Shri Kashi Vishwanath Gauriya Ashram

Shri Kashi Vishwanath Gauriya Ashram Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shri Kashi Vishwanath Gauriya Ashram, Religious organisation, Radhe Kunj , Gaudiya Ashram, Vrindavan.

Samast Jeev Bhagwan Shri Krishna Ke Ansh Hai, Unake Antahkaran Me Bhagwan Swyam Niwas Karte hai , Samast Jiwo Me Ham Bhagwan Ko Dekhate Hai Es Bhaw Se Unaki Madat Karana Hamari kosis hai

12/10/2025
❓प्रश्नावली❓(श्रील गुरुदेव की हरिकथा से)5  अक्टूबर   2025Q1. कार्तिक मास में गृहस्थ भक्तों के लिए कौन-कौन से नियम बताये ...
12/10/2025

❓प्रश्नावली❓
(श्रील गुरुदेव की हरिकथा से)
5 अक्टूबर 2025

Q1. कार्तिक मास में गृहस्थ भक्तों के लिए कौन-कौन से नियम बताये गए हैं?
Q2. कार्तिक मास में बाह्य नियमों के अतिरिक्त श्रील गुरुदेव निम्नलिखित आंतरिक नियमों पर किस प्रकार बल देते हैं?
- संख्यापूर्वक नाम-जप
- ग्रन्थ-अध्ययन (प्रह्लाद महाराज चरित्र, रघुनाथ दास गोस्वामी चरित्र, अक्रूरजी का कृष्ण के प्रति अगाध दास्य भाव)
- ब्रह्म मुहूर्त में जागरण
- अव्यग्र चित्त से दीक्षा मन्त्रों का जप
- हरिकथा श्रवण
- एक आसान में बैठकर नाम जप
- सेवा और नाम दोनों का महत्त्व
- परस्पर आदर
- सामूहिक कीर्तन एवं साधु-संग का महत्त्व
Q3. निर्जन-भजन का वास्तविक अर्थ क्या है? श्रील गुरुदेव के निर्देशों के अनुसार स्पष्ट कीजिये।

उत्तर जानने हेतु यह हरिकथा सुने :

कार्तिक के महत्वपूर्ण भजन नियम - हिंदी, नई रिलीजतिथि अज्ञात मथुरा -श्रील गुरुदेव की हरिकथा प्रतिदिन व्हाट्सएप पर प...

06/10/2025

हरि नाम संकीर्तन

05/10/2025
हमेशा ध्यान रखें
04/10/2025

हमेशा ध्यान रखें

नाम संकीर्तन की महिमा
04/10/2025

नाम संकीर्तन की महिमा

16/10/2024

**********************************
━❀꧁ हरे कृष्ण ꧂❀━
🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂
☺ *✧​"दीपदान का फल..."✧​* ☺
🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂

💫💫💫🏀🏀🏀✨✨✨

*कार्तिक महिने में दीपदान का फल*

१. कार्तिक में जब हम भगवान को दीप दान करते हैं तो करोड़ों जन्मों के संचित पाप नष्ट हो जाते हैं ।

२. जो फल कुरूक्षेत्र (संनिहित सरोवर) में सूर्य ग्रहण के समय तथा नर्मदा नदी में चंद्र ग्रहण के समय स्नान से प्राप्त होता है, उसका लाखों गुना पुण्य फल कार्तिक महीने में केवल एक दीप दान से प्राप्त होता है।

३. कार्तिक महीने के दीप दान से प्राप्त फल की तुलना सैकड़ों यज्ञों के फल से भी नहीं की जा सकती है।

४. कोई भी जघन्य पाप, कार्तिक के दीप दान के सामने टीक नही सकता।?

५. जो भी भगवान विष्णू के मन्दिर में कार्तिक महीने में दीपदान करता है वह धन, संतान एवं ख्याति प्राप्त
करेगा ।

६. अगर आवश्यकता हो तो अपने आप को बेचकर भगवान विष्णू के मंदिर में पौर्णिमा के दिन तक दीप दान का आयोजन करना चाहिए ।

७. भगवान विष्णु को जो भक्त दीपदान करता है, उसके संग के लिए देवी देवता भी लालायित रहते है ।

८. जो व्यक्ति भगवान विष्णु के मंदिर में दीपमाला को सजाता है, उसका भगवद् धाम जाने का मार्ग इन्हीं दीपों के द्वारा प्रकाशित होता है।

