Jamaat e Islami Hind Yavatmal

Jamaat e Islami Hind Yavatmal Mission
The Jamaat-e-Islami Hind (JIH) regards Islam as the authentic way of life revealed by the Creator of the universe; for all human beings.

Accordingly the JIH invites all people towards submission to God (which is the literal meaning of Islam).

27/09/2025
प्रेस रिलीज़ बीते रवीवार को चिल्ड्रन इस्लामिक ऑर्गनाइज़ेशन (CIO)शाखा यवतमाल की तरफ से "मिट्टी मे हाथ दिल वतन के साथ "के शी...
30/06/2025

प्रेस रिलीज़
बीते रवीवार को चिल्ड्रन इस्लामिक ऑर्गनाइज़ेशन (CIO)शाखा यवतमाल की तरफ से "मिट्टी मे हाथ दिल वतन के साथ "के शीर्षक के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया |दरअसल cio बच्चों के व्यक्तिगत विकास के उद्देश्य से देश भर मे अपनी शाखाओ के माध्यम से विविध धार्मिक व सामाजिक अनुपम कार्यक्रम आयोजित करती रहती हैं |बच्चों मे पर्यावरण के संबंध मे जागरूकता लाने तथा पर्यावरण के प्रति दायित्व से बच्चों को अवगत कराने हेतु उक्त कार्यक्रम ज़फर नगर के मस्जिद के संस्कृतिक भवन मे आयोजित किया गया |इस अवसर पर सी आई ओ के राज्य सहसचिव मिर्ज़ा नवेद बेग ने विशेषता से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर इस औचित्य पर मौजूद बच्चों का उत्कृष्ट मार्गदर्शन किया |मौक़े को सार्थक एवंम सराहनीय बनाते हुए बच्चों ने तक़रीबन 30 पौधो का रोपण सफलतापूर्वक किया |सी.आई.ओ के बच्चों के यह उपक्रम पुरे शहर मे चर्चा का विषय बना हुआ हैं |कार्यक्रम को सफल बनाने मे सी.आई.ओ की पालक संगठन जमाअते इस्लामी हिन्द यवतमाल के अध्यक्ष ज़ियाउद्दीन ने विशेष सहयोग दिया |

"महायूती सरकार की अल्पसंख्यको के प्रति नकारात्मक सोच और उदासीन रवैये के चलते अधर मे लटकी हैं MRTI की स्थापना"बीते सोमवार...
24/06/2025

"महायूती सरकार की अल्पसंख्यको के प्रति नकारात्मक सोच और उदासीन रवैये के चलते अधर मे लटकी हैं MRTI की स्थापना"

बीते सोमवार को जमाअते इस्लामी हिन्द यवतमाल शाखा की ओर से राज्य मे घोषित अल्पसंख्यक संशोधन एवंम प्रशिक्षण संस्था की स्थापना के लिए यवतमाल विधानसभा के विधायक बाड़ा साहब मांगूढकर को ज्ञापन सौपा गया| वास्तव मे चुनाव के निकट पिछले 22 अगस्त 2024 को तत्कालीन राज्य सरकार के उप मुख्यमंत्री अजितदादा पवार ने अल्पसंख्यक समाज के चहुमुखी विकास के उद्देश्य से राज्य मे पूर्व मे ही स्थापित बार्टी, महाज्योति, तथा सारथी संस्थाओ की तर्ज पर अल्पसंख्यक संशोधन एवंम प्रशिक्षण संस्था(MRTI) के स्थापना की घोषणा की थी |साथ ही संस्था के उचित क्रियानव्यन के लिए राज्य के बजट से 6.25 करोड की राशि भी आवंटित की गई थी |लेकिन योजना की घोषणा को 1 साल के करीब समय बीत जाने के बावजूद भी संस्था को वास्तविक धरातल पर नही उतारा गया |

