अविमुक्त काशी

अविमुक्त काशी काशिकापुराधिनाथ कालभैरवं भजे! �

जन्म के बाद पहली गोद से लेकर शमशान के अर्थी तक का सफर करता हुआ विश्व का सबसे पुराना जीता जागता शहर बनारस।करोड़ों की आबाद...
02/01/2025

जन्म के बाद पहली गोद से लेकर शमशान के अर्थी तक का सफर करता हुआ विश्व का सबसे पुराना जीता जागता शहर बनारस।
करोड़ों की आबादी को 'हर हर महादेव' और 'का हो महादेव' से जोड़ता हुआ शिव का शहर बनारस।
लाखों विद्यार्थियों के आबादियों को चाय ब्रेड टोस्ट से एक नई उमंग और नई सुबह दिखाता हुआ शहर बनारस।
एक करोड़पति और एक रिक्शे वाले को खैनी के 2-4 तंबाकू के दानों से जोड़ता हुआ एक प्रेम को परिभाषित करता हुआ शहर बनारस।
हजारों टूटे मन, लाखों बिखरे रिश्तो को आस्था प्रेम और भरोसे से जोड़ता हुआ शहर बनारस।
सैकड़ों प्रेम कहानियों को मोहब्बत से मोहब्बत तक के सफर की तरफ ले जाता हुआ शहर बनारस।
रोज नई दोस्ती का इंकलाब करता हुआ, उनको सदा ज़िंदा रखता हुआ कुंदन और मुरारी का शहर बनारस।
टॉप केपरी टीशर्ट जींस के जमाने में हस्तकला से परिपूर्ण साड़ियों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध शहर बनारस।
फूलों को विश्वनाथ मंदिर से लेकर, मणिकर्णिका घाट तक पहचान दिलाने वाला शहर बनारस।
एक ही चेहरे को 88 अलग-अलग घाटों पर 88 नया जन्म देता हुआ, 88 बार उन्हें एक नई पहचान देता हुआ घाटों का शहर बनारस।
शिव के त्रिशूल को शिव की पहचान बनाते हुए, शिव को काशी का चौकीदार बनाता हुआ शहर बनारस।
गंगा को नारी से देवी, और नारी को तुच्छ समझने वाले समाज को पीछे छोड़कर, नारी को सम्मान देता हुआ शिव का शहर बनारस।
लाखों किलोमीटर की दूरी को गंगा के घाटों पर चाय की चुस्कियों से जोड़ता हुआ एक शहर बनारस।
समूचे विश्व को विश्व की सबसे पुरानी सनातन धर्म का पहचान देता हुआ एक सनातनी शहर बनारस।
हजारों आशिकों के महबूबा के बालों में अटके हेयर क्लिप से आशिकों का दिल धड़काने वाला शहर बनारस।
हजारों जोया और बिंदिया को उनके इश्क से गंगा के घाटों पर उन्हें प्रेम से परिभाषित करता हुआ शहर बनारस।
साम दाम दंड भेद का ज्ञानी होने के बावजूद भी मुंह में पान गले में गमछा और रुद्राक्ष की माला लिए मस्त मौला चलता हुआ शहर बनारस।
'विथआउट कॉलेज फुल नॉलोज' के कहावत को चरितार्थ करते हुए नाविक, होटल वाले, छोटी दुकान वाले, चाय वाले, रिक्शा वालों के कई विदेशी भाषा के ज्ञान का प्रकाश दिखाता हुआ शहर बनारस।
भारत के 5 यूनिवर्सिटी को अपनी छोटी सी धरती पे बसा लेने के बाद हर साल लाखों भारत के भविष्य को देने वाला शहर बनारस।
पूर्वांचल के लोगों का गोवा मनाली स्विजरलैंड, बिहार के लोगों का दिल्ली मुंबई गुजरात, छुट्टियों का शहर बनारस।
जन्म के बाद पहली गोद से लेकर शमशान के अर्थी तक का सफर करता हुआ विश्व का सबसे पुराना शहर, जीता जागता शहर बनारस।

साभार:- अविमुक्त काशी

Address

Banaras
Varanasi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अविमुक्त काशी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share