10/01/2022
जब स्वर्गदूत ने भाई ब्रन्हम से कहा कि पहला और दूसरा खिचाव कई लोगों द्वारा प्रतिरूपित किया गया है, तो वह तीसरे खिचाव की व्याख्या नहीं करना चाहते थे क्योंकि यह एक रहस्य था और कोई नकल नहीं होगी, क्या इसका मतलब केवल भाई ब्रन्हम के पास तीसरा खिंचाव होगा?
जब उन्होंने मुझे उठाया, तो उन्होंने कहा कि यह तीसरा खिचाव था और इसे कोई नहीं जान पाएगा।
जब तक आप इसे बोलते हैं शैतान कुछ भी नहीं जानता है। इसके लिए मेरा वचन लें!
अगर मैं आईटी के बारे में बोलूं, तो शैतान को पता चल जाएगा और वह बहुत नुकसान करेगा, क्योंकि वह किसी भी उपहार का प्रतिरूपण करता है, जैसा कि उसने तब किया था जब मैंने पहले खिंचाव और हाथ में कंपन की व्याख्या की थी।
कोई भी इसकी नकल नहीं कर पाएगा! अगर मैं इसे अपने दिल में रखूं तो शैतान तीसरे पुल को नहीं जान पाएगा। यह एक ऐसी चीज है जिसे शैतान प्रतिरूपित नहीं कर सकता!
इसलिए स्वर्ग में सन्नाटा था! कोई आईटी के बारे में लिख भी नहीं सकता था! एक चाल और एन्जिल्स आईटी दूर दे सकते हैं!
हम एक महान दिन में जी रहे हैं! रहस्य और रहस्य एन्जिल्स के बारे में कुछ भी नहीं पता था और जॉन को रहस्योद्घाटन में लिखने के लिए क्या मना किया गया था, और यीशु ने कभी क्या बात नहीं की, वह तीसरा पुल है।
ध्यान दें कि वह सभी 6 मुहरों को प्रकट करता है लेकिन 7वें के बारे में तब तक कुछ नहीं कहता जब तक कि प्रकाशितवाक्य 10:7 अंत-समय में पूरा नहीं हो जाता।
दूसरी मुहर मेरे लिए बहुत मायने रखती है, लेकिन सातवीं मुहर के साथ, यह वही है जो मैंने अपने पूरे जीवन के बारे में सोचा है!
याद रखें कि दृष्टि कभी विफल नहीं होती है!
ह्यूस्टन की तस्वीर में प्रकाश मुझसे दूर चला गया और कहा कि वह मुझे तंबू में मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह तीसरा खिंचाव होगा और मैं इसे किसी को नहीं बताऊंगा!
पूरा संदेश यहां पढ़ें या सुनें: http://table.branhamtabernacle.org
डब्लू एम बी~और जितने निश्चित रुप से मैं आज रात्रि इस प्रचार मंच पर खडा हूं, मेरे पास प्रकाशन था जिसने प्रकट किया, यह तीन सतहिये ढंग में है, जो मैं आप से बोलुगा परमेश्वर की सहायता से, इसके एक सतह का। और तब आप…आईये इस पर पहले चले, यहाँ वह प्रकाशन आरम्भ होता है, जो मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह क्या है, क्या हुआ, क्या यह…वे सात गर्जने जो उसने गर्जने सुनी और लिखने से रोका गया; यही वह भेद है जो उन निरन्तर गर्जनो के पीछे है, जो बाहर आयी। [भाई ब्रन्हम प्रचार मंच पर बाइबल टक करते है।—सम्पा।]
अब क्यों? आईये हम इसे सिद्ध करे, क्यों? यह भेद है जो कोई नही जानता इस विषय में। यूहन्ना को इस विषय में लिखने को मना कर दिया, यहाँ तक कि इस विषय में प्रतीक भी। क्यों? यह क्योंकि वहाँ हल चल नहीं थी—स्वर्ग में हल चल! इस से भेद प्रकट हो सकता है, क्या अब आप इसे देखते है? [सभा “आमीन” कहती है।—सम्पा।]
यदि यह इतना महान है, तो इसे सम्मलित किया जाना चाहिये था, क्योंकि इसे घटित होना था। परन्तु जब सात गर्जने…
अब ध्यान दे, जब सात स्वर्गदूत अपनी तुरहियाँ बजाने के लिये आते है, वहाँ एक गर्जन थी। [भाई ब्रन्हम एक बार प्रचार मंच पर टक करते है।—सम्पा।] जब इस्राएल जमा हुआ था तो वहाँ एक तुरही थी। “जब समय और ना होगा,” अन्तिम तुरही, एक गर्जन।
