13/12/2025
Jai Shri Shyam 🙏🏻
Our heartfelt gratitude to each and every Shyam devotee who believed in us, supported us wholeheartedly, and graced the Kirtan with their divine presence yesterday. Your faith and devotion made this sacred gathering truly special.
By the boundless blessings of Lakhdaatar Shri Shyam Baba, the event witnessed a house-full and electrifying atmosphere, and everything unfolded smoothly and divinely.
As promised, the event emerged as a grand success, with the divine presence of 2,000+ devotees within the sacred premises of Shri Vishnu Mandir.
We express our deep gratitude to Mahamandaleshwar Aacharya Shri Kailashanand Giri Ji Maharaj, whose auspicious initiation of the proceedings by lighting the Akhand Jyot, followed by soul-stirring bhajans by Shri Kanhaiya Mittal Ji and Shri Sanju Sharma Ji, elevated the entire evening to a truly transcendental experience.
We are equally thankful to Hindu Dharma Sabha, Shri Vishnu Mandir, for recognizing the spiritual significance of Shyam Baba and placing their trust in the capability and dedication of Shri Shyam Prem Mandal, enabling us to organize this divine event filled with devotion, discipline, and sacrifice.
Once again, our sincere thanks to each one of you. We look forward to meeting you all again very soon—as per His divine instructions.
Karne wale Shyam,
Karwane wale Shyam
With warm regards,
Working Committee
Shri Shyam Prem Mandal, Bangkok🙏🏻
—————
जय श्री श्याम 🙏🏻
प्रत्येक श्याम भक्त को हमारा हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने हम पर विश्वास किया, हमें अपना सहयोग दिया और कल आयोजित कीर्तन में पधारकर इस दिव्य आयोजन को सफल बनाया। आपकी श्रद्धा और भक्ति ने इस सत्संग को वास्तव में अलौकिक बना दिया।
लखदातार श्री श्याम बाबा की असीम कृपा से कल का कार्यक्रम पूर्णतः हाउस-फुल और विद्युत-सा प्रभावशाली रहा और हर व्यवस्था अत्यंत सुंदर व सुचारु रूप से संपन्न हुई।
जैसा कि वादा किया गया था, यह आयोजन पूर्णतः सुपर हिट रहा, जिसमें श्री विष्णु मंदिर परिसर में 2,000 से अधिक भक्तों की पावन उपस्थिति रही।
हम महामंडलेश्वर आचार्य श्री कैलाशानंद गिरि जी महाराज के प्रति भी अपनी गहन कृतज्ञता प्रकट करते हैं, जिनके करकमलों द्वारा अखंड ज्योत प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात श्री कन्हैया मित्तल जी एवं श्री संजू शर्मा जी के भावपूर्ण भजनों ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
हम हिंदू धर्म सभा, श्री विष्णु मंदिर के भी आभारी हैं, जिन्होंने श्याम बाबा के महत्व को समझते हुए श्री श्याम प्रेम मंडल की क्षमताओं पर विश्वास किया और हमें इस दिव्य, अनुशासित एवं त्यागपूर्ण आयोजन को संपन्न करने का अवसर प्रदान किया।
एक बार पुनः आप सभी का हृदय से धन्यवाद। हम शीघ्र ही आप सभी से पुनः मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं—बाबा की आज्ञा अनुसार।
करने वाले श्याम,
करवाने वाले श्याम
सादर,
कार्यकारिणी समिति
श्री श्याम प्रेम मंडल, बैंकॉक 🙏🏻