सुगत बुद्ध विहार पंचशील नगर नवई उन्नाव उ.प्र.

  • Home
  • India
  • Unnao
  • सुगत बुद्ध विहार पंचशील नगर नवई उन्नाव उ.प्र.

सुगत बुद्ध विहार पंचशील नगर नवई उन्नाव उ.प्र. Buddhist temple

समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं
15/08/2026

समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं

धम्म चक्क पवत्तन दिवस (गुरु पूर्णिमा) के मंगल अवसर  पर सभी भारतवासियों को हार्दिक बधाई मंगलकामनाएं..  #धम्म_चक्क_पवत्तन_...
29/07/2026

धम्म चक्क पवत्तन दिवस (गुरु पूर्णिमा) के मंगल अवसर पर सभी भारतवासियों को हार्दिक बधाई मंगलकामनाएं.. #धम्म_चक्क_पवत्तन_दिवस
नमो बुद्धाय 🙏🙏🙏🙏🙏

2554वें धम्म चक्क पवत्तन दिवस (गुरु पूर्णिमा)​पर हार्दिक धम्मकामनाएं।​हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 2554वें धम्म चक्क पवत्...
29/07/2026

2554वें धम्म चक्क पवत्तन दिवस (गुरु पूर्णिमा)
​पर हार्दिक धम्मकामनाएं।

​हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 2554वें धम्म चक्क पवत्तन दिवस (गुरु पूर्णिमा) 29 जुलाई 2026 दिन बुधवार पर समस्त जनमानस को हार्दिक बधाई मंगलकामनाएं।

​शाक्य मुनि तथागत भगवान गौतम बुध से जुड़ी गौरवशाली पूर्णिमाओं में आषाढ़ मास की पूर्णिमा का अपना अलग ही महत्व है। इस दिन भगवान गौतम बुध ने उरुवेला में मिले बुद्धत्व के आलोक से सर्वप्रथम पांच तपस्वियों के माध्यम से पूरी दुनिया को धम्म चक्क पवत्तन का अमर संदेश दिये थे। यह एक ऐसी अद्वितीय घटना थी जिसने मानव समाज को प्रकाशित करते हुए सभी को स्वतंत्र करने के लिए राजा से प्रजा तक को चैतन्य कर दिया। इसलिए इस तिथि को धम्म चक्क पवत्तन दिवस के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाता है। बाद में अपने अपने गुरु को गौरवान्वित करने के लिए इसे गुरु पूर्णिमा पर्व के रूप में मनाया जाने लगा । सम्भवतः इसी गुरु पूर्णिमा से प्रेरित होकर हमारा शिक्षा सत्र भी आषाढ़ मास अर्थात जुलाई से शुरू होता है।
​इसलिए जो चीजें प्रकाश में भी दिखाई नहीं देती हैं उसे भी देख लेने वाले ज्ञान प्रकाश देने वाले इस धम्म चक्क पवत्तन दिवस (गुरु पूर्णिमा) के अंतर्राष्ट्रीय पावन पर्व पर समस्त जनमानस को हार्दिक बधाई मंगलकामनाएं

अंतर्राष्ट्रीय त्रिविध पावन पर्व 'बुद्ध पूर्णिमा' के पावन अवसर पर समस्त संसार के जन-मानस को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं
01/05/2026

अंतर्राष्ट्रीय त्रिविध पावन पर्व 'बुद्ध पूर्णिमा' के पावन अवसर पर समस्त संसार के जन-मानस को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं

11/04/2026
महान समाज सुधारक, विचारक, दार्शनिक एवं लेखक तथा सत्यशोधक समाज के संस्थापक, राष्ट्रपिता ज्योतिबाराव फूले जी की जयंती पर उ...
11/04/2026

महान समाज सुधारक, विचारक, दार्शनिक एवं लेखक तथा सत्यशोधक समाज के संस्थापक, राष्ट्रपिता ज्योतिबाराव फूले जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन

भारत के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के 2371वें जन्मदिन पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं धम्मकामनाएँ।आज ...
10/04/2026

भारत के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के 2371वें जन्मदिन पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं धम्मकामनाएँ।

आज वैशाख मास के कण्ह पक्ख अट्ठमी (प्रथम पक्ष की अष्टमी) के इस पावन अवसर पर हम उन महान राष्ट्रनिर्माता को नमन करते हैं, जिन्होंने बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोकर एक शक्तिशाली और संगठित राष्ट्र की स्थापना किये।

भगवान तथागत गौतम बुद्ध के काल में भारत सोलह महाजनपदों में विभाजित था, लेकिन सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने अपनी दूरदर्शिता, साहस और अद्वितीय नेतृत्व क्षमता से इन सभी महाजनपदों को एकजुट कर अखंड भारत की नींव रखे । इसी कारण उन्हें राष्ट्रनिर्मता और भारत के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट के रूप में स्मरण किया जाता है। उन्होंने न केवल आंतरिक एकता स्थापित की, बल्कि विदेशी आक्रांताओं के सामने भी भारत का मस्तक ऊँचा रखे।

विश्वविजय की महत्वाकांक्षा लेकर आए सिकन्दर के सामने उन्होंने निर्भीकता से खड़े होकर यह संदेश दिया कि भारत झुकता नहीं, बल्कि जवाब देना जानता है। आगे चलकर सेल्युकस निकेटर को पराजित कर उन्होंने भारत की शक्ति का लोहा मनवाये ।

सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ संकल्प, साहस और एकता के बल पर किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। उन्होंने जो मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था और राष्ट्र की नींव रखी, वही आगे चलकर भारत की महानता का आधार बना ।

आज इस पावन अवसर पर हम सभी उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लें और राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए निरंतर प्रयास करें।

चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के जन्मदिन पर सम्पूर्ण भारतवासियों एवं विश्वबंधुओं को हार्दिक बधाई व मंगलकामनाएं।
#चंद्रगुप्त_मौर्य

#मौर्य_साम्राज्य
#अखण्ड_भारत

विश्व के अद्वितीय शासक, विदेश नीति विस्तारक, सर्वधम्म के संवाहक, संयुक्त राष्ट्र की नीति प्रेरक, स्त्रीमहामत्य विभाग संस...
26/03/2026

विश्व के अद्वितीय शासक, विदेश नीति विस्तारक, सर्वधम्म के संवाहक, संयुक्त राष्ट्र की नीति प्रेरक, स्त्रीमहामत्य विभाग संस्थापक, वसुधैव कुटुम्बकम के जनक, नास्ति ही कमतरं सर्वलोक हितप्पा का उद्घोष करने वाले, धम्मनायक देवानंपिय पियदस्सी सम्राट असोक महान जी के 2330वें जन्मदिन पर सभी राष्ट्रप्रेमियों को बहुत - बहुत धम्मकामनाएं। 💐🌹🙏
#सम्राट_अशोक_जयंती




#सम्राट_अशोक_जयंती_पर_राष्ट्रीय_अवकाश

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, 'क्रांतिज्योति' राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फूले जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन
10/03/2026

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, 'क्रांतिज्योति' राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फूले जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन

Address

Unnao
209831

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सुगत बुद्ध विहार पंचशील नगर नवई उन्नाव उ.प्र. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share