परन्तु यहाँ सीधे-सीधे सात गर्जने है, ठीक एक पंक्ती में! एक दो तीन, चार, पांच, छ:, सात यह सिद्ध अंक, सात गर्जनो ने एक पंक्ती में आवाज की, ना कि…ठीक ठीक एक दो तीन चार पांच छ: सात सीधे-सीधे हो रहे है। [भाई ब्रन्हम सात बार मंच पर टक करते है।—सम्पा।] तब स्वर्ग इसे लिख नहीं सके, स्वर्गो में इस विषय में पता नहीं लगा, कुछ नहीं, क्योंकि वहाँ कुछ नहीं हो रहा था। यह विश्राम का समय था। यह इतना महान था, यहाँ तक कि यह स्वर्गदूतो से भी छिपा लिया गया था।
अब क्यो? यदि शैतान इसको पकड लेगा, वह एक बडी हानि पहुँचा सकता है। केवल एक बात जो वह नहीं जानता। अब वह किसी भी चीज का चाहे अनुवाद कर सकता है और किसी भी वरदान कि नकल (मैं आशा करता हूं कि आप सीख रहे है) परन्तु वह इसे नहीं जान सकता। यह वचन में लिखा तक नहीं है। यह एक पूर्ण भेद है।
वह स्वर्गदूत हर चीज बन्द है, यदि वे जरा भी हल चल करते ये कुछ दे सकता है, इसलिये वे बिल्कुल शांत है, वीणा बजाना बन्द कर दिया। हर चीज रुक गयी।
सात खुदा का सिद्ध अंक है, सात। [भाई ब्रन्हम प्रचार मंच पर सातबार टक करते है।—सम्पा।] ठीक सीधे पंक्ति में । सात गर्जने निरन्तरता में एक साथ गर्जी, जैसे उन्होने किसी चीज का अक्षर विन्यास किया हो। ध्यान दे, उस समय, यूहन्ना ने लिखना आरम्भ किया उसने कहा, “इसे मत लिख।”
यीशु ने इसके लिये कभी नहीं बोला यूहन्ना इसे ना लिख सका। स्वर्गदूत इस विषय में कुछ नहीं जानते। यह क्या है? यह वह चीज है जो यीशु ने कहा, “यहाँ तक कि स्वर्ग के दूत भी इस विषय में नहीं जानते,” इस विषय में कुछ भी नहीं । समझे? समझे? उसे स्वयं को यह नहीं मालूम, कहा, “केवल खुदा।” यह जानता है।
परन्तु उसने हमें बताया, जब हम “इन चिन्हो को आते हुये देखे।” अब आप कही पहुँच रहे है? [सभा “आमीन” कहती है।—सम्पा।] ठीक है। ध्यान दे, हमने, “चिन्हो को आते हुये देखना आरम्भ कर दिया है।” समझे?
यदि शैतान इसे पकड़ सके…
यदि आप चाहते है कि कुछ घटित हो…अब आपको इसके लिये मेरे शब्द को लेना पडेगा। यदि मैं कुछ करने कि योजना बना रहा हूं, तो इस विषय में किसी को बताने से मैं अच्छा जानता हूँ। ना कि वह व्यक्ति इसे बतायेगा, परन्तु शैतान इसे सुन लेगा। समझे? वह मेरे ह्रदय के अन्दर नहीं आ सकता, जब तक कि खुदा ने इसे पवित्र आत्मा से बन्द कर रखा है, इसलिये यह मेरे और खुदा के बीच में है। समझे? वह इस विषय में कुछ नहीं जानता जब तक कि आप ना बोले, तब वह इसे सुनता है। और मैने परखा है…मैं लोगो को बताता हूं, मैं वह-वह चीजे करूंगा और ध्यान शैतान हर मार्ग को काट देता है जो वह कर सकता है कि वहाँ पहुँचे कि मुझे इस से हटा दे। परन्तु यदि मुझे खुदा से प्रकाशन मिलता है, और इस इस विषय में कुछ नहीं कहता, तो यह भिन्न है।
याद रखे शैतान नकल मारने की को कोशिश करेगा वह हर चीज कि नकल करने कि कोशिश करेगा जो कलीसिया करेगी। उसने यह करने कि कोशिश की है, हमने यह मसीह विरोधी में होते हुये हुये देखा है।
परन्तु यह एक चीज है जिसकी वह नकल नहीं कर सकता इसकी कोई नकल नहीं होगी, क्योंकि वह यह नहीं जानता, उसके पास कोई विधी नहीं कि इसे जाने, यह तीसरा खिचाव है। वह इसके विषय में कुछ नहीं जानता। समझे? वह इसे नहीं समझता।
