Bramharashtra Ekam ब्रह्मराष्ट्र एकम

  • Home
  • India
  • Varanasi
  • Bramharashtra Ekam ब्रह्मराष्ट्र एकम

Bramharashtra Ekam ब्रह्मराष्ट्र एकम With the blessings of Parabrahma for the eternal awakening of the entire human civilization to the g We are proud of such religious culture.

सनातन धर्म के प्रचार प्रसार का यह एक वैश्विक मंच है जहाँ पूरे विश्व मे अखंड भारत की धर्म-संस्कृति को जन जन तक पहुँचाया जा सके साथ मे धर्म के प्रति लोगो की भ्रांतियों को भी दूर किया जा सके। सनातन धर्म ही पूरे विश्व मे एकमात्र ऐसा धर्म है जो वसुधैव कुटुम्बकं की बात करता है अर्थात धरती ही परिवार है जहाँ मानवता, शांति, उदारता और एक दूसरे का सम्मान जुड़ा है। हमे ऐसे धर्म संस्कृति पर गर्व है । आइये हम और आप इस पेज के माध्यम से जुड़कर सनातन धर्म की अपनी सबसे विशाल और अति प्राचीन संस्कृति को अपनाए और उसे अपने जीवन मे आत्मसात करें । इस धर्म के माध्यम से विश्व शांति , मानवता, प्रेम, भाईचारा और सहयोग से मानव जीवन को धन्य बनाएं। जय सनातन जय पुरातन। अअपनी संस्कृति- अपना गौरव
-------------------------------------------------------------------------------
This is a global platform for the spread of Sanatan Dharma, where the religion and culture of united India can be made accessible to the people all over the world, along with the misconceptions of the people about religion can also be removed. Sanatan Dharma is the only religion in the whole world that talks about Vasudhaiva Kutumbakam, that is, the earth is the family where humanity, peace, generosity and respect for each other are connected. Come join us and you through this page, adopt our biggest and most ancient culture of Sanatan Dharma and assimilate it in your life. Make human life blessed with world peace, humanity, love, brotherhood and cooperation through this religion. Jay Sanatan Jay Puratan , Our Culture-Our Pride
------------------------------------------------------------------------------

जगन्नाथ प्रभु के दिव्य दर्शन Dr. Sachin Mishra Sachin Sanatani    #श्रीकुलपीठ
31/08/2026

जगन्नाथ प्रभु के दिव्य दर्शन Dr. Sachin Mishra Sachin Sanatani #श्रीकुलपीठ

भुवनेश्वर में ब्रह्मराष्ट्र एकम विश्व महासंघ न्यास का संगठन विस्तारलगभग 50 नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदान किए गए दायित...
31/08/2026

भुवनेश्वर में ब्रह्मराष्ट्र एकम विश्व महासंघ न्यास का संगठन विस्तार

लगभग 50 नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदान किए गए दायित्व एवं मनोनयन पत्र

भुवनेश्वर, उड़ीसा।
ब्रह्मराष्ट्र एकम विश्व महासंघ न्यास काशी के संस्थापक अध्यक्ष एवं श्रीकुल पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 डॉ. सचिन्द्रनाथ महाराज जी की प्रेरक एवं गरिमामय उपस्थिति में उड़ीसा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में संस्था के राज्य एवं जिला स्तर के नवनियुक्त पदाधिकारियों का विशेष सम्मान एवं दायित्व ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महाराज जी के करकमलों से लगभग 50 नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व पत्र एवं मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। महाराज जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

श्रीकुल पीठाधीश्वर महाराज जी ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि ब्रह्मराष्ट्र एकम विश्व महासंघ न्यास केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन, राष्ट्र चेतना के जागरण, सेवा, संस्कार और आध्यात्मिक जागरण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक व्यापक अभियान है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।

महाराज जी ने संस्था के संगठन विस्तार को गति देने के साथ-साथ संस्था के आगामी प्रमुख चार प्रकल्पों को सफल बनाने में सभी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व को सेवा और साधना का माध्यम मानकर कार्य करे, तभी संगठन के उद्देश्यों को व्यापक रूप से साकार किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में पूर्णेंदु जी, रजनीकांत जी, देबस्मिता जी, अश्विनी जी, आशीष जी, दिलीप जी, कमलेश जी, सूर्यप्रकाश जी सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही उड़ीसा के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सनातन संस्कृति एवं राष्ट्र चेतना से जुड़े लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने महाराज जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, संगठनात्मक उत्साह और राष्ट्र एवं सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण की भावना से ओत-प्रोत रहा।

जय जगन्नाथ।
जय विश्वनाथ। Dr. Sachin Mishra Sachin Sanatani Facebook #श्रीकुलपीठ jagannath

31/08/2026

Address

Sigra, Varanasi
Varanasi
221010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bramharashtra Ekam ब्रह्मराष्ट्र एकम posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Bramharashtra Ekam ब्रह्मराष्ट्र एकम:

Shortcuts

Share