विश्वप्रसिद्ध रामलीला रामनगर

  • Home
  • India
  • Varanasi
  • विश्वप्रसिद्ध रामलीला रामनगर

विश्वप्रसिद्ध रामलीला रामनगर जुड़िए दो सौ वर्षों से अधिक पुरानी विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला से...

 #रामनगर_की_रामलीला_2026“लीला” शब्द का अर्थ केवल अभिनय अथवा मनोरंजन नहीं है। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में लीला उस दिव्य ...
16/08/2026

#रामनगर_की_रामलीला_2026

“लीला” शब्द का अर्थ केवल अभिनय अथवा मनोरंजन नहीं है। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में लीला उस दिव्य अभिव्यक्ति को कहा गया है, जिसके माध्यम से परमात्मा अपने स्वरूप और कार्यों को प्रकट करते हैं। यह सम्पूर्ण संसार भी एक विशाल रंगभूमि के समान है, जिसमें ईश्वर सूत्रधार हैं और प्रत्येक जीव अपने-अपने कर्मों के अनुसार अपनी भूमिका निभाता है।

काशी के रामनगर क्षेत्र में इसी भाव के साथ श्रीरामलीला को देखा जाता है। भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्श, मर्यादा, त्याग, करुणा और धर्म के प्रसंगों को यहाँ केवल अभिनय के रूप में नहीं, बल्कि श्रद्धा और भक्ति के साथ अनुभव किया जाता है।

काशी के निकट रामनगर की रामलीला की अपनी विशेष पहचान है। इसकी सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक है कि यह लगभग 31 दिनों तक चलती है। इस दौरान श्रीराम के जीवन के प्रमुख प्रसंग क्रमशः प्रस्तुत किए जाते हैं और रामनगर की धरती ही रामकथा की विशाल रंगभूमि बन जाती है।

यह तस्वीरें प्रथम दिवस की रामलीला को दर्शाती हैं। यहाँ दर्शक केवल दर्शक नहीं रहता, बल्कि कथा के साथ चलता हुआ स्वयं लीला का हिस्सा बन जाता है। यही कारण है कि रामनगर की रामलीला मात्र एक नाट्य प्रस्तुति नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और भक्ति का जीवंत अनुभव है।

जय श्री राम

#रामनगरकीरामलीला2026 #रामनगररामलीला #रामलीला #काशी

एक लीला, दो युग… 1925 और 1978 की दुर्लभ तस्वीरें..!काशी की रामलीला की ये तस्वीरें शायद आपने कभी नहीं देखीं होंगी ‘वशिष्ठ...
14/08/2026

एक लीला, दो युग… 1925 और 1978 की दुर्लभ तस्वीरें..!

काशी की रामलीला की ये तस्वीरें शायद आपने कभी नहीं देखीं होंगी

‘वशिष्ठ सभा’, चित्रकूट में ‘जनकागमन’ तथा ‘सभा’ की लीला की यह तस्वीरें...

रामबाग पोखरा, कुतलूपुर के पास मंचित यह लीला केवल रामकथा का प्रसंग नहीं, बल्कि काशी की जीवंत रामलीला परंपरा की एक ऐतिहासिक झलक भी है।

जहाँ पहली तस्वीर 1925 की है, एवं दूसरी तस्वीर 1978 की है इसे फोटोग्राफर Richard Schechner नें लिया था। इन तस्वीरों में इसी लीला की दो अलग-अलग समय की स्मृतियाँ दिखाई देती हैं।

लीला में मुनि वशिष्ठ द्वारा श्रीराम और भरत को दिया गया उपदेश, तथा जनक जी के आगमन का भावपूर्ण प्रसंग मंचित होता है।

एक लीला… दो ऐतिहासिक तस्वीरें… और काशी की सदियों पुरानी जीवंत परंपरा।

Image Restoration - Deep

#रामलीला #चित्रकूट

🏹 काशी की विश्व प्रसिद्ध रामनगर रामलीला: इस वर्ष मिर्जापुर के 'अंश' बनेंगे प्रभु श्रीराम! ✨जय श्रीराम! 🙏25 सितम्बर (अनंत...
02/08/2026

🏹 काशी की विश्व प्रसिद्ध रामनगर रामलीला: इस वर्ष मिर्जापुर के 'अंश' बनेंगे प्रभु श्रीराम! ✨

जय श्रीराम! 🙏
25 सितम्बर (अनंत चतुर्दशी) से शुरू होने जा रही ऐतिहासिक रामनगर रामलीला के लिए 'पंचस्वरूपों' का चयन हो गया है। सबसे खास बात यह है कि इस बार चुने गए पांचों होनहार बालक पहली बार रामलीला में अपनी भूमिका निभाएंगे!

कड़े स्वर परीक्षण (संस्कृत श्लोकों और चौपाइयों के उच्चारण) के बाद काशीराज परिवार और गुरुजनों ने इन बालकों को चुना है:

👑 प्रभु श्रीराम: अंश पांडेय (कक्षा 8, रामपुर चुनार, मिर्जापुर)
🌸 माता जानकी: रुद्र उपाध्याय (कक्षा 7, दुल्हीपुर)
🛡️ भरत: श्रेयांश उपाध्याय (प्रह्लाद घाट, वाराणसी)
🏹 लक्ष्मण: सूरज पाठक (महमूरगंज, वाराणसी)
🗡️ शत्रुघ्न: शिवांशु उपाध्याय (जमालपुर, मिर्जापुर)

तपस्या और प्रशिक्षण:
2 अगस्त को प्रथम गणेश पूजन के साथ ही इन बालकों का कठोर प्रशिक्षण शुरू हो गया है। रामलीला खत्म होने तक, यानी अगले 88 दिनों तक ये बालक धर्मशाला और मंदिर प्रांगण में ही रहकर तपस्वी जीवन व्यतीत करेंगे।

14 सितम्बर से 10 दिनों तक पक्की पर दोहों का पाठ होगा और 25 सितम्बर से इस विश्व की सबसे अनूठी घुमंतू रामलीला का भव्य शुभारंभ हो जाएगा।

🙌 काशी की इस अद्भुत परंपरा पर हमें गर्व है!
👇 कमेंट में "जय श्रीराम" जरूर लिखें और इस जानकारी को अपने दोस्तों व परिवार के साथ शेयर (Share) करें।

Address

Ramnagar
Varanasi
221008

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when विश्वप्रसिद्ध रामलीला रामनगर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share