Sewa Panthi Dera Santpura, Yamunanagar

Sewa Panthi Dera Santpura, Yamunanagar Sewa Panthi Dera Santpura, Yamunanagar (Haryana)

29/01/2026

Sewa Panthi Dera Santpura, Yamunanagar

05/01/2022

Sewa Panthi Dera Santpura, Yamunanagar

21/09/2021

Salana Yag Samagam from Sewa Panthi Dera Santpura (Morning) 22.08.2021

21/09/2021

Salana Yag Samagam from Sewa Panthi Dera Santpura (Evening) 22.08.2021

- गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पुरब को समर्पित कीर्तन दरबार Sewa Panthi Dera Santpura, Yamunanagar Santpura...
31/08/2021

- गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पुरब को समर्पित कीर्तन दरबार

Sewa Panthi Dera Santpura, Yamunanagar Santpura, Yamunanagar : गुरु नानक सेवा मिशन यमुनानगर एवं खाद्य आपूर्ति व्यापार संघ हरियाणा की ओर से गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पुरब को समर्पित महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया।
सेवा पंथी डेरा संतपुरा में यह महान कीर्तन दरबार बड़ी श्रद्धा, उत्साह व भावना के साथ मनाया गया। इसमें भाई बलप्रीत सिंह जी लुधियाना, भाई अमनदीप सिंह जी गुरुद्वारा माता कौलां जी श्री अमृतसर, भाई अमुलदीप सिंह व भाई हरप्रीत सिंह सेवा पंथी डेरा संतपुरा ने गुरुवाणी शब्द कीर्तन गायन कर गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन बारे जानकारी दी।
रागियों व कथा वाचकों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने माता-पिता की इज्जत करने, दूसरों के साथ अदब से पेश आने और बड़ों का सम्मान करने बारे ज्ञान दिया। जिससे श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। मंच संचालन गोविंद सिंह भाटिया ने निभाया। उन्होंने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की मिसाल दुनिया के इतिहास में कहीं नहीं मिलती।
इनकी शहादत निजी कारणों से नहीं बल्कि विश्व भर के लोगों को अपना धार्मिक हक दिलवाने हेतु हुई थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सेठ, कंवलप्रीत सिंह, रविंद्र सिंह दुआ, रमनदीप सिंह, अवतार सिंह, ओट आसरा सोसायटी, योगेश कुमार ने विशेष सहयोग किया। सेवा पंथी डेरा संतपुरा के संत जगमोहन सिंह जी ने व रागियों को सम्मानित किया व संगत का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दौरान लंगर अटूत बरताया गया।

सेवा पंथी डेरा संतपुरा में आयोजित हुआ सालाना गुरमत समागम- 51 श्री अखंड पाठ साहिब की हुई संपूर्णता, कथा और कीर्तन श्रवण क...
23/08/2021

सेवा पंथी डेरा संतपुरा में आयोजित हुआ सालाना गुरमत समागम
- 51 श्री अखंड पाठ साहिब की हुई संपूर्णता, कथा और कीर्तन श्रवण कर झूमी संगत
- डेरा में 18 से 23 अगस्त तक चला कार्यक्रम, सोमवार को हुआ अमृत संचार

सेवा पंथी डेरा संतपुरा यमुनानगर में 18 अगस्त से 23 अगस्त तक सालाना गुरमत समागम एवं महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए सेवा पंथी डेरा संतपुरा के संत जगमोहन सिंह ने बताया की सचखंड वासी ब्रहम ज्ञानी श्रीमान 108 संत पंडित निश्चल सिंह जी महाराज की 43वीं पावन बरसी एवं सचखंड वासी श्रीमान 108 संत तरलोचन सिंह जी महाराज की 31वीं पावन मीठी याद में यह कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। कीर्तन दरबार में सेवा पंथी महापुरुष, उदासी, निर्मले एवं अन्य संप्रदायों के महापुरुषों के अलावा गुरु घर से प्रसिद्ध विद्वानों ने गुरमत विचार रखे। इस दौरान रागी जत्थे गुरबानी कीर्तन से संगतों को निहाल किया। जगमोहन जी ने बताया कि सोमवार सुबह 51 श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता और अमृत संचार हुआ। सुबह 3 बजे से शाम 5 बजे तक दीवान सजाए गए। जिसमें दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक संत समागम हुआ।

