Yuva Kranti Manch , Unnao

Yuva Kranti Manch , Unnao Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Yuva Kranti Manch , Unnao, Hindu temple, Unnao.

22/06/2017
14/05/2017
उत्तर प्रदेश चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्य में पंचायत चुनाव चार चरणों में 11 से 25 अक्टूबर तक कराए जाएंगे।...
05/07/2015

उत्तर प्रदेश चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्य में पंचायत चुनाव चार चरणों में 11 से 25 अक्टूबर तक कराए जाएंगे।

आयोग के सूत्रों के मुताबिक सभी जिलों को आवश्यक निर्देश और चुनाव सामग्री भेज दी गई है। ग्राम प्रधान के साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के भी चुनाव कराए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव चार चरणों में 11 से 25 अक्टूबर तक कराए जाएंगे। प्रदेश निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम को राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात अपनी मंजूरी दे दी।

कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण का चुनाव 11 अक्टूबर को होगा, जिसके लिए नामांकन 23 से 25 सितम्बर तक भरा जाएगा। दूसरे चरण का मतदान 14 अक्टूबर को होगा, जिसके लिए नामांकन 26 से 28 सितम्बर तक दाखिल किया जाएगा। तीसरे चरण का मतदान 20 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है, जिसके लिए नामांकन 30 सितम्बर से शुरू होगा और यह तीन अक्टूबर तक चलेगा। चौथे और अंतिम चरण के नामांकन की प्रक्रिया चार से छह अक्टूबर तक चलेगी और चुनाव 25 अक्टूबर को होगा।

पहले और दूसरे चरण में हुए मतदान की मतगणना 28 अक्टूबर को और तीसरे तथा अंतिम चरण के चुनाव की मतगणना 30 अक्टूबर को होगी। निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का कार्यक्रम पिछले 23 अगस्त को राज्य सरकार को भेजा था। पंचायती राज विभाग ने कार्यक्रम को मंजूरी दे दी। अब इसे मंत्रिमंडल की औपचारिक मंजूरी मिलनी बाकी है। किस जिले में किस चरण में चुनाव होगा इसे निर्वाचन आयोग तय करेगा। चुनाव की अधिसूचना आगामी 17 सितम्बर को जारी की जाएगी।

निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी जिलों को आवश्यक निर्देश और चुनाव सामग्री भेज दी गई है। ग्राम प्रधान के साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के भी चुनाव कराए जा रहे हैं। लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाली चुनाव प्रक्रिया में 51 हजार 921 ग्राम प्रधान, छह लाख 41 हजार 441 ग्राम पंचायत सदस्य, 63 हजार 701 जिला पंचायत सदस्य और दो हजार 622 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होगा। किस जिले में किस चरण में चुनाव होगा, इसे निर्वाचन आयोग तय करेगा। चुनाव की अधिसूचना आगामी 17 सितम्बर को जारी की जाएगी।

सन 2005 में ग्राम प्रधान और ग्रामसभा सदस्य के चुनाव पहले हो गए थे और उसके तीन से चार महीने बाद जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव हुए थे। पंचायत चुनाव में 12 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। विश्व में कहीं भी होने वाले पंचायत चुनाव में इतने अधिक मतदाता शामिल नहीं होते। मतदान के लिए 43 करोड़ मतपत्र छपवाए गए हैं, जबकि 2005 के चुनाव में 40 करोड़ मतपत्र छपे थे। मतपत्रों पर उम्मीदवारों के नाम नहीं रखे गए हैं, बल्कि सिर्फ चुनाव चिन्ह होंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एक लाख 77 हजार 283 मतदान केन्द्र बनाए हैं। यह पहला मौका है जब पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं कराए जा रहे हैं।

06/03/2014

Hindu temple

इंतजार खत्म...9 चरणों में लोकसभा चुनाव, 16 मई को मतगणना|
06/03/2014

इंतजार खत्म...9 चरणों में लोकसभा चुनाव, 16 मई को मतगणना|

डौंडियाखेड़ा में खुदाई बंद, संत ने फिर किया दावा।एक ख्वाब की खुदाई: कहानी पूरी फिल्मी है...टाइटल- 1000 किलो सोना: खजाने ...
20/11/2013

डौंडियाखेड़ा में खुदाई बंद, संत ने फिर किया दावा।

एक ख्वाब की खुदाई: कहानी पूरी फिल्मी है...

