Jaigurudevsandeshujjain

Jaigurudevsandeshujjain जयगुरुदेव

08/05/2023

जयगुरुदेव

06.05.2023
टीवी न्यूज़
सूरत (गुजरात)

प्रभु के वक्त के नाम जयगुरुदेव से लोगों को हो रहा फायदा, बोलने से मिलेगा मुसीबत में बचत का रास्ता

निजधामवासी बाबा जयगुरुदेव जी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी, जयगुरुदेव नाम का प्रचार करने वाले, इसी धरती पर सतयुग लाने में अनवरत लगे, घर बैठे बिमारी तकलीफ मुसीबत में आराम दिलाने वाले सुपर इजी तरीके जयगुरुदेव नाम ध्वनि के बारे में बार-बार बताने वाले, इस समय के महापुरुष, पूरे समरथ सन्त सतगुरु, परम दयालु, त्रिकालदर्शी, दुःखहर्ता, उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 23 सितंबर 2021 सायं सूरत (गुजरात) में बताया कि लोगों ने प्रभु के जगाये हुए नाम जयगुरुदेव की खूब परीक्षा लिया और मदद मिलने पर जयगुरुदेव नाम का प्रचार करना शुरू कर दिया। आज दुबई ओमान ऑस्ट्रेलिया अमेरिका मॉरिशस समेत कई देशों में वक्त के जयगुरुदेव नाम का प्रचार हो रहा है, लोग परीक्षा ले रहे हैं और जयगुरुदेव नाम खरा उतर रहा है। मुसीबत तकलीफ में बोल करके अपनी बचत कर रहे हैं। जयगुरुदेव नाम की ध्वनि सुबह शाम बोल करके बीमारियों तकलीफों में राहत पा रहे हैं। जयगुरुदेव बोलने से मुसीबत में बचत का रास्ता मिल जाएगा।

स्क्रॉल

पाप-पुण्य दोनों जीवात्मा के लिए बंधन है।
पापी पेट के लिए ईमान मत बेचो।
पापी मन व पापी शरीर से की गई पूजा, उपासना कभी स्वीकार नहीं होगी इसलिए जिस्म को गुनाहगार मत बनाओ।
पीपल, एलोवेरा, तुलसी, नीम, मनी प्लांट, एरिका पाम, क्रिसमस कैक्टस, स्नेक ट्री, आरेंज जरबेरा, आर्किड इन पौधो को लगाइये, ये रात-दिन ऑक्सीजन देते हैं।
पीपल, पाकड़, रसाल का बीज पेड़ से जमीन पर गिरने पर अंकुरित नहीं होता।

https://youtube.com/clip/UgkxX6s-v7A4u8Qx-x-MtrHToFHgP7E6d8QF

https://youtube.com/clip/UgkxnqqHCss6W8qrpGwS3qxoWm98NU7kTsUl

https://youtube.com/clip/UgkxkWHsOs4F4aGG03Byz9JwG7w6PA4QQ2H6

https://youtube.com/clip/UgkxVnKLOu0_XW85SJ4ozDjc9WJyhTxUt0qL

जयगुरुदेव03.05.2023प्रेस नोटमुंबई शेर का बच्चा शेर जैसा पैदा होता है, गीदड़ नहीं, मैं भी अपने गुरु का ही चेला हूँहुनर बे...
05/05/2023

जयगुरुदेव

03.05.2023
प्रेस नोट
मुंबई

शेर का बच्चा शेर जैसा पैदा होता है, गीदड़ नहीं, मैं भी अपने गुरु का ही चेला हूँ

हुनर बेकार नहीं जाता, सरकारों को भी बचपन से ही हुनर सिखाना चाहिए

निजधामवासी बाबा जयगुरुदेव जी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी, बच्चों के भविष्य की चिंता करने वाले, धोखे से चेताने वाले, जयगुरुदेव नाम के प्रचारक, संकट में जयगुरुदेव नाम बोलने पर मदद करने वाले, इस समय के महापुरुष, पूरे समरथ सन्त सतगुरु, परम दयालु, त्रिकालदर्शी, दुःखहर्ता, उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 4 जनवरी 2023 दोपहर ठाने मुंबई में दिए व अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित संदेश में बताया कि अभी भी मैं जो कुछ कर रहा हूं, जमीन जायदाद आश्रम या गुरु महाराज का जो मंदिर बनाया जा रहा है, सब आपके और आपके बच्चों के भविष्य के लिए ही कर रहा हूं। गुरु महाराज भी कहा करते थे, मेरे कोई अपना बच्चा नहीं है लेकिन आध्यात्मिक दृष्टिकोण से तुम सब लोग मेरे बच्चे हो, तुम्हारे बच्चे मेरे बच्चे की तरह से हैं। उन्हीं का चेला तो मैं भी हूं। अरे उन्हीं का तो हूं। जैसे कोई शेर है तो शेर का बच्चा कोई गीदड़ थोड़ी पैदा होता है, शेर जैसा ही होगा। अब यह है कि हमेशा अपने को दीन ही समझता हूं, मैं तो गुरु महाराज के चरणों की धूल, रज भी नहीं हूं। जब कोई लोभ-लालच, दुनिया की चीज नहीं मांगी और केवल दया पर निर्भर रहा तो उन्होंने इस तरह तैयार कर दिया कि आज आपके सामने कुछ कहने लायक हुआ।

