Shri Abhinaw Das Kanha Jee Maharaj

Shri Abhinaw Das Kanha Jee Maharaj भजन संध्या, हरिनाम संकीर्तन, संगीतमय सुंदरकांड पाठ व संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के लिए संपर्क करें 🙏🤙 Call- 8709507144
(1)

परम पूज्य गुरुदेव श्रद्धेय श्री अभिनव शांडिल्य कान्हा जी महाराज से जुड़े पेज को Like & Follow अवश्य करें ।
परम गौभक्त श्रद्धेय श्री अभिनव शांडिल्य कान्हा जी महाराज ने गौ माताओं एवं गोवंशों की रक्षा एवं सेवा हेतू संकल्प लिया है एवं श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से ये बातें जन जन तक पहुँचाने का कार्य भी कर रहे हैं एवं श्री धाम वृंदावन की तपोभूमि पर श्री कैलाश सेवा संस्थान व जगत जननी जगदम्बा शक्तिपीठ और शाकम्भरी गौ सेवा धाम के निर्माण कार्य के लिए योजनाबद्ध हैं ।

देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा से  #श्री_रुद्र_महायज्ञ का दिव्य आयोजन उदबुद नाथ बाबा के दरबार में हुआ है, जिसमें आप सभी स...
25/05/2026

देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा से #श्री_रुद्र_महायज्ञ का दिव्य आयोजन उदबुद नाथ बाबा के दरबार में हुआ है, जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित है.....।।
दिनांक- 21-05-2026 से 29-05-2026 तक ।
यज्ञ स्थल- जलालपुर कला, गोपालगंज (बिहार)
धर्म की जय हो - अधर्म का नाश हो
प्राणियों में सद्भावना हो - विश्व का कल्याण हो
गौमाता की रक्षा हो - गौहत्या बन्द हो
सत्य सनातन धर्म की जय हो - पृथ्वीमाता की रक्षा हो
प्रकृति की रक्षा हो 🙏 हर हर महादेव 🙏

23/05/2026

देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा से #श्री_रुद्र_महायज्ञ का दिव्य आयोजन उदबुद नाथ बाबा के दरबार में हुआ है, जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित है.....।।
दिनांक- 21-05-2026 से 29-05-2026 तक ।
यज्ञ स्थल- जलालपुर कला, गोपालगंज (बिहार)
धर्म की जय हो - अधर्म का नाश हो
प्राणियों में सद्भावना हो - विश्व का कल्याण हो
गौमाता की रक्षा हो - गौहत्या बन्द हो
सत्य सनातन धर्म की जय हो - पृथ्वीमाता की रक्षा हो
प्रकृति की रक्षा हो 🙏 हर हर महादेव 🙏

  के इस सवाल पर क्या प्रतिक्रिया है आपकी ? सहमत या असहमत ?
23/05/2026

के इस सवाल पर क्या प्रतिक्रिया है आपकी ? सहमत या असहमत ?

22/05/2026

पार्वती जी ने देवताओं से क्या कहा...... सुनिए ये सुंदर भजन
।। शिव-पार्वती विवाह ।। शिवमहापुराण कथा ।। पूज्य कान्हा जी महाराज श्रीधाम वृन्दावन

सनातन ही सत्य था, सनातन ही सत्य है और.. सनातन ही सत्य रहेगा। हार्दिक बधाई 🙏
16/05/2026

सनातन ही सत्य था, सनातन ही सत्य है
और.. सनातन ही सत्य रहेगा। हार्दिक बधाई 🙏

जो भगवान के सहारे है, भगवान उसके सभी कार्यों को संभाल लेंगे।Shri Abhinaw Das Kanha Ji Maharajभक्ति मार्ग | परम पूज्य वृन...
14/05/2026

