प्रियाप्रियतम प्रेम निकुञ्ज

  • Home
  • India
  • Vrindaban
  • प्रियाप्रियतम प्रेम निकुञ्ज

प्रियाप्रियतम प्रेम निकुञ्ज Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from प्रियाप्रियतम प्रेम निकुञ्ज, Hindu temple, mathura taluk of mathura, Vrindaban.

16/08/2026
विरह का दर्द जानना हो तो उर्मिला से पूछिए,सीता तो आपको धर्म निभाने की कथा सुनाएँगी।सेवा का अर्थ समझना हो तो श्रवण कुमार ...
16/08/2026

विरह का दर्द जानना हो तो उर्मिला से पूछिए,
सीता तो आपको धर्म निभाने की कथा सुनाएँगी।

सेवा का अर्थ समझना हो तो श्रवण कुमार से पूछिए,
वे त्याग में ही आनंद का अनुभव बताएँगे।

प्रेम की गहराई जाननी हो तो राधा से पूछिए,
रुक्मिणी तो अधिकार और दांपत्य का स्वरूप बताएँगी।

विष का दर्द समझना हो तो शिव से पूछिए,
मीरा तो उसे भी प्रेम का अमृत कह जाएँगी।

त्याग की पराकाष्ठा जाननी हो तो भरत से पूछिए,
राजसिंहासन भी जिन्हें प्रभु के चरणों से बड़ा न लगा।

और भक्ति का सार जानना हो तो हनुमान से पूछिए,
जिन्होंने स्वयं को मिटाकर राम को ही जीवन बना लिया।

प्रतीक्षा का दर्द जानना हो तो शबरी से पूछिए,
बरसों की राह देखकर भी वे शिकायत न करेंगी।

मित्रता का अर्थ जानना हो तो सुदामा से पूछिए,
कृष्ण तो बस प्रेम का ऋण चुकाते नज़र आएँगे।

मां का हृदय जानना हो तो यशोदा से पूछिए,
देवकी तो विरह के आँसू ही सुनाएँगी।

वचन की कीमत जाननी हो तो भीष्म से पूछिए,
राजसिंहासन तो बस परिणाम बतलाएगा।

निष्ठा का अर्थ जानना हो तो हनुमान से पूछिए,
वे स्वयं को नहीं, केवल राम को बताएँगे।

और प्रेम में खो जाने का हाल जानना हो तो मीरा से पूछिए,
कृष्ण तो मुस्कुराकर इसे भक्ति कह जाएँगे।

(कोपी)

20/12/2025

ईत्र है कृष्ण, सुगंध है श्री राधे...

प्यास है कृष्ण, जल है श्री राधे...

नाव है कृष्ण, पतवार है श्री राधे...

मौज है कृष्ण, किनारा है श्री राधे...

सूरज है कृष्ण, रोशनी है श्री राधे...

अमृत है कृष्ण, अमरता है श्री राधे...

संसार है कृष्ण, सार है श्री राधे...

किस्मत है कृष्ण, भाग्य है श्री राधे...

जय श्री राधेकृष्ण.....

Address

Mathura Taluk Of Mathura
Vrindaban
281121

Telephone

+91 99882 11211

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when प्रियाप्रियतम प्रेम निकुञ्ज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category