हुनर बेकार नहीं जाता है

महाराज जी ने 1 जनवरी 2023 प्रातः उज्जैन आश्रम में बताया कि पेंटर लिखाई करता था, पैसा खत्म हो गया था। देखा कि एक दुकानदार पेंटिंग कर रहा था। गया और कहा कि इसको (अक्षर को) थोड़ा ऐसे कर दोगे तो और अच्छा हो जाएगा। दुकानदार ने पूछा काम जानते हो? बोला जानता हूं। काम करवा लोगे? तो कहा करवा लेंगे। करने लगा। तो उससे बढ़िया किया। पूछा तो बताया कि खाने को पैसा नहीं था, खाने के लिए पैसा दिया। फिर कहा यहीं रह जाओ, हमारा काम करवा दो, बहुत ज्यादा काम का लोड है। तो दो-चार दिन करवाया, पैसा होने पर किराया भाड़ा ले करके चला आया। तो हुनर बेकार नहीं जाता है। हुनर इसीलिए सीखना चाहिए। देखो सरकारों को भी बच्चों को बचपन से ही हुनर सिखाना चाहिए। यह हुनर गुण का खान हो जाता है। यह सुख की खान है।

नक कटा संप्रदाय तैयार हो गया

महाराज जी ने 9 फरवरी 2020 दोपहर बावल रेवाड़ी हरियाणा में बताया कि जो अकाल मृत्यु में मर जाते हैं, डूबकर के वहीं बैठे रहते हैं, वह अपनी टीम बनाते हैं। टीम कैसे बनती है बता दें। एक आदमी का नाक कट गया तो उसने कहा देखो हमको तो भगवान दिखाई पड़ने लग गए। पूछा नाक कटने से भगवान दिखाई पड़ते हैं? बोला हां। तो हमको भी दिखाई पड़ेंगे? बोला हां। उसका भी नाक कटवा दिया। फिर जब भगवान नहीं दिखाई पड़े, शिकायत की तो कहा कि बेवकूफ, नाक कटाने से कहीं भगवान दिखाई पड़ते हैं? अब तो और दो-चार लोगों की नाक कटवा ले, अपनी टीम बन जाएगी। तो एक-दूसरे से कहते गए, पूरा नककटा संप्रदाय तैयार हो गया।

जयगुरुदेव नाम बोलने पर मदद होगी

महाराज जी ने 6 अगस्त 2020 सायं उज्जैन आश्रम में बताया कि अब अगर नजदीक में रहे तो खुद शरीर से पहुंच गए, शरीर से मदद किया। नहीं तो किसी न किसी रूप में मददगार हो गए। इतिहास भरा पड़ा हुआ है। अगर किसी सुनने वाले को विश्वास नहीं हो तो हमारे गुरु महाराज का यह प्रभु का जगाया हुआ जयगुरुदेव नाम है। कहीं भी मुसीबत तकलीफ में आप जयगुरुदेव नाम बोल कर देख लो कि आपकी मदद होती है कि नहीं होती है। इस बात की गारंटी तो मैं नहीं ले सकता कि गुरु महाराज जिस (मनुष्य) शरीर में रहकर जयगुरुदेव नाम को जगाए थे, उसी शरीर में आपको मिल जाएँ लेकिन आप इन बाहरी आंखों से भले ही न देख पाओ, लेकिन आपके सामने अंतर में आकर किसी न किसी रूप में, किसी न किसी में वह ताकत समा करके, आपकी मदद करा देंगे।

https://youtube.com/clip/UgkxTG8NoZouvPLa0N4u-HkYOCzXi1435wax

https://youtube.com/clip/UgkxecIpXeev-EWo_GvZzGzT09TNVHHJxUJn

https://youtube.com/clip/UgkxHgGvSso214vcKaFnNcDQfB6cJwlxkitw

https://youtube.com/clip/Ugkx6qz_rIsk_43-a5hicuxAsmZZ45i0gpsh

04/05/2023

जय गुरु देव

निजधामवासी परम पूज्य परम सन्त बाबा जयगुरुदेव जी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी वक़्त के पूरे समरथ सन्त सतगुरु उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज के अनमोल सतसंग वचन.