जो भगवान के सहारे है, भगवान उसके सभी कार्यों को संभाल लेंगे।
Shri Abhinaw Das Kanha Ji Maharaj
भक्ति मार्ग | परम पूज्य वृन्दावन रसिक संत श्री अभिनव दास कान्हा जी महाराज
श्री धाम वृन्दावन

12/05/2026

DMK विधायक उधयनिधि स्टालिन ने तमिलनाडु विधानसभा में सनातन के खिलाफ बोला है अब स्टालिन के इस बयान पर हम कह रहे हैं की ‘सनातन वह है जो न कभी पैदा हुआ और न कभी नष्ट होगा, यह अनादि है, अनंत है और शाश्वत है’

आप समर्थन करते रहिए । आप धर्माचार्य नहीं हैं, कि धर्म - अधर्म का निर्णय आपके भाषण से होगा । आप भगवा झंडा को गुरु मानते ह...
11/05/2026

आप समर्थन करते रहिए । आप धर्माचार्य नहीं हैं, कि धर्म - अधर्म का निर्णय आपके भाषण से होगा ।
आप भगवा झंडा को गुरु मानते हैं , हम सनातनी नहीं मानते । आपके अनुसार चलने को कोई विवश थोड़ी है !

26/04/2026

आज का परिचर्चा

26/04/2026

गौतम खट्टर की गिरफ्तारी की असल वजह ये है
महामानव के अहंकार को ठेस लगी है!

-दिलीप पाण्डेय

पूरा हिंदू समाज गौतम खट्टर के साथ खड़ा है । हम सभी कि ये प्रार्थना है कि गोवा में और आसपास के इलाकों के सभी हिंदू अपने हिंदू शेर के साथ खड़े हो जाएं, जनमानस के दबाव का असर देश की हर संस्था पर अचूक पड़ता है । हिंदू द्रोही सरकारों को भी जरूर झुकना पड़ेगा, लेकिन आज ये समझना भी जरूरी है कि आखिर गौतम खट्टर क्यों गिरफ्तार हुए और इसके पीछे असली कारण क्या है ?

ताजा समाचार ये है कि हिमाचल प्रदेश से गौतम खट्टर और उनके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है । गोवा के सैंट जैवियार के बारे में जो बात गौतम खट्टर ने कही वो कोई नई बात नहीं है ।

1545 में गोवा के अंदर सैंट जैवियार ने पुर्तगाल के किंग जॉन थर्ड को पत्र लिखा और उनसे अनुमति मांगी थी कि जिन लोगों को ईसाई बनाया गया है लेकिन वो गुप्त रूप से हिंदू धर्म का पालन कर रहे हैं उन सभी को दंडित किया जाए । इस घटना को Goa Inquisition कहा गया ।

इसके तहत....

1- हिंदुओं के सार्वजनिक पूजा करने पर पर रोक लगा दी गई । मंदिरों को नष्ट कर दिया गया और मूर्तियों की पूजा पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

2- तुलसी का पौधा घर में रखना अपराध घोषित हुआ

3- धोती पहनना, चंदन का तिलक लगाना और यहाँ तक कि कोंकणी भाषा बोलना भी अपराध माना जाने लगा।

4- हिंदुओं को अपने पारंपरिक त्योहार मनाने या विवाह की हिंदू रस्में निभाने की अनुमति नहीं थी।

5- जो लोग हिंदू धर्म का त्याग नहीं करते थे या गुप्त रूप से पूजा करते पकड़े जाते थे, उन्हें भयानक यातनाएँ दी गईं

6- इसके लिए यातना गृह बनाया गया जिसमें बंदियों को 'रैक' पर खींचना, उंगलियां काटना या भूखा रखना आम था।

7- हिंदुओं को जीवित जलाना सबसे कठोर सजा थी । हिंदुओं को सार्वजनिक रूप से खंभे से बांधकर जीवित जला दिया जाता था। ये खंभा आज भी गोवा में मौजूद है ।

