Shri Sidh Baba Balaknath Ji Mandir,Farakpur,Jagadhari Workshop

Shri Sidh Baba Balaknath Ji Mandir,Farakpur,Jagadhari Workshop श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ जी का फ़रक़पुर जगाधरी वर्कशॉप में स्थित प्राचीन विशाल एवम् भव्य मंदिर।

भारत की पावन पवित्र नदी यमुना के तट पर प्रसिद्ध नगर यमुनानगर के जगाधरी वर्कशॉप फर्कपुर में स्थित सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ जी का यह प्रथम मंदिर, जिसका निर्माण 30 वर्ष पूर्व 1986 में नगरवासियोे एवं बाबा जी के भक्तो से सहयोग से प्रारम्भ हुआ, आज भव्य रूप में निर्मित है एवं नगर में प्रसिद्ध है ।
इस मंदिर में बाबा जी की दियोट सिद्ध गुफा के प्रतिस्वरूप बाबा जी की गुफा बनाई गयी है एवं नगर निवासियों के सुख-दुख के उपयोग हेतु 2 मंजिला श्री सिद्ध परमार्थ भवन भी निर्मित है । इस मंदिर के निर्माण के बाद भी इस इलाके के हज़ारों परिवार बाबा जी के नाम को धारण कर चुके है ।

मंदिर के प्रबंधक कमेटी (श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ सेवा मंडल) द्वारा हर ज्येष्ठ रविवार को बाबा जी का हवन ,धूणा पूजन ,झंडा पूजन एवं संकीर्तन व भंडारे का आयोजन किया जाता है । मंदिर द्वारा सभी सनातन त्योहारों के अतिरिक्त समय-समय पर धार्मिक उत्सव जैसे श्री मद् भागवत कथा तथा समाज के कल्याण हेतु कार्य किये जाते हैं।
शुरू से ही मंदिर में चैत्र माह के ज्येष्ठ रविवार को बाबा जी का वार्षिक महोत्सव बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता है जिसमे प्रभात फेरियाँ,विशाल शोभा यात्रा ,विशाल जागरण एवं अटूट भंडारे का आयोजन किया जाता है । बाबा जी की महिमा का गुणगान करने वाले प्रसिद्ध गायक इस विशाल जागरण में गुणगान करने आते हैं। इस उत्सव में हज़ारो श्रद्धालु हाज़िरी भरते हुए अपनी मनोइच्छा का फल बाबा जी से प्राप्त करते है । इस उत्सव के बाद सैंकड़ो श्रद्धालु मंदिर कमेटी के साथ बाबा जी की पवित्र गुफा के दर्शन हेतु दियोटसिद्ध (हिमाचल प्रदेश ) के लिए रवाना होते है एवं बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए आनंदमय होते हैं ।

17/08/2026

💐💐जै बाबे‌ दी 💐💐
आज के इस खास व्लॉग में हम आपको एक ऐसी पवित्र और ऐतिहासिक जगह पर लेकर आए हैं, जिसके दर्शन मात्र से ही मन को असीम शांति मिलती है। आज हम आए हैं माता रतनो जी के पवित्र घर, यह वही पावन धरती है जहाँ श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी पहली बार पधारे थे और अपनी अलौकिक उपस्थिति से इस स्थान को धन्य किया था।
​आइए, आज हमारे साथ इस शांत, सुंदर और श्रद्धा से ओत-प्रोत रास्ते पर चलिए, जहाँ की हर एक धूल और कण में बाबा जी की यादें बसी हुई हैं। वीडियो को अंत तक जरूर देखिएगा और अगर चैनल पर नए हैं तो लाइक और सब्सक्राइब करना न भूलें। जय बाबे दी!"

19/07/2026

🌹🙏जय बाबा जी की🙏🌹
दिनांक 19-7-2026 को.ज्येष्ठ रविवार की सभी भगत जनों को बहुत बहुत शुभ कामनाऍ।

आज 19 जुलाई को पूजनीय बाबा बालक नाथ जी के पावन ज्येष्ठ रविवार के शुभ अवसर पर आरती और भजन संकीर्तन का सीधा प्रसारण