इसीलिए इस अत्यंत महत्वपूर्ण घोषणा को जल्द से जल्द मूर्त रूप देने के लिए और राज्य सरकार के संज्ञान मे लाने के उद्देश्य से राज्य भर जमाअते इस्लामी हिन्द महाराष्ट्र के माध्यम से आगामी 30 जून से आरंभ होने वाले विधानसभा अधिवेशन मे लक्ष्यवेधी तथा तारंकित प्रश्नकॉल मे इस मुद्दे को रखने का अनुरोध ज्ञापन के माध्यम से स्थानीय विधायको से किया गया |इस औचित्य पर जमाअते इस्लामी हिन्द शाखा यवतमाल के स्थानीय अध्यक्ष ज़ियाउद्दीन के साथ संगठन के प्रसिद्धि प्रमुख निज़ामोद्दीन काज़ी विशेषता से उपस्थित थे |

प्रेस रिलीज़ संपादक दैनिक........आदर्श परंपरा को बरकरार रखते हुए हर वर्ष की इस वर्ष भी यूथ मूवमेंट ऑफ़ महाराष्ट्र तथा ज़माअ...
16/09/2024

प्रेस रिलीज़
संपादक दैनिक........
आदर्श परंपरा को बरकरार रखते हुए हर वर्ष की इस वर्ष भी यूथ मूवमेंट ऑफ़ महाराष्ट्र तथा ज़माअते इस्लामी हिन्द के संयुक्त तत्वावधान मे मिलादुन्नबी के शुभ अवसर पर सोमवार के दिन भव्य रक्तदान शिबिर का आयोजन किया गया था |शहर के चर्चित शाहीन हाल मे आयोजित इस रक्तदान शिबिर मे तक़रीबन 177 रक्तदाताओं ने अपने खून का उपहार देकर पैगंबर मुहम्मद से अपनी अटूट श्रद्धा व निःस्वार्थ समर्थन का प्रदर्शन किया |इस अवसर पर रक्तदाताओं का तांता देखकर आयोजको के निमंत्रण पर यवतमाल जिल्हे के नवनियुक्त युवा पुलिस अधीक्षक (sp)कुमार चिंता ने भी रक्तदान शिबिर मे स्वेच्छा भेट देकर संगठन के पदाधिकारियों से मुलखात कर शिबिर की भूरी भूरी प्रशंसा की |इसके अलावा शिबिर मे राजनीतिक क्षेत्र की नामवर हस्तियों जैसे संतोष ढवड़े,कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता बाढ़ासाहेब मांगूढकर,सूरज खोबरागड़े इत्यादि ने भी भेट देकर 15 सालो से निरंतर चल रहे इस मानवतावादी उपक्रम की दिलखोलकर प्रशंसा की |आरंभ से ही शिबिर मे आम लोगो का प्रतिसाद देखते ही बन रहा था |रातदान शिबिर को सफल बनाने मे संगठन की तरफ से विशेष आमंत्रित समर्थक सोहेल काज़ी (शेरा)और संगठन के प्राथमिक सदस्य अमीनोद्दिन खिलजी, अलीमोद्दीन काज़ी, जावेद शेख, अयाज़ खान, आमिर सोहेल, ज़ुल्फ़ेकार अली, अहमद चाचा, सईद चाउस,सैय्यद अकरम,अहतेशाम साहिर,आदि ने अथक परिश्रम किया |

प्रेस रिलीज़ संपादक दैनिक...."अबुबक्र सिद्दीक रज़ी.मानवीय गुणों के सर्वोच्च पद आसीन थे |" मौलाना इनामुरहमान फलाहीमिलादुन्न...
14/09/2024

प्रेस रिलीज़

संपादक दैनिक....

"अबुबक्र सिद्दीक रज़ी.मानवीय गुणों के सर्वोच्च पद आसीन थे |" मौलाना इनामुरहमान फलाही

मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर परंपरा को बरकरार रखते हुए इस वर्ष भी जमाअते इस्लामी हिन्द यवतमाल की तरफ से" सहाबा लेक्चर सीरीज़ " का भव्य दिव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ शुक्रवार के दिन रात 9.15 बजे शहर के मध्य मे स्थित सुप्रसिद्ध रॉयल पैलेस मे हुआ। इस लेक्चर सीरीज़ का आगाज़ कुरान पठन के द्वारा किया गया। जिसे मौलाना फज़लुररहमान फलाही ने पेश किया। कार्यक्रम के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए अपनी प्रस्तावना मे संगठन के स्थानीय सदस्य सैय्यद शहाबुद्दीन ने कहा की इस सहाबा सीरीज़ मे ईशदूत पैगंबर मुहम्मद के अनुयायी और निष्ठावान समर्थको के रोशन इंकिलाबी इतिहास को प्रस्तुत किया जाएगा। जिनके न्याय व समता पर आधारित बहुमूल्य योगदान से दुनिया आज तक अभिभूत हो रही हैं। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण विशेष आमंत्रित वक्ता दूर मुंबई से पधारे इतिहास प्रबोधक मौलाना इनामुरहमान फलाही हैं जो चार दिनों तक निरंतर अपनी प्रभावी उत्साहवर्धक वाणी से उपस्थितजण को संबोधित करेंगे। आपने पहले दिन तक़रीबन 1000 लोगो को जिसमे सामान रूप से पुरुष और महिलाएं शामिल थी मुखातिब करते हुए कहा की पैगंबर मुहम्मद के खलील (दोस्त )सम्मानीय अबुबक्र सिद्दीक रज़ी."मानवीय गुणों के सर्वोच्च पद आसीन थे। "कार्यक्रम का सूत्र संचालन रफ़ीउज़्ज़मा खान ने किया।

स्थानिक कार्यालय
प्रेस सचिव
काज़ी निज़ामोद्दीन
जमाअते इस्लामी हिन्द यवतमाल
जे आई एच बिल्डिंग, इस्लामपुरा

मौलाना कलीम सिद्दीकी और अन्य को अवैध धर्मांतरण अधिनियम सहित विभिन्न आरोपों के तहत दोषी ठहराए जाने और आजीवन कारावास की सज...
13/09/2024

मौलाना कलीम सिद्दीकी और अन्य को अवैध धर्मांतरण अधिनियम सहित विभिन्न आरोपों के तहत दोषी ठहराए जाने और आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के हालिया अदालती फैसले से हम बहुत स्तब्ध हैं। एक लोकतांत्रिक राष्ट्र में, किसी को भी अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। इस्लाम इसकी मनाही करता है, और हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को अपने धर्म को चुनने, उसका पालन करने और उसका प्रचार करने का अधिकार देता है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह मामला आतंकवाद, आपराधिक साजिश और दुश्मनी को बढ़ावा देने के निराधार आरोपों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य राजनीतिक लाभ के लिए भय फैलाना और सांप्रदायिक माहौल को भड़काना है। हम न्यायप्रिय नागरिकों, संगठनों और राजनीतिक दलों से अपनी आवाज़ उठाने और उच्च न्यायालयों में निवारण की मांग करने का आग्रह करते हैं। यह मामला मौलिक अधिकारों, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और भारत के संविधान द्वारा गारंटीकृत अधिकारों से संबंधित है। इन अधिकारों और स्वतंत्रताओं का कोई भी उल्लंघन बहुसंख्यकवाद और अधिनायकवाद का समर्थन है और लोकतंत्र और संवैधानिक कानून के शासन के लिए खतरा है।"

सैयद सदातुल्लाह हुसैनी
अध्यक्ष, जमात-ए-इस्लामी हिंद

#मौलानाकलीमसिद्दीकी #मौलानाउमरगौतम

प्रेस रिलीज़ "इन नराधमो को फांसी दो "शुमाइला सिद्दीका स्थानीय अध्यक्ष GIOसंपादक दैनिक.....सोमवार की शाम जमाअते इस्लामी हि...
26/08/2024

प्रेस रिलीज़

"इन नराधमो को फांसी दो "

शुमाइला सिद्दीका स्थानीय अध्यक्ष GIO

संपादक दैनिक.....

