Nav Durga Manokamana Sidhi Mandir

Nav Durga Manokamana Sidhi Mandir Nav Durga

देव दीपावली के अवसर पर माँ नवदुर्गा मनोकामना सिद्धि मंदिर के प्रांगण का दीपो द्वारा हुआ श्रृंगार
05/11/2025

देव दीपावली के अवसर पर माँ नवदुर्गा मनोकामना सिद्धि मंदिर के प्रांगण का दीपो द्वारा हुआ श्रृंगार

नव दुर्गा मनोकामना सिद्धि मंदिर के प्रांगण शारदीय नवरात्र में माँ दुर्गा पूजा नवयुवक समिति नवापुरा वाराणसी के तत्वाधान म...
02/10/2025

नव दुर्गा मनोकामना सिद्धि मंदिर के प्रांगण शारदीय नवरात्र में माँ दुर्गा पूजा नवयुवक समिति नवापुरा वाराणसी के तत्वाधान में क्षेत्र के निवासियों के कल्याणार्थ हो रहे शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति पंडित सर्वज्ञ मिश्रा के आचारत्व में द्वादश वैदिक ब्राम्हणों द्वारा संपन्न हुआ जिसमें क्षेत्र के निवासियों ने आहुति डाल यज्ञ का फल प्राप्त किया

पुराणों में कहा गया है कि इस यज्ञ में जो मनुष्य तन, मन, धन किसी भी प्रकार सहयोग प्रदान करता है उसके जीवन के विशेष परिस्थिति में जैसे शत्रु पर विजय, मनोवांछित फल की प्राप्ति, व्यापार में वृद्धि, परिवार में कलह क्लेश से मुक्ति, विभिन्न प्रकार के रोगों से मुक्ति एवं विभिन्न प्रकार की परेशानियों से मुक्ति अनिष्ट ग्रहों की शांति में इसका फल विशेष सहायक है।

यह माता की विशेष कृपा है कि अनवरत लगभग 43 वर्षों से ये यज्ञ नवापुरा में समिति द्वारा क्षेत्रवासियों के सहयोग से कराया जा रहा है जिसमें सभी का कल्याण निहित है ।

जय माता दी 🙏🚩

#काशी #वाराणसी

महानवमी के दिन माता की महाआरती वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओ द्वारा उतरी गईजय माता दी
01/10/2025

महानवमी के दिन माता की महाआरती वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओ द्वारा उतरी गई

जय माता दी

माता नव दुर्गा मनोकामना सिद्धि मंदिर का सप्तमी का श्रृंगार
28/09/2025

माता नव दुर्गा मनोकामना सिद्धि मंदिर का सप्तमी का श्रृंगार

जय माता दी शारदीय नवरात्र 2025 के प्रथम दिवस माँ मनोकामना का दर्शन ।माता रानी सभी भग्तो एवं दर्शनार्थियों को स्वास्थ्य ए...
21/09/2025

जय माता दी शारदीय नवरात्र 2025 के प्रथम दिवस माँ मनोकामना का दर्शन ।
माता रानी सभी भग्तो एवं दर्शनार्थियों को स्वास्थ्य एवं समृद्ध रखे


जय माता दी

माँ दुर्गा पूजा नवयुवक समिति नवापुरा वाराणसी
नव दुर्गा मनोकामना सिद्धि मंदिर नवापुरा वाराणसी

16/08/2025

श्री कृष जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

सावन में मां जगतंबा के हरियाली श्रृंगार का दर्शनजय माता दी #नवदुर्गा  #सावनमाह
09/08/2025

सावन में मां जगतंबा के हरियाली श्रृंगार का दर्शन

जय माता दी

#नवदुर्गा #सावनमाह

 #नवदुर्गा  #आध्यात्मिक  #वाराणसी
31/07/2025

#नवदुर्गा #आध्यात्मिक #वाराणसी

आध्यात्मिक चिंतन का रहस्यरामचरितमानस में इश्वर् के लिये कहा गया है कि ‘सोइ जानइ जेहि देहु जनाई।’ आपको वही जान सकता है जी...
30/07/2025

आध्यात्मिक चिंतन का रहस्य

रामचरितमानस में इश्वर् के लिये कहा गया है कि

‘सोइ जानइ जेहि देहु जनाई।’

आपको वही जान सकता है जीस पर आप कृपा करते हैं और आप जिसको अपने आप की पहचान करवाना चाहते हो।

तो यदि कोई व्यक्ति आध्यात्म की तरफ आकर्षित हो रहा हैं तो यह ईश्वर की परम कृपा है क्योंकि वह चाहते हैं कि आप इस चीज को जाने और जब आप उसे धीरे धीरे जानने लगते हैं तो आपके देखने और समझने का नजरिया ही बदल जाता है आपकी नकारात्मकता खत्म होने लगती है और आप एक सकारात्मक व्यक्तित्व के रूप मे परिवर्तित होने लगते है ऐसा हो जाने के बाद आप समदर्शी हो जाते हैं

समदरसी इच्छा कछु नाहीं। हरष सोक भय नहिं मन माहीं॥

हर परिस्थिति हर व्यक्ति को सामान दृष्टि से देखने लगते हैं इच्छाओं का शमन होने लगता है हर्ष और शोक मन पर प्रभाव नहीं डालता है अर्थात मन का दमन होने लगता है ।
अतः परमात्मा की कृपा होने पर अध्यात्म में रुचि होती है और तब भेद बुद्धि खत्म करने का एकमात्र साधारण तरीका है आध्यात्मिक चिंतन, आध्यात्मिक ग्रंथो का अवलोकन या आध्यत्मिक चर्चा , अब आप जितना आध्यात्मिक चिंतन करेंगे आपकी भेद बुद्धि उतनी ही खत्म होती जाएगी और जैसे जैसे भेद बुद्धि खत्म होगी वैसे वैसे आप उस परमात्मा के निकट होते जाएंगे और आप की श्रद्धा अत्यधिक बलवती होती जाएगी । और अंत में

‘जानत तुम्हहि तुम्हइ होइ जाई॥’

आपको जानने के बाद वह आपके सामान ही हो जाता है चरितार्थ हो जाएगा

(मानस)

#आध्यात्मिक #वाराणसी #नवदुर्गा

20/04/2025

संकट मोचन मंदिर के भजनानदियों द्वारा माता की आरती

#संकटमोचन

Address

K 57/117 Navapura, Kotwali
Varanasi
221001

Telephone

+919838674272

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nav Durga Manokamana Sidhi Mandir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category