टाइटल- 1000 किलो सोना: खजाने की खोज।
प्लेटफॉर्म- डोंडियाखेड़ा किला, कहानीकार- बाबा शोभन सरकार।
निर्माता- आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया।
निर्देशक- केंद्र सरकार और मुख्य सहयोगी जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, स्थानीय विधायक, जिला प्रशासन और बाबा के कथित सेवक।

भले ही यह किसी फिल्म की कास्टिंग लग रही हो, लेकिन यह एक सच्ची फिल्मी कहानी है।

इसमें मसाला मिक्स करने के लिए हर किसी ने अपना योगदान दिया। जिम्मेदार अधिकारियों ने समय-समय पर खजाने की खोज फिल्म में तड़का लगाने के लिए झूठे बयान और तथ्यों को स्क्रिप्ट की मांग पर बदला भी।

अब खुदाई पूरी होने के बाद सच भी सामने आ गया है।
@@@...........झूठ पर झूठ
पहले तो जीएसआई की रिपोर्ट में नॉन मेटलिक तत्व को सोना बताकर खुदाई शुरू करा दी गई।
इस रिपोर्ट पर खुद जीएसआई के अधिकारियों ने अपनी स्थिति बाद में स्पष्टï की।
कहा गया कि यह नदी के किनारे की वजह से एल्केलाइन प्रोपर्टी की वजह से भी संभव है।
एक तरफ खुदाई एएसआई करा रहा था, दूसरी तरह इसे पुरातत्विक महत्व का उत्खनन बताया जाता रहा।
एएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना था कि ऐसे आवेदन हमें हर महीने खजाना दबा होने के लिए मिलते हैं।
11 नवंबर को खुद आरटीआई के एक जबाव में एएसआई का कहना है कि पिछले 10 साल में कोई आवेदन लखनऊ सर्किल में नहीं आया।

यह है समाजवादी पार्टी उ .प्र .सरकार का असली चेहरा ..........अखिलेश सरकार की योजना में फर्जीवाड़ाउत्तर प्रदेश में ‘हमारी ...
20/11/2013

यह है समाजवादी पार्टी उ .प्र .सरकार का असली चेहरा ..........
अखिलेश सरकार की योजना में फर्जीवाड़ा
उत्तर प्रदेश में ‘हमारी बेटी, उसका कल’ योजना में फर्जीवाड़े की बड़ी कोशिश का पर्दाफाश हुआ है। फर्जी अंकपत्र के जरिए योजना में मिलने वाली रकम हड़पने की तैयारी थी।
छात्र छात्राओ की मार्कशीटों में नाम व रोल नंबर में फर्जीवाड़ा करके काफी पैसा छात्र व छात्राओ का पैसा हड़पने कि साजिश

कॉलेजों के जरिए जमा हुए आवेदन फार्म के साथ मौजूद अंकपत्र का रोलनंबर माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड की वेबसाइट पर डालने पर आवेदन करने वाली छात्रा की जगह किसी अन्य का नाम निकल रहा है।

एक, दो अथवा तीन नहीं बल्कि अब तक फर्जी अंकपत्र वाले करीब 20 आवेदन पकड़ में आए हैं जबकि आधे से कम आवेदनों की ही अभी तक जांच हुई है।

हमारी बेटी, उसका कल योजना में अल्पसंख्यक बेटियों को हाईस्कूल पास करने पर तीस हजार रुपये मिलते हैं। यह रकम बेटियों की आगे पढ़ाई अथवा विवाह खर्च के लिए है। सपा सरकार की इस योजना का यह दूसरा साल है।

मुरादाबाद जिले के रिजवान हुसैन मेमोरियल इंटर कॉलेज सिरसखेड़ा में दो, आरएन इंटर कॉलेज उमरी कला में 5, आर्य कृषक इंटर कॉलेज पायंदापुर 3, सांवले सिंह इंटर कॉलेज कांकरखेड़ा 2, अब्दुल हकीम इंटर कालेज सुल्तानपुर मुंडा में 1 आवेदन फार्म ऐसा मिला है, जिसमें संलग्न अंकपत्र का रोलनंबर बोर्ड की वेबसाइट में किसी और के नाम पर दर्ज है। यह मामले बानगी मात्र हैं। मुरादाबाद में 10516 आवेदन जमा हुए हैं। इतने में पता नहीं कितने आवेदन फार्म फर्जी होंगे ये देखना दिलचस्प रहेगा।।
सरकार हटाओ ||
प्रदेश बचाओ ||

युवराज (लडकी से) : मैं 18साल का हूं और तुम?लडकी : मैं भी 18साल की हूं।युवराज : तो फिर चल ना, शर्माना क्या?लडकी: कहां?युव...
10/11/2013

युवराज (लडकी से) : मैं 18साल का हूं और तुम?
लडकी : मैं भी 18साल की हूं।
युवराज : तो फिर चल ना, शर्माना क्या?
लडकी: कहां?
युवराज :एक अच्छे प्रत्याशी को वोट देने...!
'सोच बदलो, देश बदलेगा'.
from : Yuva Kranti Manch , Unnao

सभी भाईयोँ/बहनोँ/मित्रोँ को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनायें ......!!!!Yuva Kranti Manch , Unnao
09/11/2013

सभी भाईयोँ/बहनोँ/मित्रोँ को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनायें ......!!!!
Yuva Kranti Manch , Unnao

Aaj ki Breaking News.......from - Yuva Kranti Manch , Unnao
07/11/2013

Aaj ki Breaking News.......
from - Yuva Kranti Manch , Unnao

Congratulations all of team Mission mars .....Yuva Kranti Manch , Unnao
06/11/2013

Congratulations all of team Mission mars .....
Yuva Kranti Manch , Unnao

Address

Unnao
209801

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yuva Kranti Manch , Unnao posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category