क्षत्रिय मराठा समाज उज्जैन

  • Home
  • India
  • Ujjain
  • क्षत्रिय मराठा समाज उज्जैन

क्षत्रिय मराठा समाज उज्जैन Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from क्षत्रिय मराठा समाज उज्जैन, Religious organisation, 24, Kshatriya Maratha Samaj, Mahakal Ghati, Ujjain.

क्षत्रिय मराठा समाज, उज्जैन – आधिकारिक पेज

यह पेज समाज के सभी सदस्यों के लिए एक केंद्रीकृत सूचना मंच है।
यहाँ हम समाज से संबंधित घोषणाएँ, बैठकें, कार्यक्रम, सामाजिक योजनाएँ, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और महत्वपूर्ण सूचनाएँ साझा करते हैं।
हमारा उद्देश्य समाज की एकता, सहभागिता और प्रगति को मजबूत बनाना है।

🌸 क्षत्रिय मराठा समाज उज्जैन ने मनाया रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोहउज्जैन। क्षत्रिय मराठा समाज, उज्जैन द्वार...
06/09/2026

🌸 क्षत्रिय मराठा समाज उज्जैन ने मनाया रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

उज्जैन। क्षत्रिय मराठा समाज, उज्जैन द्वारा अध्यक्ष श्री अनिल जी धर्मे के मार्गदर्शन में श्री मल्हार मार्तण्ड मंदिर, गुदरी चौराहा पर रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं परिवारजनों के साथ क्षत्रिय मराठा समाज कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य तथा महिला मंडल कार्यकारिणी की पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समाज की मातृशक्ति द्वारा कुलदेवता श्री मल्हार मार्तण्ड जी को रक्षा सूत्र अर्पित किया गया तथा समाज के वरिष्ठजनों की कलाई पर रक्षा सूत्र बाँधकर उनके प्रति स्नेह, आदर एवं सम्मान व्यक्त किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मातृशक्ति ने गोपी स्वरूप में कान्हा जी को पालने में झूला झुलाकर जन्मोत्सव मनाया।

कार्यक्रम के दौरान अपने वक्तव्य में समाज अध्यक्ष श्री अनिल जी धर्मे ने उपस्थित समाजजनों से प्रश्न किया कि “देवराज इंद्र की पत्नी इंद्राणी (शचि) ने इंद्रदेव की कलाई पर रक्षा सूत्र क्यों बाँधा था?” इसके बाद उन्होंने पौराणिक प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि असुरों से युद्ध के समय इंद्राणी ने अपने पति की रक्षा एवं विजय की कामना से श्रावण पूर्णिमा के दिन उनकी कलाई पर अभिमंत्रित रक्षा सूत्र बाँधा था। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि रक्षा सूत्र केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं, बल्कि रक्षा, मंगलकामना, स्नेह और सम्मान का भी प्रतीक है।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री अनिल जी धर्मे की ओर से उपस्थित मातृशक्ति को विशेष उपहार प्रदान किए गए तथा सभी समाजजनों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। समाज के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, महिला मंडल एवं समाजजनों के सहयोग और गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

📸🎥 कार्यक्रम की कुछ विशेष झलकियाँ...

#क्षत्रियमराठासमाज #उज्जैन #रक्षाबंधन #श्रीकृष्णजन्माष्टमी #मल्हारमार्तण्ड #मराठासमाज #मातृशक्ति

🇮🇳 क्षत्रिय मराठा समाज में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस के पावन अव...
15/08/2026

🇮🇳 क्षत्रिय मराठा समाज में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳

उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर क्षत्रिय मराठा समाज, उज्जैन द्वारा गरिमामय एवं देशभक्तिपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के अध्यक्ष श्री अनिल धर्मे जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर उसे नमन किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी समाजजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर मातृभूमि के प्रति अपना सम्मान एवं समर्पण व्यक्त किया।

इस अवसर पर समाज के सचिव श्री अनिल गावड़े जी, पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक कदम जी, समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारी, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुनयना पवार जी एवं महिला मंडल की पदाधिकारीगण, समाज के वरिष्ठजन तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज अध्यक्ष श्री अनिल धर्मे जी ने मराठा इतिहास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संदेश समाज के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मराठा विचार कभी किसी एक जाति, समुदाय या धर्म तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसका मूल भाव सदैव राष्ट्र और समस्त समाज को साथ लेकर चलने का रहा है। मराठा परंपरा में राष्ट्रधर्म सर्वोपरि रहा है।

उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज एवं छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और उनके आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका संघर्ष केवल किसी एक समाज के लिए नहीं, बल्कि स्वराज्य, स्वाभिमान, न्याय और राष्ट्र की रक्षा के लिए था। उनके विचार हमें सिखाते हैं कि व्यक्तिगत और सामाजिक हितों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को प्राथमिकता देना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।

उन्होंने समाजजनों से आह्वान किया कि हम अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेते हुए सामाजिक एकता, राष्ट्रप्रेम और सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ें तथा समाज के साथ-साथ राष्ट्र के विकास में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।

🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳

— क्षत्रिय मराठा समाज, उज्जैन

*तराना रोड नहारिया में क्षत्रिय मराठा समाज के लिए खरीदी गई भूमि, समाज के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि**उज्जैन, 12 जुलाई।* क्षत्र...
13/07/2026

*तराना रोड नहारिया में क्षत्रिय मराठा समाज के लिए खरीदी गई भूमि, समाज के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि*

*उज्जैन, 12 जुलाई।* क्षत्रिय मराठा समाज उज्जैन के इतिहास में रविवार का दिन एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण अध्याय बन गया। समाज के नाम पर तराना रोड स्थित ग्राम नहारिया में भूमि क्रय कर समाज की स्थायी धरोहर की नींव रखी गई। इस अवसर पर तली भंडार एवं महाआरती के पश्चात भूमि की रजिस्ट्री का विधि-विधान से पूजन किया गया |

इस महत्वपूर्ण पहल में समाज के *अध्यक्ष श्री अनिल धर्मे* की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से देखने को मिली। उन्होंने कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाजजनों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करते हुए कम लागत में उपयुक्त भूमि के चयन और क्रय की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया। उनकी मिलनसार कार्यशैली, संगठन क्षमता और समाजहित के प्रति समर्पण के कारण यह महत्वपूर्ण निर्णय समाज की सामूहिक सहमति और सहयोग से साकार हो सका। समाजजनों का विश्वास है कि उनके नेतृत्व में समाज लगातार विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह भूमि समाज की सबसे महत्वपूर्ण धरोहरों में से एक बनेगी।

*अध्यक्ष श्री अनिल धर्मे* ने बताया कि आगामी सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए इस भूमि का विशेष महत्व है। भविष्य में यहां समाज के श्रद्धालुओं एवं बाहर से आने वाले समाजबंधुओं के ठहरने की समुचित व्यवस्था विकसित करने की योजना है, जिससे सिंहस्थ के दौरान समाज के लोगों को बड़ी सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर समाज के पूर्व *अध्यक्ष श्री अशोक कदम* ने *अध्यक्ष श्री अनिल धर्मे* द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाजहित में किए जा रहे प्रत्येक कार्य में वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने समाजजनों से भी संगठन की मजबूती और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

वहीं समाज के वरिष्ठ *मार्गदर्शक श्री भास्कर राव जाधव* ने समाज के भव्य निर्माण कार्य के लिए प्रेरणादायक घोषणा करते हुए कहा कि वे नई भूमि पर बनने वाले सामाजिक भवन हेतु *प्रतिमाह ₹1,000* का सहयोग निरंतर प्रदान करेंगे। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से भी अपनी क्षमता के अनुसार तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की, ताकि समाज का यह सपना शीघ्र ही साकार हो सके।

इस शुभ अवसर पर समाज के सक्रिय समाजसेवी एवं कार्यकारिणी सदस्य *श्री मधुकर राव यादव* , वरिष्ठ मार्गदर्शक समिति के सदस्य *श्री भास्कर राव जाधव* तथा मार्गदर्शक समिति के सदस्य *श्री मुकेश शिंदे (भासखेड़ी)* का जन्मोत्सव भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।