संत जगमोहन ने बताया कि संत पंडित निश्चल सिंह जी महाराज महान समाज सेवी थे। उन्होने पूरे देश में शिक्षा और धर्म का प्रचार-प्रचार किया। उन्होंने कहा कि हमें संतों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपना जीवन सार्थक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत तरलोचन सिंह जी महाराज ने पंडित जी के कार्यों को और आगे बढ़ाने का काम किया। समागम के दौरान यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा और नगर निगम मेयर मदन चौहान ने भी माथा टेका। जिनका संत जगमोहन सिंह ने सरोपा भेंट कर सम्मान किया।

सोमवार को सुबह 51 श्री अखंड पाठ साहिब की हुई संपूर्णता और अमृत संचार का आयोजन हुआ। कीर्तन दरबार में भाई अमनदीप सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई सुरेंद्र सिंह जी, भाई नछित्तर सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, रंधावा से संत हरि सिंह जी, संत बाबा अमीर सिंह जी जबदी टकसाल लुधियाना, भाई मनजोत सिंह जी, भाई तेजपाल सिंह जी, भाई हरप्रीत सिंह जी, भाई जसकरण सिंह जी पटियाला, मीरी पीरी खालसा यमुनानगर, ज्ञानी जसपाल सिंह जी लुधियाना ने कथा एवं अपने कीर्तण के माध्यम से लोगों को भाव विभोर कर झूमने पर मजबूर कर दिया। समागम में इंदौर, पटना, दिल्ली, लुधियाना और जिलाभर की संगत ने माथा टेक गुरु घर का आशीर्वाद लिया। बच्चों से लेकर बुजुगों तक ने गुरु महिमा सुनी और आशीर्वाद लिया। लंगर इंचार्ज संत कमलजीत सिंह ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए पूरे समागम के दौरान लंगर बरताया गया। लोगों की सहूलियत के लिए जोड़ा घर, पानी के स्टाल, वाहन खड़े करने के लिए उचित स्थान का प्रबंध किया गया था।
Santpura, Yamunanagar Sewa Panthi Dera Santpura, Yamunanagar

सेवा पंथी डेरा संतपुरा में आयोजित सालाना गुरमत समागम में सजा कीर्तन दरबार- आज होगी 51 श्री अखंड पाठ साहिब की हुई संपूर्ण...
22/08/2021

सेवा पंथी डेरा संतपुरा में आयोजित सालाना गुरमत समागम में सजा कीर्तन दरबार
- आज होगी 51 श्री अखंड पाठ साहिब की हुई संपूर्णता

सेवा पंथी डेरा संतपुरा यमुनानगर में सालाना गुरमत समागम एवं महान कीर्तन दरबार का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में आज सुबह 3 बजे से शाम 5 बजे तक दीवान सजाए जाएंगे। जिसमें दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक संत समागम होगा। जानकारी देते हुए सेवा पंथी डेरा संतपुरा के संत जगमोहन सिंह ने बताया कि कीर्तन दरबार में सेवा पंथी महापुरुष, उदासी, निर्मले एवं अन्य संप्रदायों के महापुरुषों के अलावा गुरु घर से प्रसिद्ध विद्वान गुरमत विचार दे रहे हैं। उन्होंने बताया आज 51 श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता होगी। आज सुबह 9 बजे अमृत संचार होगा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु कथावाचकों व रागी जत्थों की वाणी पर झूमते नजर आए और उनके सुर में सुर मिलाकर कीर्तन करने लगे। समागम में छोटे बच्चों से लेकर बुजुगों ने हाजिरी भरी और गुरु घर का आशीर्वाद ग्रहण किया। लंगर इंचार्ज संत कमलजीत सिंह ने बताया कि पूरे समागम के दौरान लंगर अटूत बरताया जा रहा है।

रविवार हुए कार्यक्रम में पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थों ने कीर्तण किया। जिसमें भाई मनिंदर पाल सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, ज्ञानी हरजीत सिंह जी, बीबी जसप्रीत कौर लुधियाना वाले, भाई मनजोत सिंह मनमोहन, भाई सत्येंद्र पाल सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई हरप्रीत सिंह हजूरी रागी, भाई तेजपाल सिंह जी हजूरी रागी, भाई हरजीत सिंह जी सहारनपुर, भाई रणजीत सिंह जगाधरी वर्कशॉप, भाई अमनदीप सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई सुरेंद्र सिंह जी, मीरी पीरी खालसा यमुनानगर ने भी गुरु महिमा का गुणगान किया। इस दौरान लोगों कर सहूलियत के लिए जोड़ा घर बनाया गया था, जिसमें सेवा पंथी दल यमुनानगर ने सेवा की।