परन्तु इसके नीचे इसका भेद है! [भाई ब्रन्हम एक बार पुलपीट पर खट करते है।—सम्पा।] ऊंचे पर खुदा की महिमा हो! मैं कभी भी वैसा नहीं सोच सकता था अपने सारे जीवन भर, जब मैने देखा। अब मैं नहीं जानता क्या…मैं अगला कदम जानता हूँ, परन्तु नही जानता क्या, मैं कैसे इसका अनुवाद करु। यह अधिक लम्बा नहीं होगा। मैने यहाँ लिख रखा है, जब यह घटित हुआ, यदि आप यहाँ देख सके, “रुक जाओ अब यहाँ से इसके आगे ना जाओ।” मैं हट धर्मी नहीं होना चाहता। मैं ठीक सच्चाई बता रहा हूं।
परन्तु आपको छोटा जूता याद है, जिसकी मैने सदा व्याख्या करने की कोशिश की कैसे वह प्राण आगे रखा है, उस अमूक-अमूक का और भीतरी विवेक और सब प्रकार कि चीजे? जिसका इसने इसके बाद केवल नकल मारने वालो का बडा झुण्ड बनना आरम्भ कर दिया। कैसे उन्हे हाथ पकड़ना था और लोगो को पकड़ना और कंपन लेना? उनके हर एक के हाथो में कंपन थे।
परन्तु आप स्मरण रखे, जब वह मुझे वहाँ ऊपर ले गया और कहा, “यह तीसरा खिचाव है, और इसे कोई नही जान पायेगा।” आपको यह याद है? [सभा “आमीन” कहती है।—सम्पा।] दर्शन कभी भी असफल नहीं होते। वे पूरी रीति से सत्य है।
अब ध्यान दे, स्मरण रहे उस झुण्ड का दर्शन? चार्ली, मैं…तुम यहाँ हो।
कुछ चल रहा है, मैने इस सप्ताह आपको बताया है कि आप…यह आपके चारो ओर रहा है, परन्तु मुझे आश्चर्य है, यदि आपने इसका ध्यान किया है।
स्मरण करे, स्वर्गदूतो के झुण्ड का दर्शन, जब मैं यहाँ से एरीजोना के लिये निकला? [सभा “आमीन” कहती है—सम्पा।] आपको याद है, “श्रीमानो क्या यही समय है?” [“आमीन।”] आपको याद है? ध्यान दे वहाँ केवल एक बडा गर्जन का धमाका था और सात स्वर्गदूत प्रकट हुये। यह ठीक है? [“आमीन।”] गर्जन का एक धमाका, सात स्वर्गदूत प्रकट हुये।
और मैने मेम्ने को देखा जब उसने पहली मोहर खोली थी, और मैने एक गर्जन का सा शब्द सुना चारो प्राणियो में से एक ने कहा, आ और देख।
ध्यान दे, एक गर्जन, सात सन्देश जो कि मोहरबंद थे और अन्त के दिन तक प्रकट नहीं हो सकते थे, इस युग में। देखिये, मेरा क्या अर्थ है? [सभा “आमीन” कहती है—सम्पा।]
अब क्या आपने इस सप्ताह में भेद भरे भाग पर ध्यान दिया? वही जो यह है। यही जो रहा है। यह कोई मनुष्य नहीं है, एक मनुष्य, यह प्रभु के स्वर्गदूत थे। ध्यान दे।
वहाँ तीन की गवाहियाँ है, यहाँ बैठे हुये है, एक सप्ताह पहले, या थोडा सप्ताह से अधिक, मैं वहाँ पीछे पहाडो में था, मैक्सीको के पास, दो भाईयो के साथ जो यहाँ बैठे है गोखरु या बालू भिट्टी अपनी पैंट के पायेचे से छुडा रहा था; और एक धमाका हुआ, जो कि लगभग ऐसा लगा कि पहाड़ो को हिला दिया। अब यह ठीक बात है। मैने अपने भाईयो को कभी नहीं बताया, परन्तु उन्होने अन्तर को देख लिया था।
और उसने मुझ से कहा, “अब तैयार हो जाओ। पूर्व में जाओ। यहाँ उस दर्शन का अनुवाद है।” समझे? अब आपको बता दू भाई सोथमैन को शिकार नहीं मिला जिसके पीछे वे गये थे। हम उनके लिये को कोशिश कर रहे थे। और उसने कहा, “अब आज रात्रि तुम्हारे लिये एक चिन्ह, वह इसे नहीं करने जा रहा है, आपको इस समय इन स्वर्गदूतो की मुलाकात के लिये पवित्र हो जाना चाहिये।” और मुझे अनुभव हुआ, मैं अपने आपे में नहीं हूं, आपको याद है।