भोजन प्रसादी का आयोजन कार्यकारिणी की *उपाध्यक्ष सौ. अनीता शिंदे* द्वारा किया गया, जबकि तली भंडार एवं प्रसादी की व्यवस्था *श्री शरद शितोले* ने की। इस अवसर पर *अध्यक्ष श्री अनिल धर्मे, श्री शरद शितोले एवं सौ. अनीता शिंदे* का समाज की ओर से सम्मान एवं स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन *श्रीमती सुलभा कांटे* ने किया एवं सचिव *श्री अनिल गावडे* ने सभी उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सचिव *अनिल गावडे* , कोषाध्यक्ष *राजेश खोयरे,* सहसचिव *प्रवीण जाधव* एवं *प्रशांत शिंदे* सहित कार्यकारिणी *सदस्य रेखा कदम, ममता खोयरे, राजेंद्र कुमकर, अनिल खोकले, दिलीप जाधव, दीपक भोसले, यशवंत इंगले, सविता भोईटे, अंकित कदम, अजय शिंदे, रणजीत राव सपकाले* तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, मातृशक्ति एवं समाजजन उपस्थित रहे।

*जय श्री मल्हार।*

🚩 *उज्जैन में धूमधाम से मनाया गया हिंदवी स्वराज्य दिवस एवं छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक समारोह* 🚩क्षत्रिय मराठा समा...
08/06/2026

🚩 *उज्जैन में धूमधाम से मनाया गया हिंदवी स्वराज्य दिवस एवं छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक समारोह* 🚩

क्षत्रिय मराठा समाज, उज्जैन द्वारा हिंदवी स्वराज्य दिवस एवं छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक दिवस के उपलक्ष्य में भव्य शिवराज्याभिषेक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समाज के अध्यक्ष *श्री अनिल धर्मे* के नेतृत्व एवं समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

समारोह में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भव्य राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान भगवा ध्वजों, जयघोषों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

अपने उद्बोधन में अध्यक्ष *श्री अनिल धर्मे* ने छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सुशासन का अनुपम उदाहरण है।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित समाजजनों को दूध एवं शीतल पेय का प्रसाद वितरित किया गया तथा भव्य आतिशबाजी के साथ समारोह का समापन हुआ।

🚩 जय भवानी
🚩 जय शिवाजी
🚩 जय शिवमल्हार

06/06/2026

🚩 हिंदवी साम्राज्य स्थापना दिवस एवं छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🚩

हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक, शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

🚩 जय भवानी
🚩 जय शिवाजी
🚩 जय शिवमल्हार

हिंदवी  स्वराज्य दिवस एवं छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याअभिषेक समारोह
06/06/2026

हिंदवी स्वराज्य दिवस एवं छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याअभिषेक समारोह

💐 जय शिवमल्हार 💐क्षत्रिय मराठा समाज उज्जैन द्वारा चलाए जा रहे *आजीवन सदस्यता अभियान* के अंतर्गत आज दिनांक *24-05-2026*  ...
24/05/2026

💐 जय शिवमल्हार 💐

क्षत्रिय मराठा समाज उज्जैन द्वारा चलाए जा रहे *आजीवन सदस्यता अभियान* के अंतर्गत आज दिनांक *24-05-2026* को अध्यक्ष *श्री अनिल धर्मे जी* , सचिव *श्री अनिल गावड़े* जी, *श्री अजय शिंदे* जी , पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा बासखेड़ी क्षेत्र में पहुंचकर सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें बांसखेड़ी के सक्रिय समाजसेवी *श्री कमलेश जी शिंदे* एवं *श्री मुकेश जी शिंदे* का विशेष सहयोग रहा ।

इस दौरान समाज बंधुओं को अभियान की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में आजीवन सदस्य बनने का आग्रह किया गया। समाज को संगठित, मजबूत एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान को समाजजनों का सकारात्मक सहयोग एवं समर्थन प्राप्त हो रहा है।

समाज हित में निरंतर जारी यह सदस्यता अभियान *31 मई 2026* तक संचालित किया जाएगा।

जय भवानी 🚩
जय शिवाजी 🚩
जय शिवमल्हार 🚩

23/05/2026

💐 जय शिवमल्हार 💐

क्षत्रिय मराठा समाज उज्जैन द्वारा मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया निःशुल्क फोर व्हीलर ड्राइविंग प्रशिक्षण अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। समाज के अध्यक्ष श्री अनिल धर्मे जी के नेतृत्व एवं अध्यक्ष महोदय के स्वयं के खर्चे पर शुरू हुई इस पहल ने महिलाओं को आत्मविश्वास और स्वावलंबन की नई दिशा दी।

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सुरक्षित एवं व्यावहारिक ड्राइविंग सिखाई गई, साथ ही जिन बहनों के पास लाइसेंस नहीं था, उनके लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की व्यवस्था भी की गई। समाज की मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाया।

