Amya Deoria Azadari

Amya Deoria Azadari Amya Deoria Post Utraula Distt. Balrampur 271604

आज 3 शबान की वो मुकद्दस तारीख है, जब मौला अली (अ.स) और सैयदा फातिमा (स.अ) के घर वो शहज़ादा आया जिसे देख कर खुद सरवरे-काय...
23/01/2026

आज 3 शबान की वो मुकद्दस तारीख है, जब मौला अली (अ.स) और सैयदा फातिमा (स.अ) के घर वो शहज़ादा आया जिसे देख कर खुद सरवरे-कायनात (صلى الله عليه وآله وسلم) की आँखों में खुशी के आँसू आ गए।
​नबी-ए-करीम (स.अ.व.व) ने इमाम हुसैन (अ.स) की विलादत पर जो इरशाद फरमाया और अपने खुतबों में जो ज़िक्र किया, वो हर मोमिन के लिए मशाले-राह है:
​"हुसैन मुझ से है और मैं हुसैन से हूँ, अल्लाह उसे महबूब रखता है जो हुसैन को महबूब रखे।"
(Hussain-o-Minni Wa Ana Minal Hussain)
​इस हदीस और रसूल-अल्लाह के खुतबों से साफ जाहिर है कि हुसैन (अ.स) सिर्फ एक नवासा नहीं, बल्कि दीन-ए-इस्लाम की बका (survival) का नाम हैं। नबी (स) ने बचपन में ही हुसैन (अ.स) को चूम कर यह बता दिया था कि यह बच्चा खुदा की राह में अपना सब कुछ लुटा कर 'हक' को जिंदा रखेगा।
​एक और मकाम पर हुज़ूर (स) ने फरमाया:
"हसन और हुसैन जन्नत के जवानों के सरदार हैं।"

आज का दिन सिर्फ खुशी मनाने का नहीं, बल्कि उस 'हुसैनियत' को अपने किरदार में उतारने का दिन है जिसका ऐलान खुद रसूल-अल्लाह ने किया था।
​तमाम आलम-ए-इस्लाम को ज़ीनत-ए-आगोश-ए-रिसालत, इमाम हुसैन (अ.स) की विलादत बहुत-बहुत मुबारक हो! 🎉💚

28 रजब इस्लामी तारीख़ का वह तारीख़ी दिन है जब इमाम हुसैन (अ.स.) ने अपने नाना रसूल-ए-ख़ुदा ﷺ के शहर मदीना को अलविदा कहा। ...
18/01/2026

28 रजब इस्लामी तारीख़ का वह तारीख़ी दिन है जब इमाम हुसैन (अ.स.) ने अपने नाना रसूल-ए-ख़ुदा ﷺ के शहर मदीना को अलविदा कहा। यह विदाई आसान नहीं थी—नबी ﷺ की क़ब्र से लिपटकर रोते हुए दी गई वह ख़ामोश विदा, दरअसल ज़ुल्म के ख़िलाफ़ सबसे बुलंद एलान थी।
यज़ीद की बैअत का मतलब था, ज़ुल्म और नाइंसाफ़ी को जायज़ ठहराना। इमाम हुसैन (अ.स.) ने साफ़ कहा:
“मुझ जैसा, यज़ीद जैसे की बैअत नहीं कर सकता।”
और इसी इंकार ने उन्हें उस रास्ते पर डाल दिया, जो इंसानियत के लिए मील का पत्थर बन गया।
मदीना से निकलकर आप मक्का पहुँचे और वहाँ कई महीनों तक क़याम किया। जब यह ख़बर मिली कि ख़ाना-ए-काबा की हुरमत को तोड़कर आपको वहीं क़त्ल करने की साज़िश रची जा रही है, तो आपने हज को उमरे में बदल दिया—ताकि अल्लाह के घर की पवित्रता महफ़ूज़ रहे। यह फ़ैसला बताता है कि हुसैनी क़याम सिर्फ़ जान देने का नहीं, बल्कि उसूल बचाने का नाम है।
रास्ते के हर पड़ाव पर इमाम के ख़ुतबे सोए हुए ज़मीर को झकझोरते हैं। आपने फ़रमाया कि जो ज़ालिम हाकिम को देखे और उसके ख़िलाफ़ आवाज़ न उठाए, वह भी उसके गुनाह में शरीक है।
आपके लिए शहादत हार नहीं थी,, बल्कि हक़ की जीत थी।
“ज़िल्लत की ज़िंदगी से इज़्ज़त की मौत बेहतर है।”