इसी प्रकार संगतों के लिए पानी के स्टाल लगाए गए थे। श्रद्धालुओं ने इस दौरान लंगर बनाने के लिए सब्जी काटने की सेवा, बर्तन मांजने की सेवा, सफाई की सेवा भी की। सडक़ पर वाहनों से जाम न लगे इसके लिए भी विशेष व्यवस्था सेवादारों द्वारा की गई थी।
Santpura, Yamunanagar
Sewa Panthi Dera Santpura, Yamunanagar

- सेवा पंथी डेरा संतपुरा में सजा कीर्तन दरबार.- 51 श्री अखंड पाठ साहिब की हुई अरंभता, कथा वाचकों और रागी जत्थों ने किया ...
22/08/2021

- सेवा पंथी डेरा संतपुरा में सजा कीर्तन दरबार.
- 51 श्री अखंड पाठ साहिब की हुई अरंभता, कथा वाचकों और रागी जत्थों ने किया संगतों को निहाल.

सेवा पंथी डेरा संतपुरा यमुनानगर में सचखंड वासी ब्रहम ज्ञानी श्रीमान 108 संत पंडित निश्चल सिंह जी महाराज की 43वीं पावन बरसी एवं सचखंड वासी श्रीमान 108 संत तरलोचन सिंह जी महाराज की 31वीं पावन मीठी याद में मनाए जा रहे सालाना गुरमत समागम एवं महान कीर्तन दरबार में शनिवार को भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बुधवार को शुरू किए गए मौन व्रत की संपूर्णता शनिवार को सुबह हुई। उसके बाद 51 श्री अखंड पाठ साहिब की अरंभता की गई। उसके उपरांत सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे एवं सायं 7 से रात 11 बजे तक कीर्तन दरबार एवं कथा का आयोजन हुआ।

जिसमें पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थों ने संगतों को अपनी वाणी से निहाल किया। शनिवार को हुए कीर्तन दरबार में भाई दलीप सिंह फक्कर पटियाला वाले, भाई हिम्मत सिंह फक्कर पटियाला वाले, भाई चरणजीत सिंह जगाधरी वर्कशॉप वाले, भाई हरप्रीत सिंह हजूरी रागी, भाई मनजीत सिंह मनमोहन हजूरी रागी, भाई तेजपाल सिंह हजूरी रागी, भाई मनमोहन सिंह हजूरी रागी ने अपने कीर्तण से संगतों को निहाल किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लंगर अटूत बरताया गया।

Santpura, Yamunanagar

22/08/2021

18 से 23 अगस्त तक सालाना गुरमत समागम.
सेवा पंथी डेरा संतपुरा यमुनानगर में 18 अगस्त से 23 अगस्त तक सालाना गुरमत समागम एवं महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए सेवा पंथी डेरा संतपुरा के संत जगमोहन सिंह ने बताया की सचखंड वासी ब्रहम ज्ञानी श्रीमान 108 संत पंडित निश्चल सिंह जी महाराज की 43वीं पावन बरसी एवं सचखंड वासी श्रीमान 108 संत तरलोचन सिंह जी महाराज की 31वीं पावन मीठी याद में हर साल की तरह यह कीर्तन दरबार आयोजित किया जा रहा है।

कीर्तन दरबार में सेवा पंथी महापुरुष, उदासी, निर्मले एवं अन्य संप्रदायों के महापुरुषों के अलावा गुरु घर से प्रसिद्ध विद्वान गुरमत विचार देंगे तथा रागी जत्थे गुरबानी कीर्तन से संगतों को निहाल करेंगे। जगमोहन जी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार रात को मौन व्रत से होगी। मौन व्रत की 21 अगस्त को सुबह 8 बजे होगी। उसके बाद 51 श्री अखंड पाठ साहिब की अरंभता के बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे कीर्तन दरबार होगा।

उसके बाद इसी दिन सायं 7 से रात 11 बजे तक कीर्तन दरबार एवं कथा का आयोजन जाएगा। 22 अगस्त को सुबह 4 बजे से शाम 3 बजे तक तथा सायं 6 से रात्रि 12 बजे तक कीर्तन दरबार होगा। 23 अगस्त को सुबह 3 बजे से शाम 5 बजे तक दीवान सजाए जाएंगे जिसमें संत समागम दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
Santpura, Yamunanagar

सेवा पंथी डेरा संतपुरा यमुनानगर (हरियाणा)Sewa Panthi Dera Santpura Yamunanagar (Haryana)
17/08/2021

सेवा पंथी डेरा संतपुरा यमुनानगर (हरियाणा)
Sewa Panthi Dera Santpura Yamunanagar (Haryana)

Address

Santpura, Model Town
Yamunanagar
135001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sewa Panthi Dera Santpura, Yamunanagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share