९. जो व्यक्ति कार्तिक के महीने में एकादशी एवं द्वादशी के दिन दीप माला सजाता है, उसके शरीर की कान्ति एवं प्रकाश से चारों दिशाएँ प्रकाशित हो जाती है। अंत मे वह वैकुण्ठ में निवास प्राप्त करता है ।

१०. कार्तिक महीने में दीपदान करने से राजसूय एवं अश्वमेध यज्ञों के फलों की प्राप्ति हो जाती है।

*कार्तिक मास में पालन किए गए व्रतों का लाभ*

११. कार्तिक में भक्तवत्सल श्री दामोदर भगवान, उनके लिए की गई छोटी-छोटी सेवाओंको अनेक दिव्य लाभ देते है ।

१२. कार्तिक मास में निम्न कार्य करना चाहिए।

१. प्रातः काल ब्रम्हमुहूर्त में उठकर स्नान ।

२. भगवान के नाम का जप और हृदयपूर्वक किर्तन ।

३. श्री हरी का पूजन ।

४. श्री हरी कथा श्रवण ।

५. तुलसी देवी की सेवा ।

६. भगवान को दीप अपर्ण ।

७. वैष्णवों को प्रसाद एवं दान-दक्षिणा अर्पण ।

८. अपने इंद्रियों पर नियंत्रण रखने का प्रयत्न ।

१३. कार्तिक मास में श्रीमद् भागवत् पुराण पढने से और हरी कथा श्रवण करने से अनंत जन्मों से प्राप्त किए गए पापो से हम मुक्त हो जाते है।

१४. हमें कोटी-कोटी अन्य योनीयों में जन्म लेने के बाद, दुर्लभ मनुष्य जन्म प्राप्त होता है। यदि हम कार्तिक मास में श्री हरीकथा श्रवण और श्री विष्णू की पूजा नहीं करते है, तो हम मनुष्य जीवन को खो बैठेंगे और अंतिम
समय नरक में ढकेले जाएँगे।

१५. यदि हम श्री विष्णू को प्रसन्न करने के लिए कार्तिक मास मे कोई भी व्रत नही करते, तो कार्तिक मास के पहले किये गए पुण्य कर्मों का और व्रतों का कोई भी लाभ प्राप्त नही होगा।

*हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे*
*हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे*

━❀꧁𝐻𝑎𝑟𝑒 𝐾𝑟𝑖𝑠ℎ𝑛𝑎꧂❀━
*********************************

**********************************

🪷 *श्रीबलदेव पूर्णिमा व्रतोपवास* 🪷*आज 19/अगस्त/2024* (सोमवार) को *श्रीबलदेव प्रभुके आविर्भाव* के उपलक्ष्य में व्रत उपवास...
19/08/2024

🪷 *श्रीबलदेव पूर्णिमा व्रतोपवास* 🪷

*आज 19/अगस्त/2024* (सोमवार) को *श्रीबलदेव प्रभुके आविर्भाव* के उपलक्ष्य में व्रत उपवास है।

*पारण का समय:-* अगले दिन सूर्योदयके बाद और 10:12 से पहले।

*चतुर्मास्य के दूसरे महीने भाद्रमें (16-अगस्त से 18-सितम्बर तक) दही निषिद्ध है।*

10/08/2024

श्री गुरू कृपा से आज मंदिर निर्माण हेतु कालम का कार्य पूर्ण हुआ

05/08/2024

कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन ।
मा कर्मफलहेतुर्भुर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि ॥
*गीता अध्याय 2 श्लोक संख्या 47*

भावार्थ : तेरा कर्म करने में ही अधिकार है, उसके फलों में कभी नहीं। इसलिए तू कर्मों के फल हेतु मत हो तथा तेरी कर्म न करने में भी आसक्ति न हो।
*जब आप कोई भी कार्य लाभ और हानि को ध्यान में रखकर करेंगे तो यह निंदनीय है इसका परिणाम मात्र माया के जंजाल में उलझना हि है । जब आप केवल मात्र यह मेरा कर्तव्य है और इसे मुझे ईमानदारी से करना है इसका परिणाम चाहे जो भी हो हमे उसकी कोई परवाह नही है। वही व्यक्ति समझदार है वही अपने इस मनुष्य जीवन का सदुपयोग कर रहा है वही मुक्त होकर भगवान के लोक में जा पायेगा*

।। राधे राधे ।।

Address

Radhe Kunj , Gaudiya Ashram
Vrindavan

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Kashi Vishwanath Gauriya Ashram posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Shri Kashi Vishwanath Gauriya Ashram:

Share