंकि एक समर्थ संकल्प, बिखरे हुए अनेक विचारों से कहीं अधिक शक्ति रखता है।

08/17/2026

रक्षाबंधन के शुभ अवसर से पूर्व मां भगवती, मंदिर प्राचीन शिव मंदिर मादीपुर गांव में Brahma Kumaris Sahaj Rajyog Shikshan Kendra,Punjabi Bagh, New Delhi की मुख्य निदेशिका आदरणीय BK Kokila Didi ने रक्षाबंधन का सच्चा सच्चा आध्यात्मिक अर्थ बताया तथा सभी को रक्षा सूत्र बांधने के पश्चात उपस्थित सभी बहन भाइयों को प्रसाद देकर केंद्र पर आने का निमंत्रण दिया।

ओम् शांति 🙏

08/09/2026

भीष्म सा संकल्प हो, तो हर जंग जीती जा सकती है!💪

• आज का युवा नशे के अंधेरे में खो रहा है...
• समाज फिर से एक अदृश्य युद्ध लड़ रहा है...

पर इस अंधकार को मिटाने का एक अचूक हथियार है—राजयोग की शक्ति! 🧘‍♂️✨

जब मन शक्तिशाली होगा, तो कोई भी नशा या बुराई टिक नहीं पाएगी। अपने भीतर की शक्ति को पहचानें, नशे की बेड़ियों को तोड़ें एवं गौरवशाली जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।💫

👉 आपको क्या करना है? 1️⃣ 6 से 20 अगस्त 2026 के बीच 9414154000 पर WhatsApp करें 'PLEDGE' 2️⃣ खुद प्रतिज्ञा लें और अपने साथ कम से कम 50 दोस्तों/लोगों से यह संकल्प करवाएं! अगर समूह में प्रतिज्ञा ले रहें हैं तो उसकी फोटो भी इसमें अपलोड करें।

क्या आप भी भीष्म जैसा महा संकल्प लेने को तैयार हैं?

📲 नवीनतम अपडेट के लिए ब्रह्माकुमारीज़ हिंदी चैनल को फ़ॉलो करें

Brahma Kumaris
Brahmakumaris Om Shanti Retreat Centre Lalit Yadav Lalit Yadav Nc Arora Bk shivani didi positive thoughts BK Usha :: True Essence of Bhagwad Gita shiv baba ruhani family BK Positive Thoughts

जब इच्छाएँ सीमित होती हैं, तो मन बाहरी वस्तुओं पर निर्भर नहीं रहता। संतोष का संस्कार आत्मा को हल्का, स्थिर और प्रसन्न बन...
07/26/2026

जब इच्छाएँ सीमित होती हैं, तो मन बाहरी वस्तुओं पर निर्भर नहीं रहता। संतोष का संस्कार आत्मा को हल्का, स्थिर और प्रसन्न बनाए रखता है, जिससे शांति जीवन का सहज अनुभव बन जाती है।

आज आप किस एक अनावश्यक इच्छा को छोड़कर मन को और शांत बनाएँगे?

07/26/2026
07/26/2026

सबसे अनमोल उपहार खरीदे नहीं जाते... दिए जाते हैं। 🩸❤️
इस बार किसी की जिंदगी को नई उम्मीद दें।
आइए, रक्तदान करें और मानवता की मिसाल बनें। 🙏✨

📅 21 अगस्त – 25 अगस्त 2026
📍 अपने निकटतम ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र पर

For More Updates:
🔗 WhatsApp : https://tr.ee/bksocialwingwp
🌐 Website : https://bksocialwing.org
📞 अधिक जानकारी के लिए कॉल करें : +91 94626 87796

हममें से अधिकांश लोग दुनिया बदलना चाहते हैं, लेकिन अपने मन को बदलने का साहस बहुत कम लोग जुटा पाते हैं।असली युद्ध बाहर नह...
07/06/2026

हममें से अधिकांश लोग दुनिया बदलना चाहते हैं, लेकिन अपने मन को बदलने का साहस बहुत कम लोग जुटा पाते हैं।

असली युद्ध बाहर नहीं, भीतर है— अपने भय, क्रोध, विकारों, उलझनों और अंधकार के साथ। और शायद जीवन की सबसे बड़ी जीत दुनिया पर राज करना नहीं, बल्कि अपने मन पर राज करना है।

जिस दिन मन आपका सेवक बन जाए, मालिक नहीं— उसी दिन सच्ची विजय शुरू होती है। ✨👑

मन को जीत लो, सम्मान अपने आप मिलने लगेगा।

हम अक्सर बाहरी सुंदरता को निखारने में लगे रहते हैं, लेकिन सबसे गहरी छाप हमेशा वही लोग छोड़ते हैं जिनके मन में सच्चाई, सर...
07/05/2026

हम अक्सर बाहरी सुंदरता को निखारने में लगे रहते हैं, लेकिन सबसे गहरी छाप हमेशा वही लोग छोड़ते हैं जिनके मन में सच्चाई, सरलता और निर्मलता होती है। ✨

रूप कुछ पल के लिए नज़रें रोक सकता है, लेकिन मन की पवित्रता लोगों के दिलों में जगह बना लेती है।

आख़िर में लोग आपका चेहरा नहीं, आपके हृदय से मिला सुकून याद रखते हैं।

07/05/2026

Rajyoga is the journey from body-consciousness to soul-consciousness. Living through roles, thoughts and reactions. Remembering who I am and who I belong to.

Address

Punjabi Bagh
New Delhi, IL
110026

Opening Hours

Monday 6am - 10am
4pm - 8pm
Tuesday 6am - 10am
4pm - 8pm
Wednesday 6am - 10am
4pm - 8pm
Thursday 6am - 10am
4pm - 8pm
Friday 6am - 10am
4pm - 8pm
Saturday 6am - 10am
4pm - 8pm
Sunday 6am - 10am
4pm - 8pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BK Sahaj Rajyog Shikshan Kendra , Punjabi Bagh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share