सोमवार की शाम जमाअते इस्लामी हिन्द और गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन (GI O)यवतमाल की तरफ से कलकत्ता और बदलापुर के यौन शोषण बलात्कार और निर्मम हत्या की जघन्य घटनाओ पर तीव्र रोष व्यक्त करते हुए भव्य निषेध रैली निकाली गई | इस अवसर पर महिला विंग और gio की छात्र संगठन के पुकार पर समाज की 300 से अधिक महिलाओ व छात्रों ने इस निषेध रैली मे शिरकत की |महिला व छात्राए हातों मे torch light तथा we want justice के आक्रोषित भावना मे नारे लगाते हुए वारदातो मे लिप्त गुनहगारो को कड़ी से कड़ी सजा देने का शासन से आग्रह कर रही थी |निषेध रैली कलंब चौक से शुरू होकर शहर के विविध रास्तो व चौको से भ्रमण करते हुए शहर के आंदोलन स्थान संविधान चौक डॉ बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा के पास पहुंची |जहाँ समापन कार्यक्रम के बाद निषेध रैली के समाप्ति की घोषणा की गई |निषेध रैली को सफल बनाने मे GIO छात्र संगठन की अकसा मिर्ज़ा ,अकवा काज़ी,शुमाईला साहिर,नजफ पैकर, सदफ पैकर, मसीरा साहिर आदि संगठन सदस्यों ने अथक परिश्रम किया |

26/08/2024
प्रेस रिलीज़   "इन नराधमो को फांसी पर लटकाओ "                  ( मेहरून्नीसा खान )संपादक दैनिक.....शुक्रवार के दिन जमाअते...
23/08/2024

प्रेस रिलीज़
"इन नराधमो को फांसी पर लटकाओ "
( मेहरून्नीसा खान )
संपादक दैनिक.....
शुक्रवार के दिन जमाअते इस्लामी हिन्द यवतमाल की महिला विंग की तरफ से कलकत्ता और बदलापुर के यौन शोषण और निर्मम हत्या की जघन्य घटनाओ पर तीव्र रोष व्यक्त करते हुए निवासी उपजिल्हाधिकारी को ज्ञापन सौपा| इस अवसर पर महिला विंग के शिष्टमण्डल ने देश मे बढ़ते बलात्कार की वरदातो पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन के सामने इन नराधमों को जल्द से जल्द फांसी देने की गुहार लगाई |इस मौक़े पर महिला विंग की शहर अध्यक्षा ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा की यह दुर्भाग्य की बात हैँ की देश मे बलात्कार जैसी घटनाओ पर भी राजनीती करने का दौर चल रहा हैँ |जब की हमें बलात्कार मुक्त समाज के निर्माण के लिए एकजुटता से कठोर से कठोर क़ानून बनाने चाहिए |शिष्टमण्डल मे मेहरुन्नीसा खान के साथ शमीम साहिर, सादिया खान, अज़ीज़ा खान, ज़रीना खान इत्यादि सदस्यगण विशेषता से मौजूद थे |

युथ मूवमेंट शाखा यवतमाल को मिली सफलता।पिछले महीने यूथ मूवमेंट ने यवतमाल शहर के मध्य मे स्थित छोटे बाय पास के बंद पड़े Str...
14/08/2024

युथ मूवमेंट शाखा यवतमाल को मिली सफलता।

पिछले महीने यूथ मूवमेंट ने यवतमाल शहर के मध्य मे स्थित छोटे बाय पास के बंद पड़े Street light का मुद्दा सार्वजनिक बाँधकाम विभाग के सामने उठाया था। विभाग से निरंतर Follow up के बाद आज मंगलवार शाम को पिछले कई महीनों से बंद पड़े Street light शुरू हो गए। इस अवसर पर हम नगर परिषद, महाराष्ट्र विद्युत प्राधिकरण तथा सार्वजनिक बांधकाम विभाग का निवेदन पर सकारात्मक प्रतिसाद देने के लिए आभार प्रकट करते है।

युथ मूवमेंट ऑफ महाराष्ट्र शाखा यवतमाल
पता: तरबियत हॉल,जे आई एच बिल्डिंग, इस्लामपुरा यवतमाल

Address

JIH Building, Islampura
Yavatmal
445001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jamaat e Islami Hind Yavatmal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Jamaat e Islami Hind Yavatmal:

Share