Mahamrityunjay shiv mandir birsinghpur pali

Mahamrityunjay shiv mandir birsinghpur pali यह प्राचीन शिव मंदिर है जहां पर आने वाले समस्त भक्तो की मनोकामना भोलेनाथ पूरी करते हैं।

कुछ नए रूप में मंदिर का जीर्णोद्धार। समस्त ठेकेदार बंधुओ एवं अधिकारियों  को धन्यवाद जिन्होंने मंदिर में कुछ नया करने का ...
10/04/2021

कुछ नए रूप में मंदिर का जीर्णोद्धार। समस्त ठेकेदार बंधुओ एवं अधिकारियों को धन्यवाद जिन्होंने मंदिर में कुछ नया करने का संकल्प लिया और मंदिर को एक नया रूप देने में योगदान दिया।

04/08/2020
श्रावण मास विशेषश्रावण शिव का अत्यंत प्रिय मास है। इस मास में शिव की भक्ति करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। उनके...
06/07/2020

श्रावण मास विशेष

श्रावण शिव का अत्यंत प्रिय मास है। इस मास में शिव की भक्ति करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। उनके पूजन के लिए अलग-अलग विधान भी है। भक्त जैसे चाहे उनका अपनी कामनाओं के लिए उनका पूजन कर सकता है। इस मास में प्रतिदिन श्री शिवमहापुराण व शिव स्तोस्त्रों का विधिपूर्वक पाठ करके दुध, गंगा-जल, बिल्बपत्र, फलादि सहित शिवलिंग का पूजन करना चाहिए || इसके साथ ही इस मास में “ऊँ नम: शिवाय:” मंत्र का जाप करते हुए शिव पूजन करना लाभकारी रहता है|| इस मास के प्रत्येक मंगलवार को श्री मंगलागौरी का व्रत, पूजानादि विधिपूर्वक करने से स्त्रियों को विवाह, संतान व सौभाग्य में वृ्द्धि होती है |
शवे भक्ति:शिवे भक्ति:शिवे भक्तिर्भवे भवे ।

अन्यथा शरणं नास्ति त्वमेव शरंण मम्।।
उच्चारण में अत्यंत सरल शिव शब्द अति मधुर है। शिव शब्द की उत्पत्ति वश कान्तौ धातु से हुई हैं। जिसका तात्पर्य है जिसको सब चाहें वह शिव हैं ओर सब चाहते हैं आंनद को अर्थात शिव का अर्थ हुआ आंनद।
इस व्रत को वैशाख, श्रावण मास, कार्तिक मास और माघ मास में किसी भी सोमवार से प्रारंभ किया जा सकता है। इस व्रत की समाप्ति पर सत्रहवें सोमवार को सोलह दंपति को भोजन व किसी वस्तु का दान उपहार देकर उद्यापन किया जाता है।
सम्पूर्ण विश्व में शिवलिंग को शिव का साक्षात स्वरूप माना जाता है तभी तो शिवलिंग के दर्श न को स्वयं महादेव का दर्शन माना जाता है और इसी मान्यता के चलते भक्त शिवलिंग को मंदिर और घर में स्थापित कर उनकी पूजा अर्चना करते हैं। हिन्दू धर्म परंपराओं में प्रदोष काल यानी दिन-रात के मिलन की घड़ी में भगवान शिव की पूजा व उपासना बहुत शुभ फलदायी मानी गई है।

– शिव पूजन से पहले काले तिल जल में मिलाकर स्नान करें। शिव पूजा में कनेर, मौलसिरी और बेलपत्र जरूर चढ़ावें। स्नान के बाद भगवान शंकर के साथ-साथ माता पार्वती और नंदी को गंगाजल या पवित्र जल चढ़ाएं। इससे संपन्नता आती है। सावन के महीने में बैंगन नहीं खाना चाह‌िए। बैंगन को अशुद्ध माना गया है इसल‌िए द्वादशी, चतुर्दशी के द‌िन और कार्त‌िक मास में भी इसे खाने की मनाही है।

– शिव जी की अराधना सुबह में पूर्व दिशा की ओर मुंह करके करनी चाहिए।

– शाम में शिव साधना पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके करनी चाहिए।

– अगर आप रात्रि में शिव उपासना करते हैं तो आपका मुंह उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।

श्रावण मास में भगवान शिव का श्रेष्ठ द्रव्यों से अभिषेक करने से अलग-अलग फलों की प्राप्ति होती है। जैसे जल अर्पित करने से वर्षा की प्राप्ति, कुश और जल से शांति, गन्ने के रस से लक्ष्मी, मधु व घी से धन की प्राप्ति, दूध से संतान सुख, जल की धारा और बेलपत्र से मन की शांति, एक हजार मंत्रों सहित घी की धारा से वंश वृद्धि एवं मृत्युंजय मंत्रों के जाप से रोगों से मुक्ति और स्वस्थ एवं सुखी जीवन की प्राप्ति होती है।

श्रावण मास में भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र ऊं नम: शिवाय’ का नियमित जाप, तन-मन को शुद्ध करता है। विधि व सच्चें मन से की गई उपासना कभी व्यर्थ नहीं जाती और शिव जी अपने भक्तों की मनोकामना पूरी कर देते हैं।।।

06/07/2020

श्रावण मास के प्रथम सोमवार कि हार्दिक शुभकामनाएं।

12/05/2020
10 फरवरी 2019 वसंत पंचमी
11/02/2019

10 फरवरी 2019 वसंत पंचमी

09/01/2019

महामृत्युंजय शिव मंदिर बिरसिंहपुर पाली में 10 फरवरी को वसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल भंडारे हेतु आर्थिक सहयोग यथाशक्ति जरूर करें

आप सहयोग राशि अब सीधे हमे बैंक व UPI के माध्यम से भेज सकते हैं।

8103887942@upi (Rohit Kumar Dwivedi)

- निवेदक
रोहित द्विवेदी
महामृत्युंजय शिव मंदिर

09/01/2019

प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 10 फरवरी 2019 को वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर भोलेनाथ का तिलकोत्सव व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

03/09/2018

कृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।
तारीख 02/09/18 की मध्य रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया गया एवं तारीख 03/09/18 को जन्मोत्सव में भजन संकीर्तन किया जाएगा व महाआरती की जाएगी।

Address

Mahamrityunjay Shiv Mandir , Prakash Nagar Birsinghpur Pali, Distt. Umaria(M. P. )
Umaria
470113

Opening Hours

Monday 6am - 11am
4:30pm - 9pm
Tuesday 6am - 11am
5pm - 9pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

8103887942

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahamrityunjay shiv mandir birsinghpur pali posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Mahamrityunjay shiv mandir birsinghpur pali:

Share