और मैं पश्चिम में था। स्वर्गदूत पूर्व से आ रहे थे। और जैसे ही वे समीप आये, मैं उनके साथ उठा लिया गया था, (आपको स्मरण है?) पूर्व से आ रहे है। [सभा “आमीन” कहती है।—सम्पा।]
और भाई फ्रेड एक गवाह आज रात्रि यहाँ पर है, और भाई नोरमन। जैसे कि हम नीचे गये, मैंने उस व्यक्ति को लगभग राजी किया कि वह रुक कर अपना शिकार कर ले। क्या यह ठीक बात है भाई सोथमन? [भाई फ्रेड सोथमन “आमीन” कहते है।—सम्पा।] हाँ, वहाँ पर खडे है मैने राजी किया; परन्तु फिर भी उन्होने कहा, “वह यह नहीं करेगा।” मैने कभी भी कुछ नहीं कहा; चला गया।
तम्बू के एक ओर कुछ बैठा हुआ था, उस दिन…भाई सोथमन आपको याद है और मैं और जैसे ही कुछ बाते बताई जा रही थी, जो मैने आपको बताया और भाई नोरमन…भाई नोरमन कहाँ है? वहाँ पीछे, उन्हे शपथ खिलाई कि उल्लेख नही करेगे, कि क्या घटित हुआ था। क्या यह ठीक बात है? [भाई लोग कहते है, “आमीन, कि यह सच है।”—सम्पा।] क्या मैं घूमकर और उस तम्बू से निकल गया इस प्रकार से? क्या यह ठीक बात है? [“यह ठीक बात है।”]
क्योंकि यही जो यह था, ठीक जो यह था और जानते हुये कि मैं कह नही सका जब तक यह ना हो गया, देखिये यदि लोग इसे समझेगे।
और क्या आपने ध्यान दिया? “कि वह एक स्वर्गदूत,” मैने कहा, “उन में एक निराला स्वर्गदूत था।” वह मुझे बाकियो से अधिक ध्यान से देख रहा था, आपको याद है? [सभा “आमीन” कहती है।—सम्पा।] वे एक झुण्ड में थे तीन एक ओर और एक चोटी पर। और एक मुझ से अगला यहाँ उल्टे हाथ से सीधे को गिने सातवां स्वर्गदूत होगा वह अधिक चमकदार था, बाकियो से वे मेरे लिये अधिक अर्थ रखता था आपको याद है? मैने कहा, “उसका सीना बाहर को निकला हुआ इस प्रकार से और पूर्व की ओर उड रहा था।” (आपको याद है) “इस प्रकार से।” मैने कहा, “उसने मुझे ऊपर खींच लिया; मुझे ऊपर उठा लिया।” आपको यह याद है? [“आमीन।”]
यहाँ यह है, एक सातवी मोहर के साथ, वह चीज जिस से मैं सारे जीवन आश्चर्यचकित रहा। आमीन! वे दूसरी मोहरे मेरे लिये बहुत अर्थ रखती हैं, निसन्देह, परन्तु, ओह, आप नहीं जानते इसका क्या अर्थ है क्योंकि जीवन में एक बार! [भाई ब्रन्हम मंच पर कई बार टक करते है।—सम्पा।]
मैने प्रार्थना की, मैंने खुदा की दुहाई दी मैं—मै—मैं…फिनिक्स कि सभा के बाद…लोगो में कोई वहाँ मेरे साथ थे जानते है। मैं पहाड़ो में पड़ा रहा।
एक प्रात:, मैं उठा और सबीनो की घाटी में चला गया, वे बड़े-बड़े उबाड़ खाबड़, ऊंचे पहाड़। और मैं उन में चला गया। और वहाँ एक छोटी पगडण्डी थी वहाँ से आगे बढ़ जाने के बाद, लेमन पहाड पर चले जाते है, जो की तीस मील का पैदल मार्ग है लगभग तीस फुट कि बर्फ वहाँ पर है। इसलिये वहाँ ऊपर पहाड़ पर बहुत सवेरे दिन निकलने के पहले इस पगडण्डी से ऊपर जा रहा था, किनारे लुढ़के हुये पत्थर। मुझे इस ओर घूमने की अगुवाई हुयी। और मैं घूम गया और किसी बडे दांते दार चट्टानो में, ओह, प्रभु, सैकडो फुट ऊँचे।
और मैने उन चट्टानो के बीच अपने घुटने टिकाये, मैने यह बाइबल रख दी, और यह पुस्तक रख दी…यह छोटी पटिया [भाई ब्रन्हम अपनी बाइबल और पटिया दिखाते है।—सम्पा।] मैने कहा, “प्रभु खुदा, इस दर्शन का क्या अर्थ है? मैं—मैं हूं—मैं हूं…” मैने कहा, “प्रभु ये…क्या इसका अर्थ मेरा मरना है?”