प्रशिक्षण पूर्ण होने पर श्रीमती निधि जी जाधव ने कहा —
“श्री क्षत्रिय मराठा समाज उज्जैन अध्यक्ष श्री अनिल जी धर्मे भाऊ द्वारा जो निःशुल्क फोर व्हीलर ड्राइविंग का सराहनीय कार्य मातृशक्ति के लिए किया गया है, उसके लिए भाऊ साहब का बहुत-बहुत धन्यवाद।”

वहीं श्रीमती सुप्रिया जी जाधव ने भावुक शब्दों में कहा —
“आपने जो हमारे लिए किया, उसके लिए आपका हम बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं भाऊ साहब।”

यह पहल केवल ड्राइविंग प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रही, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम बनकर सामने आई है।

🚩 सशक्त नारी — सशक्त समाज 🚩

जय भवानी 🚩
जय शिवाजी 🚩

💐 जय शिवमल्हार 💐क्षत्रिय मराठा समाज उज्जैन के अध्यक्ष श्री अनिल धर्मे जी ने दिनांक 17 मई 2026 को देवास स्थित मल्हार स्मृ...
18/05/2026

💐 जय शिवमल्हार 💐

क्षत्रिय मराठा समाज उज्जैन के अध्यक्ष श्री अनिल धर्मे जी ने दिनांक 17 मई 2026 को देवास स्थित मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित पंचम अखिल भारतीय क्षत्रिय मराठा परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर क्षत्रिय मराठा समाज उज्जैन की कार्यकारिणी को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर योगी प्रेमानंद महाराज, श्रीमंत गायत्री राजे पवार (विधायक, देवास) एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिलीप सिंह जाधव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन श्री शिव छत्रपति मराठा संघ, देवास द्वारा किया गया।

अपने संबोधन में श्री अनिल धर्मे जी ने समाज की एकता, युवा पीढ़ी को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने तथा मराठा समाज के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने समाजहित में निरंतर कार्य करने वाले संगठनों एवं समाज बंधुओं की सराहना करते हुए सभी से एकजुट होकर समाज के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर समाज की विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया गया तथा बड़ी संख्या में समाज बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जय भवानी 🚩
जय शिवाजी 🚩

छत्रपति संभाजी महाराज जयंती समारोह उज्जैन। श्री क्षत्रिय मराठा समाज उज्जैन द्वारा अध्यक्ष अनिल धर्मे के नेतृत्व में गुरु...
15/05/2026

छत्रपति संभाजी महाराज जयंती समारोह

उज्जैन। श्री क्षत्रिय मराठा समाज उज्जैन द्वारा अध्यक्ष अनिल धर्मे के नेतृत्व में गुरुवार, 14 मई 2026 को शाम 6 बजे इंदिरा नगर स्थित बगीचे में छत्रपति श्री संभाजी महाराज जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति संभाजी महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद दिलीप परमार एवं समाज अध्यक्ष अनिल धर्मे ने अपने उद्बोधन में छत्रपति संभाजी महाराज जी के शौर्य, पराक्रम, वीरता और अदम्य साहस पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनों को उनके प्रेरणादायी जीवन से अवगत कराया।

समारोह में बच्चों को निशुल्क कॉपियों का वितरण भी किया गया। जिसका पूरा खर्च समाज अध्यक्ष अनिल धर्मे द्वारा निजी रूप से वहन किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ मराठा समाज के वरिष्ठ अशोक चापके, समाज सचिव अनिल गावडे, कोषाध्यक्ष राजेश खोयरे, सहसचिव प्रवीण जाधव, प्रशांत शिंदे, कार्यकारिणी सदस्य मधुकर राव यादव, गणेश अखाड़ा के पवन पवार, श्री रोकड़े, सौ. छवि कदम सहित समाज के वरिष्ठजन एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

समाज अध्यक्ष अनिल धर्मे ने कहा कि “उज्जैन शहर के पार्षद श्री दिलीप परमार जी के वार्ड में छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती मनाई जाना स्वयं संभाजी महाराज की इच्छा और क्षत्रिय मराठा समाज की भावना थी।”

🚩🚩जय श्री मल्हार 🚩

Address

24, Kshatriya Maratha Samaj, Mahakal Ghati
Ujjain
456001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when क्षत्रिय मराठा समाज उज्जैन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share