Shri Gopeshwar Mahadev Mandir

Shri Gopeshwar Mahadev Mandir Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shri Gopeshwar Mahadev Mandir, Religious organisation, Gopeshwar Road, Vrindavan.

10/03/2025
30/10/2024

दीपावली पर लक्ष्मी जी के साथ गणेश जी की पूजा क्यों होती है, विष्णु भगवान की क्यों नहीं?
-------------------------------------------

सोच अपनी ् खोज अपनी ्
जीवन अपना ् अनुभव अपना ्
ना कोई मत भ्रम और ना ही कोई मन भ्रम,,
नरक चौदस या चतुर्दशी तिथि आज ही है,, जिसे हम सब छोटी दीपावली कहते है,, दरवाजे के पास मोरी पर चहुंमुखी दीपक सरसो के तेल का संधि वेला मे अवश्य जगाये,,
चलो अब चलते है आज के लेख की ओर,,
अजीब विडम्बना ्
अपने बच्चों को आज और अभी अवश्य बताएं,, अधिकतर घरों में बच्चे या कुछ लोग यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं जब दीपावली भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास से अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है तो दीपावली पर लक्ष्मी पूजन क्यों होता है,, कल भी कुछ लोगो ने गुरुदेव से पूछा ्
राम और सीता की पूजा क्यों नही ्

दूसरा यह कि दीपावली पर लक्ष्मी जी के साथ गणेश जी की पूजा क्यों होती है, विष्णु भगवान की क्यों नहीं?
इन प्रश्नों का उत्तर अधिकांशतः बच्चों को नहीं मिल पाता और जो मिलता है उससे बच्चे संतुष्ट नहीं हो पाते।आज की शब्दावली के अनुसार कुछ ‘लिबरर्ल्स लोग’ युवाओं और बच्चों के मस्तिष्क में यह प्रश्न डाल रहें हैं कि लक्ष्मी पूजन का औचित्य क्या है, जबकि दीपावली का उत्सव राम से जुड़ा हुआ है, कुल मिलाकर वह बच्चों का ब्रेनवॉश कर रहे हैं कि सनातन धर्म और सनातन त्यौहारों का आपस में कोई तारतम्य नहीं है।सनातन धर्म बेकार है।आप अपने बच्चों को इन प्रश्नों के सही उत्तर बतायें।
दीपावली का उत्सव दो युग, सतयुग और त्रेता युग से जुड़ा हुआ है। सतयुग में समुद्र मंथन से माता लक्ष्मी उस दिन प्रगट हुई थी इसलिए लक्ष्मीजी का पूजन होता है। भगवान राम भी त्रेता युग में इसी दिन अयोध्या लौटे थे तो अयोध्या वासियों ने घर घर दीपमाला जलाकर उनका स्वागत किया था इसलिए इसका नाम दीपावली है।अत: इस पर्व के दो नाम है लक्ष्मी पूजन जो सतयुग से जुड़ा है दूजा दीपावली जो त्रेता युग प्रभु राम और दीपों से जुड़ा है।
लक्ष्मी गणेश का आपस में क्या रिश्ता है
और दीवाली पर इन दोनों की पूजा क्यों होती है?
लक्ष्मी जी सागरमन्थन में मिलीं, भगवान विष्णु ने उनसे विवाह किया और उन्हें सृष्टि की धन और ऐश्वर्य की देवी बनाया गया। लक्ष्मी जी ने धन बाँटने के लिए कुबेर को अपने साथ रखा। कुबेर बड़े ही कंजूस थे, वे धन बाँटते ही नहीं थे।वे खुद धन के भंडारी बन कर बैठ गए। माता लक्ष्मी खिन्न हो गईं, उनकी सन्तानों को कृपा नहीं मिल रही थी। उन्होंने अपनी व्यथा भगवान विष्णु को बताई। भगवान विष्णु ने कहा कि तुम कुबेर के स्थान पर किसी अन्य को धन बाँटने का काम सौंप दो। माँ लक्ष्मी बोली कि यक्षों के राजा कुबेर मेरे परम भक्त हैं उन्हें बुरा लगेगा,,

तब भगवान विष्णु ने उन्हें गणेश जी की विशाल बुद्धि को प्रयोग करने की सलाह दी माँ लक्ष्मी ने गणेश जी को भी कुबेर के साथ बैठा दिया गणेश जी ठहरे महाबुद्धिमान। वे बोले, माँ, मैं जिसका भी नाम बताऊँगा , उस पर आप कृपा कर देना, कोई किंतु परन्तु नहीं। माँ लक्ष्मी ने हाँ कर दी।अब गणेश जी लोगों के सौभाग्य के विघ्न, रुकावट को दूर कर उनके लिए धनागमन के द्वार खोलने लगे कुबेर भंडारी देखते रह गए, गणेश जी कुबेर के भंडार का द्वार खोलने वाले बन गए। गणेश जी की भक्तों के प्रति ममता कृपा देख माँ लक्ष्मी ने अपने मानस पुत्र श्रीगणेश को आशीर्वाद दिया कि जहाँ वे अपने पति नारायण के सँग ना हों, वहाँ उनका पुत्रवत गणेश उनके साथ रहें।
दीवाली आती है कार्तिक अमावस्या को, भगवान विष्णु उस समय योगनिद्रा में होते हैं, वे जागते हैं ग्यारह दिन बाद देव उठनी एकादशी को माँ लक्ष्मी को पृथ्वी भ्रमण करने आना होता है शरद पूर्णिमा से दीवाली के बीच के पन्द्रह दिनों में।इसलिए वे अपने सँग ले आती हैं अपने मानस पुत्र गणेश जी को
इसलिए दीवाली को लक्ष्मी गणेश की पूजा होती है,,
यह कैसी विडंबना है कि देश और हिंदुओ के सबसे बड़े त्यौहार का पाठ्यक्रम में कोई विस्तृत वर्णन नही है और जो वर्णन है वह अधूरा है,, इस लेख को कम से कम दो बार पढ़े,,स्वयं भी लाभान्वित हों और अपनी अगली पीढ़ी को भी बतायें, और पढाये, गुरुदेव के लेख को,,
जय श्री गणेश जी
जय महालक्ष्मी जी
लेख और लेखनी आपके अपने गुरुदेव की ्

🌷 हर हर हर महादेव🌷         🙏🏻🙏🏻🙏🏻
29/10/2024

🌷 हर हर हर महादेव🌷
🙏🏻🙏🏻🙏🏻

🌷 हर हर हर महादेव🌷         🙏🏻🙏🏻🙏🏻
28/10/2024

🌷 हर हर हर महादेव🌷
🙏🏻🙏🏻🙏🏻

17/10/2024

Address

Gopeshwar Road
Vrindavan
281121

Telephone

+919927435348

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Gopeshwar Mahadev Mandir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share