VSSCT Vishwa Shanti Sewa Charitable Trust

VSSCT Vishwa Shanti Sewa Charitable Trust Vishwa Shanti Seva Charitable Trust The Trust works all over India and in other countries of the world for various welfare activities.

"Vishwa Shanti Sewa Charitable Trust is a charitable trust which was established in the holy presence of Shantidoot Shradhey Shri Devkinandan Thakurji Maharaj, under provision of Indian Trust Act on 20th April 2006. Shri Devkinandan Thakur Maharaj Ji is a melodious Sankirtanist, and a Humble humanitarian. He is awakened Nimbaraki, and, devotee of Shree Radha sarveshwar, Optimistic and spell binder Orator of Bhagwat Katha, and is popularly known as Thakurji by the loved one's."

27/08/2026

Brampton में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के दिव्य आगमन के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। 🙏✨

आगामी श्रीमद्भागवत कथा को लेकर Brampton में तैयारियाँ पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ जोरों पर हैं। भक्तों में महाराज श्री के आगमन को लेकर अपार उत्साह है और सभी उनकी दिव्य वाणी का श्रवण करने के लिए आतुर हैं।

🌸 श्रीमद्भागवत कथा
📅 6–12 सितंबर 2026
📍 Hindu Sabha Mandir, 9225 The Gore Road, Brampton, Ontario, Canada

इस भव्य आयोजन की तैयारियों में समर्पित भाव से सेवा कर रहे हमारे सभी सेवाभावी स्वयंसेवकों का हृदय से आभार। 🙏

आप सभी की सेवा, समर्पण और सहयोग इस दिव्य आयोजन की सुंदरता को और बढ़ा रहे हैं।
राधे राधे! 🌸🙏

🙏🌸

26/08/2026

Boston में भक्तों ने साझा किया कथा का दिव्य अनुभव ||

26/08/2026

रक्षाबंधन पर कब बांधें राखी? जानिए सही मुहूर्त और पूजा विधि

ठा. श्री प्रियाकांत जू मंदिर में भंडारा सेवा निरंतर जारी।आपका छोटा-सा सहयोग भी अनेक श्रद्धालुओं तक महाप्रसाद पहुँचाने का...
26/08/2026

ठा. श्री प्रियाकांत जू मंदिर में भंडारा सेवा निरंतर जारी।

आपका छोटा-सा सहयोग भी अनेक श्रद्धालुओं तक महाप्रसाद पहुँचाने का पुण्य माध्यम बन सकता है।

अपने प्रियजनों के जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगाँठ अथवा किसी भी शुभ अवसर पर महाप्रसाद भंडारा सेवा अवश्य कराएँ।

अपने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना से वर्ष में कम-से-कम एक बार श्री प्रियाकांत जू मंदिर, वृंदावन में महाप्रसाद भंडारा सेवा का पावन सौभाग्य प्राप्त करें।

आइए, सेवा, श्रद्धा और समर्पण के इस दिव्य संकल्प से जुड़ें तथा श्री ठाकुर जी की कृपा के सहभागी बनें।

Canada Yatra 2026भक्ति का संदेश... सनातन का गौरव... और आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए...पूज्य श्री देवकीनं...
26/08/2026

Canada Yatra 2026

भक्ति का संदेश... सनातन का गौरव... और आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए...

पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज Canada पधार रहे हैं

इस दिव्य यात्रा के दौरान कनाडा में श्रीमद्भागवत कथा, श्रीराम कथा एवं शिव महापुराण कथा की अमृतवर्षा होगी

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में देवकीनंदन महाराज ने बताया सनातन का जीवन दर्शनसमाचार को मीडिया के द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित कि...
25/08/2026

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में देवकीनंदन महाराज ने बताया सनातन का जीवन दर्शन

समाचार को मीडिया के द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, छायाप्रति संलग्न की गयी है!

25/08/2026

Chicago में फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस (FIA-शिकागो) द्वारा भारत स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज विशेष अतिथि के रूप में पधारे और अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

शिकागो में भव्य भारत स्वतंत्रता दिवस समारोह का हुआ सफल आयोजनChicago में फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस (FIA-शिकागो) द्वारा ...
25/08/2026

शिकागो में भव्य भारत स्वतंत्रता दिवस समारोह का हुआ सफल आयोजन

Chicago में फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस (FIA-शिकागो) द्वारा भारत स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज विशेष अतिथि के रूप में पधारे और अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में शिकागो स्थित इज़रायल के कॉन्सुलेट जनरल श्री एलाद स्ट्रोमायर, FIA के अध्यक्ष के संस्थापक श्री हेमंत पटेल तथा FIA के निदेशक संजय वोरा सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की।

23/08/2026

Chicago में श्रीकृष्ण एवं रुक्मिणी विवाह का दिव्य उत्सव ||

USA Yatra 2026पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के पावन सान्निध्य में Chicago में श्रीमद्भागवत कथा का षष्ठम दिवसपूज्य...
23/08/2026

USA Yatra 2026

पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के पावन सान्निध्य में Chicago में श्रीमद्भागवत कथा का षष्ठम दिवस

पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के पावन सान्निध्य में Chicago में श्रीमद्भागवत कथा के पावन षष्ठम दिवस पर श्री कृष्ण-रुक्मिणी विवाह महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।

मनुष्य जिस संगति में रहता है, उसका प्रभाव धीरे-धीरे उसके विचारों और स्वभाव पर पड़ने लगता है। सत्संग मनुष्य के जीवन से अहंकार, क्रोध, लोभ और नकारात्मक विचारों को दूर कर उसे प्रेम, सेवा, विनम्रता और भगवान की भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करता है।

भगवान को छल, कपट और दिखावा बिल्कुल प्रिय नहीं है। प्रभु केवल सच्चे, निष्कपट और निर्मल हृदय से की गई भक्ति को स्वीकार करते हैं। मनुष्य चाहे कितना भी ज्ञानवान, धनवान या प्रभावशाली क्यों न हो, यदि उसके मन में कपट है तो वह प्रभु की सच्ची कृपा का अधिकारी नहीं बन सकता।

भगवान भाव के भूखे हैं, बाहरी आडंबर के नहीं। जो भक्त श्रद्धा, प्रेम और सच्चे मन से प्रभु का स्मरण करता है, भगवान उस पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं।
षष्ठम दिवस की कथा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

पूज्य महाराज श्री के श्रीमुख से प्रवाहित ज्ञान, भक्ति और संस्कारों ने भक्तों के हृदय में नई ऊर्जा एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार किया। श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह महोत्सव भक्तों के लिए भक्ति, प्रेम, ज्ञान और आत्मिक आनंद से परिपूर्ण एक अविस्मरणीय उत्सव बन गया।

SHRIMAD BHAGWAT KATHA

16 to 22 August 2026

Venue: Manav Seva Mandi, Bensenville, Illinois

Address

Priyakant Ju Mandir/Shanti Sewa Dham, Chhatikara Vrindavan Road
Vrindavan
281003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VSSCT Vishwa Shanti Sewa Charitable Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to VSSCT Vishwa Shanti Sewa Charitable Trust:

Shortcuts

Share