28 रजब हमें यही पैग़ाम देता है कि हक़ के लिए खड़ा होना तन्हाई मांगता है, क़ुर्बानी मांगता है, लेकिन यही रास्ता क़यामत तक रौशनी बनता है।
सलाम उस सफ़र पर जो मदीना से चला और इंसानियत के दिल में हमेशा के लिए उतर गया।

#28रजब #हुसैनीसफ़र #कर्बल

मरहूम हसन असकरी डब्लू भाई इब्ने खुर्शीद हसन की चालीसवें की मजलिस का एहतमाम किया गया है।🗓 मंगलवार, 13 जनवरी 2026⏰ सुबह 10...
12/01/2026

मरहूम हसन असकरी डब्लू भाई इब्ने खुर्शीद हसन की चालीसवें की मजलिस का एहतमाम किया गया है।
🗓 मंगलवार, 13 जनवरी 2026
⏰ सुबह 10:00 बजे
📍 दरगाह हज़रत अब्बास (अ.स.), अमया देवरिया, उतरौला
🎙 ख़िताबत फ़रमाएंगे
आलिजानाब सय्यद बिलाल काज़मी साहब क़िब्ला (लखनऊ)
👩‍🦰 ज़नानी मजलिस
⏰ 11:30 बजे दिन में, मरहूम के घर पर मुनअक़िद होगी।

Congratulations on the birth anniversary of Maula e Kainaat, Ameer al Momineen, Ali ibn Abi Talibع 💓🎊🎉     ‎   #‎جشنِ_مو...
02/01/2026

Congratulations on the birth anniversary of Maula e Kainaat, Ameer al Momineen, Ali ibn Abi Talibع 💓🎊🎉



#‎جشنِ_مولودِؑ_کعبہ

इन्ना लिल्लाहे व इन्ना इलैहि राजिऊन।बेहद अफ़सोस और ग़म के साथ इत्तिला दी जाती है किमशहूर टीवी जर्नलिस्ट  सैय्यदैन जै़दी ...
23/12/2025

इन्ना लिल्लाहे व इन्ना इलैहि राजिऊन।
बेहद अफ़सोस और ग़म के साथ इत्तिला दी जाती है कि
मशहूर टीवी जर्नलिस्ट सैय्यदैन जै़दी का आज लखनऊ में इंतिक़ाल हो गया।
यह ख़बर उनके चाहने वालों, सहकर्मियों और मीडिया जगत के लिए एक बड़ा सदमा है।
अल्लाह,, मरहूम को मग़फ़िरत अता फ़रमाए, जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता करे और तमाम अहले ख़ाना को सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए। 🤲
तदफ़ीन (अंतिम संस्कार) की जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

01/09/2025

8 Rabi ul awwal 2015/1447
#2025 #1447

 #8   1st September        #2025  #1447
01/09/2025

#8 1st September #2025 #1447

  Amya Deoria 14 Muharram 10July 2025   #72            ❤️‍🩹
10/07/2025

Amya Deoria 14 Muharram 10July 2025
#72 ❤️‍🩹

11    #2025  #1447           hu    07/07/2025
07/07/2025

11 #2025 #1447 hu
07/07/2025

28/05/2025

📅 Date: 29th Zeeqad 1446H | 28th May 2025
🌙 Moon Sighting: Month of Zilhijjah 1446 H

چاند کی تصدیق ہو گئی ہے لہٰذا کل 29 مئی کو یکم ذی الحجہ ہو گی

"चाँद की तस्दीक हो गई! बकरईद 7 जून 2025 को!"

"Today, on the 29th of Zeeqad, the crescent has been sighted in India. So, tomorrow, 29th May, will be the first day of Zilhijjah 1446 Hijri."

📢 President:
Mumtazul Ulama
S. Saif Abbas Naqvi

मुख्य घोषणा:
भारत में 28 मई 2025 को ज़िलहिज्जा का चाँद नज़र आ गया है। इसलिए 29 मई 2025 को ज़िलहिज्जा का पहला दिन होगा।
बकरईद (ईद-उल-अज़हा) 7 जून 2025 (शनिवार) को मनाई जाएगी।

Address

Amya Deoria Near Bardahi Bazar
Utraula
271604

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Amya Deoria Azadari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share