Shri rang avdhoot mandir Adas

Shri rang avdhoot mandir Adas Guru dev dutt

01/11/2025

उतिष्ठ उतिष्ठ गोविंद उतिष्ठ गरुड़ध्वज
उतिष्ठ कमलाकांत त्रैलोक्यं मंगलं कुरु।

आज भगवान विष्णु चातुर्मास के बाद, योगनिद्रा त्याग कर पुनः सृष्टि का संचालन करना आरम्भ कर देंगे ।

आप सभी को पावन देवोत्थान एकादशी एवं तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं..

सृष्टि के पालनहार भगवान श्री विष्णु की असीम कृपा व माता तुलसी की वात्सल्यपूर्ण छाया में सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही कामना है।
जय हो तुलसी माता की🙏🚩
Ram Ram

22/05/2025
21/04/2025

Navchandi yaag

17/04/2025

Guru dev dutt

Please like & share 🙏🙏

14/04/2025
  Guru dev dutt
08/04/2025




Guru dev dutt

29/03/2025

🕉️ आज रात शनि देव तीस साल बाद गुरु की राशि में गोचर करेंगे कर्म और देरी के कारक शनि देव यहां अलग अलग लग्न के जातकों पर क्या प्रभाव डाल सकते इसको समझने से पहले थोड़ा हम गुरु की मीन राशि की कार्यप्रणाली को समझने का प्रयास करते है
🕉️ मीन राशि - मीन राशि भावनाओं की राशि है ये जल तत्व की राशि एक इमोशनल साइन है मीन राशि अध्यात्म की राशि है यही दर्शन शास्त्र को शो करती यही राशि स्पेस की आकाश तत्व की राशि है मीन राशि शांति का प्रतिनिधित्व करती है ये दान की नींद की और अंतिम यात्रा की राशि है
👉 मीन राशि में शनि का जाना उन लोगों के लिए बेहतरीन रिजल्ट देगा जो परहित के कार्य करेगा ऐसे लोग जो समाज सेवा या एनजीओ रिलेटेड वर्क करते है या अनाथालय, पागलखाने , शोषित लोगों के लिए आगे आके सेवा देते है या जन कल्याण की भावना जिनके मूल में निहित है ऐसे जातकों के लिए शनि का मीन राशि में गोचर शुभ परिणाम लेके आ रहा है
👉 जो लोग संशय में जी रहे या जिनकी कुंडली में शनि / दशम भाव का स्वामी पीड़ित है या जिनकी 6 8 12 भाव ऐक्टिव है ऐसे लोग इस गोचर से नुकसान प्राप्त कर सकते है
🏹 आइए जानने का प्रयास करते है शनि देव का मीन राशि में गोचर अलग अलग लग्न के व्यक्तियों पर किस प्रकार का प्रभाव डालेगा ।
❤️ मेष लग्न के जातकों के लिए शनि देव द्वादश भाव से गोचर करेंगे यहां आपको जॉब या व्यापार के लिए यात्राएं करनी होगी धन का खर्च बढ़ जाएगा लिक्विड मनी कम टिकेगा आपको धन और कुटुंब के लिए संघर्ष करना होगा , इन्वेस्टमेंट का टाइम , अब आपको मेहनत से सफलता मिलेगी जितना भागेंगे उतना फायदा लेकिन नींद उड़ जाएगी , जिनकी कुंडली में शनि पीड़ित उनको विदेश में रुकावट मिल सकती
💜 वृषभ लग्न - आपके एकादश भाव से राजयोग कारक शनि का गोचर रहेगा , आपके प्रोफेशन में हाइलाइट होने या ग्रोथ मिलने का समय , रिसर्च ओरिएंटेड पर्सन ज्योतिष , बैंकर , बीमा कंपनी से जुड़े लोगों के लिए लाभ मिलने की संभावना , पैतृक प्रॉपर्टी का लाभ मिलने की संभावना , अपका कर्म बढ़ने वाला है आपको भाग्य का साथ कर्म करके मिलेगा , संतान को लेकर चिंतित रहेंगे , लाइफ में केवल सच्चे मित्र टिकेंगे , माता के स्वास्थ का ख्याल रखें ।
💚 मिथुन लग्न - आपके लिए अष्टम नवम भाव का स्वामी शनि कर्म भाव से गोचर करेंगे , आपके कर्म और मेहनत दोनों बढ़
जायेंगे , आपके खर्च और नींद उड़ने वाली है आपकी माता को हेल्थ इश्यू रह सकते या माता से मानसिक / शारीरिक दूरी बनेगी , जीवनसाथी के साथ रुखापान , मैरिड लाइफ ड्राई आउट रह सकती , कर्म क्षेत्र या कार्य क्षेत्र में बदलाव की स्थति बनेगी , कर्म और मेहनत से ही सफलता मिलेगी अलसी लोगों को यहां बहुत परेशानी होने वाली है
आध्यात्मिक उन्नति के लिए अगले तीस माह निर्णायक रहेंगे , याद रहे थकना मना है ।
💛 कर्क लग्न - शनि आपकी कुंडली में शनि नवम भाव से गोचर करेंगे , ये समय पिता के लिए बहुत अच्छा नहीं , नौकरी के लिए कर्ज लेने के लिए समय उत्तम , इच्छाएं कुछ देरी से पूरी होंगी , अलसी न बने अन्यथा रोग दे सकता , आपके कर्म आपके प्रयास का लाभ जरूर मिलेगा