आपको याद है, मैने आपको बताया, “मैने सोचा इसका अर्थ मेरी मृत्यू हो सकती है, क्योंकि किसी चीज का धमाका हुआ यहाँ तक इसने मुझे टुकड़ो में हिला दिया।” आपको यह याद है। कितने यह जानते है, ये सुना है? [सभा “आमीन” कहती है।—सम्पा।] क्यों, निश्चय ही देखिये आप सब। और मैने सोचा इसका अर्थ मेरी मृत्यु हो सकता है।
और तब कमरे में, मैने कहा, “था…क्या—क्या—क्या था, यह प्रभु? इसका क्या—क्या अर्थ है? क्या इसका अर्थ मैं मरने जा रहा हूं? यदि यह है ठीक है। मैं अपने परिवार को नही बताऊगा। बस मुझे जाने दे, देखिये, यदि मेरा काम पूरा हो गया है।” और मैने कहा…
अब यह क्या था? परन्तु उसने एक गवाह को वापस भेजा आपको याद है मैं आपको बता रहा हूं कि यह वह नहीं था, यह मेरे कार्य का आगे बढ़ना था। ओह, ओह, ओह! आप समझे? [सभा “आमीन” कहती है।—सम्पा।] समझे? और सबीनो केनयन में बैठा हुआ था…
स्वर्गीय पिता यह जानता है। ठीक इतना ही सत्य है, आप इसे घटित होते हुये देखते है, वे स्वर्गदूत नीचे आये और हर सन्देश का वैसे ही समर्थन किया। तब, आप जानते है चाहे यह खुदा से आता है या नहीं। यह आपको दर्शन के द्वारा पहले बता दिया गया। जब तक सभाये समाप्त नहीं हो जाती, मैं आपको बता नहीं सकता था, क्योंकि मुझे मना किया गया था।
सबीनो केनयन में, मैं उस प्रात: बैठा हुआ था, मेरे हाथ ऊपर की ओर थे और मेरा हवा ने मेरे पुराने काले टोप को उड़ा दिया था। जब…मैं वहाँ खड़ा हुआ था अपने हाथ ऊपर किये प्रार्थना कर रहा था। मैने कहा, “प्रभु खुदा इसका क्या अर्थ है? प्रभु मैं इसे नहीं समझ सका, मुझे क्या करना है? यदि यह मेरी घर—वापसी का समय है तो मुझे यहाँ से जाने दे जहाँ कि वे मुझे कभी नहीं ढूंढ पायेगे, मैं नहीं चाहता कि कोई मातम् करे, यदि मैं जा रहा हूं, मैं—मैं चाहता हूं कि परिवार सोचे मैं बस कही घूमने गया हूं और वे मुझे नहीं पायेगे। मुझे दूर छिपा दे, यदि मैं जा रहा हूं, क्यों, मुझे जाने दे सम्भव है जोजफ मेरी बाइबल को यहाँ किसी दिन रखे हुये पाये और यह उसे उपयोग करने देना, देखिये, यदि मैं जा रहा हूं तो मुझे जाने दे, प्रभु।” और मेरे हाथ उठे हुये थे। और अचानक से कोई चीज मेरे हाथ में लगी।
मैं नहीं जानता। मैं नहीं कह सकता। क्या मैं नीद में था? मैं नहीं जानता। क्या मैं भाव समाधी में था? मैं नहीं जानता, क्या यह एक दर्शन था? मैं नहीं बता सकता। आपको केवल एक ही चीज मैं कह सकता हूं, जो मैं…ठीक वैसी ही चीज जैसे वे स्वर्गदूत थे!