8- सैकड़ों प्राचीन मंदिर नष्ट कर दिए गए । हिंदू परिवार अपनी कुलदेवियों और देवताओं की मूर्तियों को लेकर गोवा की सीमा से बाहर भाग गए ।

9- अनाथ बच्चों का जबरन धर्मांतरण किया गया । ऐसा कानून बनाया गया कि यदि किसी हिंदू परिवार में पिता की मृत्यु हो जाती थी, तो उसके बच्चों को राज्य द्वारा छीन लिया जाता था और उन्हें जबरन ईसाई बनाया जाता था।

10- अनाथ बच्चों को ना सिर्फ ईसाई बनाया गया बल्कि उन्हें उनके हिंदू रिश्तेदारों से मिलने से भी रोका जाता था ।

यही वजह की गौतम खट्टर ने सैंट जैवियार के विरुद्ध कठोर शब्दों का उपयोग किया । खट्टर ने कोई अपराध नहीं किया बल्कि सच कहा । तो आखिर सच सुनकर किसी ईसाई की भावना क्यों आहत होने लगी ? अगर हुई भी तो वहां मौजूद बीजेपी सरकार का फर्ज क्या था ? क्या ये बताने वाली बात है कि वो हिंदुओं के वोट से सरकार चला रहे हैं ?

पूरे मामले का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण पहलू ये है कि कार्यक्रम का आयोजन करने वाला संगठन भी इस मामले में पीछे हट गया और अकेले गौतम खट्टर ही फंस गए ।

गिरफ्तारी की असल वजह ये है...

असल बात ये है कि सिर्फ एक दिन पहले ही एक कार्यक्रम में गौतम खट्टर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर दिया था । गौतम खट्टर ने कहा कि जब इंदिरा गांधी इतने दिन प्रधानमंत्री रहीं, मायावती कई बार मुख्यमंत्री बनीं, ममता लंबे समय से मुख्यमंत्री हैं, जय ललिता भी लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहीं,
तो फिर महिलाओं को आरक्षण देे की जरूरत ही क्या है ? बैसाखी देकर महिलाओं को कमजोर क्यों किया जा रहा है ?

गौतम खट्टर ने बिलकुल सही कहा मैं कुछ और नाम भी देता हूं...
शीला दीक्षित, महबूबा मुफ्ती, वसुंधरी राजे, प्रतिभा पाटिल, द्रौपदी मूर्मू, आनंदी बेन पटेल, क्या ये सभी महिलाएं आरक्षण से आगे बढ़ीं?

गौतम खट्टर ने बिलकुल सही कहा उनका ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया और नारी शक्ति वंदन वाला एजेंडा फुस्स हो गया । वैसे भी बाद में महिला आरक्षण में ओबीसी को शामिल कर सामान्य वर्ग को और भी ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने से रोक दिया जाएगा इसलिए भी सामान्य वर्ग को इसका विरोध करना ही चाहिए । क्योंकि किसी एक वर्ग को प्रताड़ित करने से हिंदू एकता टूटेगी जो ठीक नहीं है ।

दरअसल इस बयान के वायरल होने के अगले ही दिन एक कांग्रेसी विधायक से एफआईआर करवाकर आनन फानन में गोवा पुलिस के द्वारा ऐक्शन ले लिया गया । खुद बीेजेपी के मुख्यमंत्री ने प्रमोद सावंत ने अपनी पीठ थपथपाते हुए कि सिर्फ 2 दिन में ही खट्टर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

इस गिरफ्तारी के पीछे महामानव के अहंकार को लगी ठेस है । क्योंकि गौतम खट्टर की सोशल मीडिया पर रीच बहुत ज्यादा हो चुकी है और ऐसे लोग मोदी सरकार के हिंदुत्व के नकली चेहरे को उधेड़ कर फेंक रहे हैं ।

-शेयर, फॉलो👍👍👍

Address

Vrindavan
Varanasi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Abhinaw Das Kanha Jee Maharaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Shri Abhinaw Das Kanha Jee Maharaj:

Share