18/07/2026

🌹🙏जय बाबा जी की🙏🌹
दिनांक 19-7-2026 को.ज्येष्ठ रविवार की सभी भगत जनों को बहुत बहुत शुभ कामनाऍ।
🚩उपरोक्त निमंत्रण संदेश अनुसार हर ज्येष्ठ रविवार को परम पूज्य पंडित श्री कमल प्रसाद जी के द्वारा 9-30 से 10 बजे तक विधिवत देवी देवताओ और नव ग्रह पूजन व बाबा जी का पावन पवित्र धूणा पूजन किया जाता है तत्पश्चात भगत जनों के द्वारा घर से बना कर लाए गए रोट प्रसाद का भोग पावन पवित्र धूणे में मंत्रोच्चारण करते हुए लगवाया जाता है ।
🌹अत: आप से अनुरोध है कि यदि आप भी अगर रोट प्रसाद बनाते हैं तो रोट प्रसाद लेकर आएं और श्रद्धापूर्वक व विधिवत रूप से बाबा जी को रोट प्रसाद अर्पण करें और बाबा जी से मनोवांछित फल प्राप्त करें ।

13/07/2026
जय बाबा जी दी ❤️🙏आज हमारे श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा मण्डल रजि फर्कपुर जगाधरी वर्कशॉप के 🙌🏻❤️प्रधान श्री अमरजीत लाल श...
09/07/2026

जय बाबा जी दी ❤️🙏
आज हमारे श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा मण्डल रजि फर्कपुर जगाधरी वर्कशॉप के 🙌🏻❤️प्रधान श्री अमरजीत लाल शर्मा जी जो पिछले 40सालों से सेवा मंडल की निष्कामभाव से सेवा कर रहे है । ❤️💫आज उनका जन्मदिन है। 🙏हम बाबा जी से प्रार्थना करते है कि बाबा इनको हमेशा खुश ओर तंदुरुस्त रखे।🙏❤️

जय बाबा जी दी ❤️❤️❤️❤️
20/06/2026

जय बाबा जी दी ❤️❤️❤️❤️

20/06/2026

जय बाबा जी दी। ❤️❤️❤️❤️❤️❤️

🙏जय बाबे दी जी 🙏✨ विशेष लाइव प्रसारण (Live Video) ✨आज श्री सिद्ध बाबा बाबा बालक मंदिर सेक्टर 29 चंडीगढ़ 7 जून को पूजनीय ...
07/06/2026

🙏जय बाबे दी जी 🙏
✨ विशेष लाइव प्रसारण (Live Video) ✨
आज श्री सिद्ध बाबा बाबा बालक मंदिर सेक्टर 29 चंडीगढ़ 7 जून को पूजनीय बाबा बालक नाथ जी के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भजन संकीर्तन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हमारे साथ लाइव जुड़ें!

समय : 12 - 4:30 बजे तक

• ⁠
🙏जय बाबे दी जी 🙏

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर, सैक्टर 29-ए, चण्डीगढ़,

जय बाबा जी दी❤️श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा मण्डल (रजि) फर्कपुर जगाधरी वर्कशॉप द्वारा 🙏❤️दिनांक 2जून मंगलवार को 🙌🏻सेवा ...
04/06/2026

जय बाबा जी दी❤️
श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा मण्डल (रजि) फर्कपुर जगाधरी वर्कशॉप द्वारा 🙏❤️
दिनांक 2जून मंगलवार को 🙌🏻
सेवा मंडल के प्रधान श्री अमरजीत लाल शर्मा जी की अध्यक्षता में🙌🏻
श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के जन्मोत्सव बड़ी ही श्रद्धा ओर उत्साह से मनाया गया।
महोत्सव में सेवा मण्डल द्वारा गुणगान किया गया ओर अनेकों प्रकार के फल, मिठाईया, टॉफियां, बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक ओर भंडारे का आयोजन किया गया।
महोत्सव में भक्तों के उमड़े सैलाब से प्रागण भी छोटा पड़ गया।
महोत्सव में आये सभी भक्तजनों का दिल की गहराइयों से आभार ओर धन्यवाद।
बाबा जी सभी की मनोकामनाएं पुरी करे।

28/05/2026

Baba ji ki nagri shahtalai me baba ji ke naam ki masti lete huye

Address

Farakpur, Jagadhri Workshop
Yamunanagar
135002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Sidh Baba Balaknath Ji Mandir,Farakpur,Jagadhari Workshop posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Shri Sidh Baba Balaknath Ji Mandir,Farakpur,Jagadhari Workshop:

Shortcuts

Share