यह मेरे हाथ से टकराई। और मैने देखा, और यह एक तलवार थी। और इसका हत्था मोतियो का था, वास्तव में सुन्दर और उसके ऊपर सोने की सुरक्षा पट्टी और फाल कुछ क्रोम चांदी जैसा, ये केवल वास्तव में चमकदार थी। और इसकी धार इतनी तेज थी, ओह प्रभु! और मैने सोचा, “क्या ये सुन्दरतम् चीज नहीं है!” मेरे हाथ में ठीक बैठी थी! मैने सोचा, “यह तो बहुत ही सुन्दर है, परन्तु,” मैने कहा, “अरे! मैं तो सदा ऐसी चीजे से डरता हूं, एक तलवार।” मैने सोचा, “इसका मैं क्या करुगा?”
और ठीक तब ही एक आवाज ने वहाँ हिला दिया जिसने चट्टानो को हिला दिया। कहा, “यह एक राजा कि तलवार है!” और तब मैं इसमे से बाहर आ गया।
“विशेष तलवार राजा की।” अब यदि इसने कहा होता, “राजा की एक तलवार…” परन्तु इसने कहा, “विशेष तलवार विशेष राजा की,” और केवल एक ही “विशेष राजा” है, और वह खुदा और उसकी एक तलवार है वह उसका वचन जिसके द्वारा मैं जीवित हूं। ये, इसलिये खुदा मेरी सहायता करे; यहाँ आपके पवित्र मेज पर खड़ा हूं, उसके पवित्र वचन के साथ यहाँ रखा है! यह वचन है! आमीन! ओह क्या ही दिन है जिसमे हम जी रहे है! क्या ही महान बात है! इस भेद और गुप्त को देखिये? वह तीसरा…
मैं वहाँ खड़ा हुआ था जब इसने मुझे छोडा, कुछ मेरे पास आया और कहा, “डर मत।” अब मैने कोई आवाज नहीं सुनी जैसे कि कोई मेरे अन्दर से बोला, मुझे आपको सत्य ही बताना है कि ठीक क्या घटित हुआ। कुछ टकराया और कहा, “डर मत यह तीसरा खिचाव है।”
तीसरा खिचाव! आपको यह याद है? [सभा “आमीन” कहती है।—सम्पा।] उसने कहा, “इस पर तेरे यहाँ बहुत से नकल करने वाले थे, जिसकी तू ने व्याख्या करने कि कोशिश की, परन्तु,” कहा, “इसकी कोशिश भी ना करना।” आपको याद है? कितनो को वह दर्शन याद है? [“आमीन।”] क्यो, यह पूरा हो गया, यह टेप पर है और सब जगह। यह लगभग छ: वर्षो पहले, सात वर्ष पहले। यह सात वर्ष पहले। कहा, “इसकी व्याख्या करने का यत्न ना करना।” कहा, “यह तीसरा खिचाव है, परन्तु मैं तुझ से वहाँ मिलुगा।” यह ठीक बात है? [“आमीन।”] उसने कहा, “कोशिश ना करना…”
मैं वहाँ एक छोटे बच्चे के जूते के साथ खडा था, जब उसने मुझे यह बताया। कहा, “अब अपना पहला खिचाव बनाओ, और जब तुम यह करते हो, मछली चारे के पीछे भागेगी,” कहा, “तब अपने दूसरे खिचाव पर ध्यान देना,” कहा, “क्योंकि यह केवल छोटी मछली होगी।” उसने कहा, “तब तीसरा खिचाव इसे ले लेगा।”
तब वे सारे सेवकगण मेरे चारो ओर घिर आये, बोले, “भाई ब्रन्हम हम चाहते है आप यह कर सकते है! हाल्लेलुया! भाई ब्रन्हम।” यही जहाँ मैं सदा बंध जाता हूं, प्रचारको के झुण्ड के साथ। समझे? मैं लोगो से प्रेम करता हूं। वे आप से चाहते है कि हर चीज की व्याख्या कर दे, इसकी, उसकी।
और मैने कहा, “भाई ओह, हो, हो,” मैने कहा, “मैं नहीं जानता।” मैने कहा, “मैं मछली पकड़ना समझ गया हूं। अब,” मैने कहा, “पहली चीज जो आपको करनी है…यहाँ विधी है, यह हो गया। आप देखिये, सारी मछली आस-पास; आपको काँटे को झटका देना है।” भाई, यही मछली पकड़ने की सही युक्ति है। इसलिये मैने कहा, “कांटे को झटका दो। अब, आप देखिये, जब मैने कांटे को झटका मारा पहली बार अब मछली ने उसमे से छुटा लिया।” परन्तु वे छोटी थी। और यह जैसे कि वे पकड़ रही है।
इसलिये तब, मैने—मैने कहा, “तब आप करेंगे—आप सही बैठायेगे…” और मैने इसे झटका मार कर बाहर कर दिया किनारे पर, और मेरे पास एक मछली थी परन्तु यह ऐसे लग रही थी जैसे चारे के ऊपर खाल है, यह बस थी…यह इतनी छोटी थी।
और तब मैं वहाँ खड़ा हुआ था और किसी चीज ने कहा, “मैने तुम्हे बताया था कि यह नहीं करना है!”
