26/07/2026
दिनांक: 26 जुलाई 2026, रविवार
सर्व सनातन उत्थान सेवा समिति, उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री के. के. त्रिपाठी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा शुक्ला, उन्नाव जिला महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू त्रिवेदी एवं जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह की अनुशंसा पर श्रीमती ममता वर्मा को महिला मोर्चा, विधानसभा सफीपुर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया जाता है।
सर्व सनातन उत्थान सेवा समिति परिवार को आशा है कि श्रीमती ममता वर्मा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
सतीश शुक्ला
राष्ट्रीय अध्यक्ष
सर्व सनातन उत्थान सेवा समिति
उन्नाव, उत्तर प्रदेश