Shri Gauri Shankar Mahadev Mandir

Shri Gauri Shankar Mahadev Mandir श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर

श्री गौरीशंकर महादेव मंदिर पर आयोजित भागवत कथा का पावन दृश्य
23/02/2018

श्री गौरीशंकर महादेव मंदिर पर आयोजित भागवत कथा का पावन दृश्य

23/02/2018
11/04/2017
जय माता दी
27/03/2017

जय माता दी

26/03/2017

आगरा एक ऐतिहासिक नगर है, जिसके प्रमाण यह अपने चारों ओर समेटे हुए है। वैसे तो आगरा का इतिहास मुख्य रूप से मुगल काल से जाना जाता है लेकिन इसका सम्बन्ध महर्षि अन्गिरा से है जो १००० वर्ष ईसा पूर्व हुए थे। इतिहास में पहला ज़िक्र आगरा का महाभारत के समय से माना जाता है, जब इसे अग्रबाण या अग्रवन के नाम से संबोधित किया जाता था। कहते हैं कि पहले यह नगर आयॅग्रह के नाम से भी जाना जाता था। तौलमी पहला ज्ञात व्यक्ति था जिसने इसे आगरा नाम से संबोधित किया।

जन्माष्टमी का दिन लागे बड़ा प्यारासोने के पलने में रेशम की डोरी बांधे,झूला झुलाये बृज बालामथुरा में काहना जनम लियो है,जग ...
25/08/2016

जन्माष्टमी का दिन लागे बड़ा प्यारा
सोने के पलने में रेशम की डोरी बांधे,
झूला झुलाये बृज बाला

मथुरा में काहना जनम लियो है,
जग हित को अवतार लियो है ।
सोलह कलाः सम्पूरण कन्हाई,
ऐसा दूजा देव है नाही,
लड्डू गोपाल लागे प्यारा ॥
जन्माष्टमी का दिन...

दूध दही और छाछ लुटाओ,
माखन मिश्री भोग लगाओ ।
खुद नाचो और जग को नचाओ,
मिल्झुल के यह पर्व मनाओ,
आया जग का रखवाला ॥
जन्माष्टमी का दिन...

व्रत राखो और मंदिर जाओ,
भजनों से काह्नो को रिझाओ ।
तन मन धन सब इस पे वारो,
करो श्रृंगार और आरती उतारो,
मन को बाए नंदलाला ॥
जन्माष्टमी का दिन...
जय श्री कृष्णा !

जय श्री नवग्रह देव !
12/08/2016

जय श्री नवग्रह देव !

29/06/2016

मेरा गाँव तेरा शहर ।

तेरी बुराइयों को हर अख़बार कहता है,
और तू मेरे गांव को गँवार कहता है।

ऐ शहर मुझे तेरी औक़ात पता है,
तू बच्ची को भी हुस्न ए बहार कहता है।

थक गया है हर शख़्स काम करते करते,
तू इसे अमीरी का बाज़ार कहता है।

गांव चलो वक्त ही वक्त है सबके पास,
तेरी सारी फ़ुर्सत तेरा इतवार कहता है।

मौन होकर फोन पर रिश्ते निभाए जा रहे हैं,
तू इस मशीनी दौर को परिवार कहता है।

वो मिलने आते थे कलेजा साथ लाते थे,
तू दस्तूर निभाने को रिश्तेदार कहता है।

बड़े-बड़े मसले हल करती थी पंचायतें,
अंधी भ्रस्ट दलीलों को दरबार कहता है।

अब बच्चे भी बड़ों का अदब भूल बैठे हैं,
तू इस नये दौर को संस्कार कहता है।

Address

Achhnera
Varanasi
283101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Gauri Shankar Mahadev Mandir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category