मैं रोने लगा। सारी डोर मेरे चारो ओर उलझ गयी थी, इस प्रकार से। और मैं…वहाँ खडा हुआ था, इस प्रकार से सिर नीचे करके रो रहा था। मैने कहा, “खुदा! ओह, मैं…मुझे क्षमा कर दे! मैं—मैं एक मूर्ख व्यक्ति हूं, प्रभु मैं नहीं…मुझे क्षमा कर दे।” और मैं—मेरे पास यह डोर थी।
और ये जो मेरे हाथ में था एक छोटे बच्चे की जूती, लगभग इतनी लम्बी। और मेरे पास वह फिता वह लगभग इतना मोटा जितनी मेरी उंगली, लगभग आधा इंच जैसी। और जूती में फिता डालने के छेद का आकार लगभग…सम्भव: एक इच के एक बटे सोलह से, छोटा छेद। और मैं इसमें फीता डालने की कोशिश कर रहा था इस छोटे जूते में, इस इंच भर मोटे फीते को। ओह!
एक आवाज आई और बोली, “तुम पेंटीकोस्टल बालको को अलौकिक बाते नहीं सिखा सकते।” कहा, “अब, उन्हे छोड़ दो!”
और तब ही उसने मुझे ऊपर उठा लिया। मुझे ऊपर ले गया और मुझे ऊंचे पर बिठा दिया, जहाँ सभा चल रही थी। एक तम्बू जैसा दिखाई पडा या एक, एक प्रकार का आराधनालय। और मैन देखा और वहाँ एक छोटा सन्दूक था, जैसे, उसके अन्दर एक छोटा स्थान था और मैने देखा कि ज्योति किसी से बाते कर रही थी, मेरे ऊपर, वह ज्योति जो आप वहाँ चित्र में देखते है, यह घूमती हुई मेरे पास से चली गयी, इस प्रकार से और तम्बू के ऊपर पहुँच गयी, और कहा, “मैं तुझ से वहाँ मिलुंगा।” और कहा, “यह तीसरा खिचाव होगा और तुम्हे इसे किसी को नहीं बताना होगा।”
और सबीनो केनयन में उसने कहा, “यह तीसरा खिचाव है।”
और वहाँ तीन महान बाते जो इसके साथ चलती है। और एक आज खोल दी…या बीते कल; दूसरी वाली आज खोल दी और वहाँ एक बात जिसका मैं अनुवाद नहीं कर सकता, क्योंकि यह एक अनजानी भाषा में है। परन्तु मैं ठीक वहाँ खडा था, और सीधा उसकी ओर देख रहा था और यह तीसरा खिचाव आ रहा है। [भाई ब्रन्हम पुलपिट को तीन बार खटखटाते हैं।—सम्पा।] और खुदा का पवित्र आत्मा, ओह, प्रभु!
यही कारण है, सारा स्वर्ग शांत था।
अब अच्छा हो कि मैं ठीक यहाँ पर रुक जाऊ, देखिये। मैं बस—मैं बस रुक जाने का अनुभव कर रहा हूं, इसके विषय में और अधिक ना कहूं। समझे?
इसलिये, बस याद रखे, सातवी मोहर, कारण कि यह खोली नहीं गयी। [भाई ब्रन्हम पुलपीट को छ: बार खटखटाते है।—सम्पा।] देखिये, कारण यह प्रकट नही की गयी, इसके विषय में किसी को भी नही जानना है।
और मैं चाहता हूं कि आप जाने, इसके पहले यहाँ तक कि मैं इस विषय में कोई शब्द जानू, यह दर्शन वर्षो पहले आया था। आपको यह याद है? [सभा “आमीन” कहती है।—सम्पा।] और यह यहाँ है ठीक वैसे ही जैसे यह दूसरा वाला ठीक सीधा वचन में ठीक बैठा जहाँ यह था। [भाई ब्रन्हम पुलपीट पर दो बार टक करते है।—सम्पा।] और खुदा मेरे ह्रदय को जानता है, मैने कभी भी एक बार ऐसी बात नहीं सोची। और यह यहाँ पर था, यह हमारे सोचने से पहले ओह हो! ओह, प्रभु!
