13/12/2023
सीएम भगवंत मान की सरकार में पंजाब में जंगलराज : संजीव घनौली
शिव सेना पंजाब की जिला मोहाली की बैठक में आज शिव सेना पंजाब राष्ट्रीय प्रधान संजीव घनौली विशेष रूप से शामिल हुए । इस मीटिंग में घनौली ने पंजाब सरकार को तथा उनकी नीतियों को खूब कोसते हुए खरी कोटि सुनाई।संजीव धनौली ने कहा कि पंजाब सरकार हर तरह से विफल नजर आ रही है पंजाब में गैंगस्टरवाद , नशा , करप्शन रुकने का नाम नही ले रहा। पहले पंजाब में पुलिस प्रशासन को पूरी तरह से पावर दे रखी थी लेकिन अब पुलिस प्रशासन मंत्रियों, विधायकों की हाथ की कटपुतली बनी बैठी है, घनौली ने मंत्री अनमोल गगन मान पर भी तंज कसते हुए कहा कि खरड़ मोहाली में माइनिंग सारे आम हो रही है तहसीलों में लोगो के काम नही हो रहे, लोग आम आदमी सरकार से बिलकुल नाखुश है। धनौली ने गैंगस्टरों को भी खुली चुनौती दी है की पंजाब का माहौल खराब करना बंद करे । पंजाब को योगी जैसे सीएम की जरूरत है ताकि हिंदुओ की आवाज बुलंद हो सके,मान सरकार के राज में हिंदू बिकुल भी सुरक्षित नही है हिंदुओ की आवाज को मान सरकार पुलिस प्रशासन द्वारा दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन शिव सेना पंजाब दबने वालो में से नही है।जल्द ही मोहाली जिले में पंजाब से सभी शिव सैनिकों की उच्चस्तरीय बैठक रखी जायेगी तथा पंजाब सरकार तथा गैंगस्टरवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रधान संजीव घनौली, जिला मोहाली सीनियर प्रधान राजेश मलिक, जिला मोहाली प्रधान बलविंदर सिंह, जिला चेयरमैन करण जैन, जिला उप प्रधान संजीव सिंगला, जर्नल सेक्ट्री सुशील बिल्लू,राहुल मनचंदा, युवा प्रधान अजय पंडित,लीगल एडवाइजर मुन्दित भारद्वाज, परमिंदर अरोड़ा,आदि कई शिव सैनिक शामिल रहे।
Karni Sena Sukhdev Singh Gogamedi United Sikh Federation