22/10/2025
आज अन्नकूट पर्व पर श्री गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हुए।
मां गंगा की पवित्र डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) के लिए प्रस्थान कर चुकी है। आज रात्रि विश्राम चंडी देवी मंदिर में होगा, तथा कल भाई दूज पर मां गंगा मुखीमठ में विराजमान होंगी।
।। हर हर गङ्गे ।।👏