❤️ सिंह लग्न - आपके अष्टम भाव से शनि गोचर करेंगे , आपके जीवन में संघर्ष रह सकते आपको रोग और मैरिड लाइफ , पति / पत्नी पर ध्यान देने की जरूरत है आपको अधिक मेहनत पर कम रिजल्ट देखने को मिलेंगे तो धैर्य बनाए रखें मेहनत करते है आपको अचानक उन्नति मिलने के भी योग बनते है किन्तु ये याद रखे कर्म क्षेत्र में अधिक मेहनत पर आधी सफलता मिलेगी , आपको संतान की चिंता रह सकती , धन रुक रुक के आएगा ।
💚 कन्या लग्न - आपके सप्तम भाव से शनि गोचर करेंगे , यह बिजनेस में सफलता , प्रेम में सफलता के योग , किंतु जो लोग व्यसनों में व्यस्त उनको झटका लगेगा , प्रॉपर्टी कार खरीद के योग बनेंगे , अपका बेहतर समय स्टार्ट है ये गोचर मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम लेकिन वैवाहिक लोगो को चिंता और घर में संघर्ष उत्पन्न हो सकते मैरिड लाइफ ड्राई आउट हो सकती ,जिम्मेदारियों बढ़ेंगी । ( हेमंत थरेजा)
💜 तुला लग्न - आपकी कुंडली में राजयोग कारक शनि छ्टे भाव से गोचर करेंगे , ये गोचर आपको कर्ज से प्रॉपर्टी देगा , ये गोचर आपको राजनीति से लाभ देगा , आपकी आय के स्रोत बनेंगे , आपको कंपीटीशन से लाभ मिलेगा , आपको अपने स्वास्थ पर ध्यान देना है आप शत्रुओं का दमन करने में सक्षम बन जायेंगे ।
❤️ वृश्चिक लग्न - आपके पंचम भाव से शनि का गोचर करेंगे , यहां प्रॉपर्टी से जुड़ी घटनाएं घटित होंगी , धन के द्वार खुलेंगे , व्यापार या जॉब में बदलाव के योग , संतान या प्रेम के छेत्र में दबाव रहेगा , विवाह करने के लिए अच्छा समय ।
इस समय धन के नए मार्ग का उदय होगा याद रहे बिना मेहनत कुछ नहीं मिलेगा ।
💛 धनु लग्न - आपकी कुंडली से शनि चतुर्थ भाव से गोचर करेंगे , यह आपकी पर्सेलिटी हाइलाइट होगी आप केंद्र बिंदु बनने वाले , आपके जीवन में प्रॉपर्टी या विदेश से रिलेटेड घटनाएं घटित होंगी , सुख में कुछ कमी फील करेंगे , स्वास्थ पर ध्यान रखे , माता पर जायदा ध्यान देंगे , पिता के स्वास्थ पर ध्यान दे , आपके शत्रु डाउन हो जाएंगे लेकिन घर परिवार में झगड़े या तनाव हल्के लेवल पर रह सकता ( हेमंत थरेजा)
🖤 मकर लग्न - आपके लग्नेश का गोचर तीसरे भाव से होने जा रहे है आपकी विदेश यात्रा या लगातार यात्राओं के योग बनेंगे , आपकी लाइफ में बड़े बदलाव आएंगे , नए इन्वेस्टमेंट, खर्च , प्रोफेशन के लिए यात्राओं के योग बनेंगे
याद रहे लिक्विड मनी नहीं रुकेगा लेकिन आपकी बेहतरी के लिए आप आगे बढ़ेंगे , लाइफ में बदलाव आपको उन्नति देगा , नए ज्ञान, ज्ञान को धन में परिवर्तित करने का समय , संतान पक्ष या प्रेम पक्ष के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं ।
🖤 कुंभ लग्न - आपकी कुंडली से लग्नेश का गोचर आपके धन भाव से हो रहा है आपके पास धन आएगा भी और खर्च भी हो जाएगा , धन का आना जाना लगा रहेगा , धनार्जन के योग बनेंगे , परिवार में कुछ टेंशन के योग , गुप्त जान अर्जित करने के अच्छा टाइम , नए बिजनेस , नई नौकरी वालो के लिए अच्छा टाइम , यहां शनि देव घरवालों से कुछ मानसिक दूरी देंगे
💛 मीन लग्न - शनि देव आपके लग्न से गोचर करेंगे जो खर्च यात्रा और टेंशन के योग बनेंगे , आपकी जिंदगी में भागम भाग और मेहनत बढ़ने वाली है अब आप नए नए रोजगार की तलाश करेंगे आपके लिए नए जीवन की शुरुआत करने के लिए अच्छा टाइम , यहां प्रयासों से बदलाव , प्रयासों से काम बनेंगे , भाई बहन का दखल जीवन में बढ़ेगा , शनि क्योंकि मीन राशि से निकल रहे तो मैरिड लाइफ ड्राई आउट होगी , रोगो से सावधान रहे , आलस आपके लिए रोगदायक होगा ।

Address

Vadodara
390016

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri rang avdhoot mandir Adas posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Shri rang avdhoot mandir Adas:

Share