यह ये दर्शाता है कि यह खुदा की ओर से है, क्योंकि देखिये यह खुदा की प्रतिज्ञा में सही बैठता है, सन्देश के अन्त में। आप ध्यान दे। अब ध्यान दे, अन्त समय के लिये सन्देश यह मोहर। कुल मिलाकर इसने सारी छ: मोहरे प्रकट कर दी है, परन्तु वह सातवी के विषय में कुछ नहीं कहता और अन्त समय कि मोहर, जब यह आरम्भ होती है यह बिल्कुल पूरी रीति से गुप्त है, बाइबल के अनुसार। इसके पहले कि इसे जाने और प्रकाशितवाक्य 10:1—7, 1 से 7 10 वां अध्याय 1 से सात को। याद रखे, “सातवे दूत के सन्देश के अन्त में, खुदा के सारे भेद मालूम हो जायेगे।” हम लोग अन्त समय में है, सातवी मोहर के खुलने पर।
63-0324E - सातवी मोहर
रेव. विलियम मैरियन ब्रन्हम
अब, खुदा का वह गुप्त भेद, जो उसके पास संसार के आरंभ होने के पहले से था। अब, वहाँ पीछे खुदा के दिमाग के पिछले हिस्से में, एक बात थी जिसको कि वह करने का यत्न कर रहा था और उसको पाना चाह रहा था, और इस बात को करने में उसका एक उद्देश्य था, ताकि वह अपने आप को प्रगट करने पाये। क्योंकि, पहले, यहाँ तक कि चाँद, सितारे, अणु या कुछ भी नहीं थे। वह खुदा था। परन्तु वास्तव में वह उस समय पूर्ण रूप से खुदा नहीं था, क्योंकि खुदा आराधना करने का पात्र होता है, और उसकी आराधना करने के लिये कुछ भी नहीं था ।
खुदा अतः उसके महान मस्तिष्क में, वह चाहता था कि यह गुण प्रगट हों । और उसके अन्दर प्रेम था; अपने अन्दर वह चाहता था कि वह एक पिता हो; अपने अन्दर वह चाहता था कि वह एक पुत्र हो; अपने अन्दर वह चाहता था कि वह एक चंगा करने वाला हो। और इन सारे गुणों को जिनको कि हम पहले से ही प्रगट हुआ देखते हैं, वे खुदा के अन्दर थे ।
अतः, मेरी राय में, पहली चीज जो उसने बनायी वह स्वर्गदूत थे। और फिर वे उसकी आराधना करने लगे और उस बात ने उसे खुदा बना दिया। और उसने वहाँ से शुरूआत करी। और अपने पिछले संदेशों में मैंने इस बात का समझाने का यत्न किया है, उस बात का विश्लेषण करने का यत्न किया है । और अब, जब स्वर्गदूतों ने उसकी आराधना करना आरंभ की, यह बात इससे पहले कि पृथ्वी में एक अणु भी हो, घटित हुयी। कुछ भी नहीं था। सभी ओर पूर्ण अंधकार था। कोई सूरज नहीं था, न ही कोई चाँद था, कोई सितारे नहीं थे, कुछ नहीं था, तब वह खुदा था । और उसने अय्यूब से पूछा, "तू 1 कहाँ था जब मैंने संसार की नींव रखी थी, समझे, जब भोर के तारे एक संग आनन्द से गाते थे, और खुदा के पुत्र आनंद के मारे चिल्लाते थे? समझे, अब, तू कहाँ पर था?" समझे? यह बात वहाँ पृथ्वी के बनने के बहुत पहले हुयी थी।
अब, खुदा के पास एक उद्देश्य था और एक गुप्त भेद था। और मैं आज इस प्रातः कलीसिया से इसी बात के ऊपर बातचीत करना चाहता हूँ कि खुदा के दिमाग में इससे पहले कि संसार कभी आरंभ होता, एक गुप्त भेद था, और कैसे इस बात ने अपने आप को, ठीक इस वर्तमान घड़ी में जिसमें कि हम रह रहे हैं, प्रकट किया है। समझे? मैं विश्वास करता हूँ कि तब फिर आप अच्छी तरह से समझने पायेंगे, आप समझे, कि क्या किया जा रहा है।
63-0728 - मसीह खुदा का वह भेद है जो कि प्रगट हुआ
रेव. विलियम मैरियन ब्रान्हम
• नीचे दिए गए लिंक को साझा करें। खुदा के जीवन के वचनों का अध्ययन करने में आपकी मदद करने के लिए 1000 से अधिक उद्धरण विषयों में विभाजित हैं।
वर्ड्स ऑफ़ लाइफ@Rev10.7 एंड टाइम बिलीवर