धर्म रक्षा संघ Dharm Raksha Sangh

धर्म रक्षा संघ Dharm Raksha Sangh !! यतो धर्म-ततो जय !!

!! यतो धर्म- ततो जय !!
धर्मं रक्षा संघ, सनातन धर्म और हिन्दू संस्कृति के उत्थान हेतु कार्य करने वाला हिन्दू हित चिंतकों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का विराट संगठन है !

24/05/2026

जेहादी मुसलमान कभी राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता ना ही कभी शरिया कानून से ज्यादा संविधान को मान सकता है - सौरभ गौड़

मीडिया रिपोर्ट्स  : 17/05/2026
17/05/2026

मीडिया रिपोर्ट्स : 17/05/2026

*भोजशाला में बनी मस्जिद तुरंत हटाई जाए*वृंदावन : धर्म रक्षा संघ की एक धर्म संगोष्ठी महामंडलेश्वर स्वामी ध्यानमूर्ति गिरी...
16/05/2026

*भोजशाला में बनी मस्जिद तुरंत हटाई जाए*

वृंदावन : धर्म रक्षा संघ की एक धर्म संगोष्ठी महामंडलेश्वर स्वामी ध्यानमूर्ति गिरी जी महाराज की अध्यक्षता में माँ ध्यानमूर्ति आश्रम, हरिदास नगर में आयोजित की गई धर्म संगोष्ठी में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया गया जिसमें हाईकोर्ट के द्वारा धार स्थित भोजशाला परिसर को वाग्देवी सरस्वती मंदिर घोषित किया है।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष *सौरभ गौड़* ने हाई कोर्ट के फैसले को हिंदुओं की बड़ी जीत बताते हुए कहा के अब उसे स्थान से कमाल मौला मस्जिद को तुरंत हटा देना चाहिए।

धर्म रक्षा संघ मातृशक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष *महामंडलेश्वर स्वामी ध्यानमूर्ति गिरी महाराज* ने कहा कि मुगल आक्रांताओं ने अपने शासन के दौरान हमारे बहुत से मंदिरों पर कब्जा करके मस्जिद बनाई थी कोर्ट के फैसले से अब भोजशाला परिसर में स्थित सरस्वती मंदिर हिन्दुओं को मिल गया है अब सरकार को मां सरस्वती जी की भोजशाला बाली प्रतिमा लंदन से वापस लाकर इस मंदिर में स्थापित करनी चाहिए।

धर्म रक्षा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष *महंत मोहिनी बिहारी शरण* ने कहा कि जिस प्रकार भोजशाला परिसर में सरस्वती मंदिर के प्रमाण मिले हैं इसी प्रकार मथुरा स्थित ईदगाह में श्री कृष्ण जन्म स्थान होने के पर्याप्त प्रमाण उपस्थित हैं भविष्य में जन्मभूमि का फैसला भी हमारे पक्ष में ही आएगा।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक *आचार्य बद्रीश महाराज* ने कहा कि सत्य को छुपाया नहीं जा सकता अपने शासन काल में जितने भी मंदिरों पर मुस्लिम आक्रांताओं ने कब्जा करके मस्जिदें बनाई हैं उन सभी को हिंदू समाज वापस लेकर उन स्थानों पर पुनः भव्य मंदिरों का निर्माण कराएगा।
संगोष्ठी में इस ऐतिहासिक फैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए मिठाई एवं भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया।
संगोष्ठी में महामंडलेश्वर स्वामी रामदास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अधिकारी गुरु, श्रीदास प्रजापति, अनमोल कृष्ण शास्त्री, पंडित राम सुदर्शन मिश्र,जगदीश शर्मा, हरिप्रकाश त्रिपाठी, मनीष द्विवेदी, आदि उपस्थित थे।

श्रीदास प्रजापति
राष्ट्रीय महामंत्री
धर्म रक्षा संघ

Asian News International (ANI)
Maa Dhyan Murti Ji
Mohini Bihari Sharn
Dr Mohan Yadav
Rishabhdev Das Ji Maharaj

16/05/2026

मीडिया रिपोर्ट्स  : 13/05/2026
13/05/2026

मीडिया रिपोर्ट्स : 13/05/2026

*धर्म रक्षा संघ के तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन*वृंदावन : मंगलवार को धर्म रक्षा संघ के तत्वावधान में ए...
12/05/2026

*धर्म रक्षा संघ के तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन*

वृंदावन : मंगलवार को धर्म रक्षा संघ के तत्वावधान में एवं सर्वोदय हॉस्पिटल मथुरा द्वारा वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित श्री राधाप्रसाद धाम में विशाल निःशुल्क मेडिकल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देवजू महाराज ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का प्रारंभ किया |

शिविर में सर्वोदय हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा हृदय रोग, केंसर रोग, पेट संबंधी रोग, सामान्य रोग, ब्लड शुगर एवं अन्य बीमारियों की जांच एवं उपचार किया गया। चिकित्सा शिविर में वृंदावन एवं आसपास के क्षेत्रों से आए 325 साधु-संतों एवं अन्य लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का लाभ प्राप्त किया।

शिविर के दौरान मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं मेडिकल जांच के साथ-साथ दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। उपस्थित लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाजहित में अत्यंत उपयोगी पहल बताया।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहनी बिहारी शरण ने कहा कि धर्म रक्षा संघ सदैव पीड़ित मानवता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। वृंदावन धाम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। धर्म रक्षा संघ एवं सर्वोदय हॉस्पिटल द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।

सर्वोदय हॉस्पिटल मथुरा कैंसर विभाग के डायरेक्टर डॉ. ब्रह्मजीत ने कहा कि आज के समय में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से गंभीर बीमारियों की पहचान प्रारंभिक अवस्था में हो जाती है, जिससे उनका उपचार सरल हो जाता है। इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविर समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होते हैं।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बताया कि धर्म रक्षा संघ के तत्वावधान में शीघ्र ही एक विशाल निशुल्क मेडिकल शिविर सर्वोदय हॉस्पिटल मथुरा में लगाया जाएगा।

कार्यक्रम में धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीदास प्रजापति, वर्षाहरि कौशल, सुषमा अग्रवाल, शशि शुक्ला, ब्रजकिशोर पचौरी, मुकेश शर्मा, बलदेव सिंह, नरेंद्र उपाध्याय आदि उपस्थित रहे |

श्रीदास प्रजापति
राष्ट्रीय महामंत्री
धर्म रक्षा संघ
Mohini Bihari Sharn

धर्म रक्षा संघ के तत्वावधान में सर्वोदय हॉस्पिटल, मथुरा द्वारा निःशुल्क मेडिकल शिविरदिनांक : 12 मई 2026, मंगलवार प्रातः ...
11/05/2026

धर्म रक्षा संघ के तत्वावधान में सर्वोदय हॉस्पिटल, मथुरा द्वारा निःशुल्क मेडिकल शिविर
दिनांक : 12 मई 2026, मंगलवार
प्रातः 10 से 1:30 बजे तक
स्थान : श्री राधा प्रसाद धाम, परिक्रमा मार्ग, गोपाल खार, वृन्दावन

11/05/2026

Address

58, Laxmi Nikunj, Near Iskcon Gaushala, Ramanreti
Vrindavan
281121

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when धर्म रक्षा संघ Dharm Raksha Sangh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share