सतसंग दिनांक: 4 जनवरी 2023 दोपहर
सतसंग स्थान: ठाने मुंबई

नोट/ अस्वीकरण/ Disclaimer :
यह यूट्यूब चैनल अधिकृत नहीं है। इसका बाबा उमाकान्त जी महाराज या उनकी संस्था या आश्रम से कोई सम्बन्ध नहीं है। यह चैनल जन हित व देश हित हेतु एक निजी प्रयास है। किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए खेद है और आपसे निवेदन है कि त्रुटि/विसंगति/आपत्ति को चैनल के जिम्मेदार के संज्ञान में लावें।

Website / वेबसाइट: www.jaigurudevukm.com
Subscribe Youtube channel / यूट्यूब चैनल: 𝐉𝐚𝐢𝐠𝐮𝐫𝐮𝐝𝐞𝐯𝐮𝐤𝐦
https://www.youtube.com/c/jaigurudevukm

Address of Ashram / आश्रम का पता :
Baba Jai Guru Dev Dharm Vikas Sanstha,
Opposite Pingleshwar Railway Station, Maksi Road,
Ujjain, Madhya Pradesh, India PIN: 456661
Contact: +91-9754700200, +91-9575600700

Google map location / गूगल मैप लोकेशन : https://goo.gl/maps/8b5H4t2Rbmc8GRYeA

इसी यूट्यूब चैनल से संबंधित अन्य सोशल मीडिया एकाउंट-

ब्लॉग पोस्ट वेबसाइट: https://jgdsandeshujn.blogspot.com/
ट्विटर: https://twitter.com/jgdsandeshujn
फेसबुक पेज: https://www.facebook.com/jaigurudevsandeshujjain
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/jaigurudevsandeshujjain/

Watch more videos / playlists | अन्य विडियो / प्लेलिस्ट देखें :

All Playlists | सभी प्लेलिस्ट : https://www.youtube.com/c/Jaigurudevukm/playlists

जय गुरु देव नाम | नामध्वनि | Jai Guru Dev Nam | NamDhwani : https://www.youtube.com/playlist?list=PLXPFzR6EG4R_y5WNhjewacPYTD2oMpV2p

विशेष | Vishesh | Special : https://www.youtube.com/playlist?list=PLXPFzR6EG4R90SMUvSqRhRgfFDs9zFk_G

भविष्यवाणी | चेतावनी | Bhavishyavani Chetawani | Prediction : https://www.youtube.com/playlist?list=PLXPFzR6EG4R-BN2RWQpUjQB8MIrhZafMP

प्रेरक प्रसंग | कहानी | Prerak Prasang | Kahani | Story : https://www.youtube.com/playlist?list=PLXPFzR6EG4R9uLS-9j4ENeVJURGuIW_Lk

भजन प्रार्थना Bhajan | Prarthna | Vandana : https://www.youtube.com/playlist?list=PLXPFzR6EG4R8PHzOBwTa_ijq5duaKIqjY

जय गुरुदेव
जय गुरुदेव भजन
जयगुरुदेव सत्संग
satsang
jaigurudev bhajan
jay gurudev bhajan
jay gurudev
jaigurudev satsang
jai gurudev ke bhajan
jai gurudev bhajan
jaigurudev dhwani
jaigurudev prathna
jay gurudev ka satsang

जयगुरुदेव02.05.2023प्रेस नोटसूरत (गुजरात) वक्त गुरु को खोजना, उनकी भक्ति करनी चाहिएनाम दान देना और महात्मा गिरी बहुत कठि...
03/05/2023

जयगुरुदेव

02.05.2023
प्रेस नोट
सूरत (गुजरात)

वक्त गुरु को खोजना, उनकी भक्ति करनी चाहिए

नाम दान देना और महात्मा गिरी बहुत कठिन काम है

प्रभु के रूप में गुरु रहते हैं

निजधामवासी बाबा जयगुरुदेव जी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी, परम पिता परमात्मा के साक्षात अवतार, इस वक़्त के गुरु, जीते जी प्रभु से मिलाने का रास्ता नामदान देने वाले एकमात्र प्रकट सन्त, जिनके शरीर में प्रभु की ताकत भरी है, जो अंतर साधना में दया करके शब्द को सुनाते हैं, ऐसे इस समय के युगपुरुष, पूरे समरथ सन्त सतगुरु, परम दयालु, त्रिकालदर्शी, दुःखहर्ता, उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 6 जनवरी 2023 दोपहर सूरत (गुजरात) में दिए व अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित संदेश में बताया कि आज तक अगर किसी को कुछ मिला तो भक्ति के द्वारा ही मिला। गुरु के आदेश की पालन को गुरु भक्ति कहते हैं। भक्ति जब पूरी हो जाती है, उनकी आत्मा ऊपर जब पहुंचती है और प्रभु के रूप में जो गुरु रहते हैं तो आदेश मिलता है कि अब तुम जीवों का काम करो तो जीवों का काम करने लगते हैं। शांति का रास्ता यहां तो दिलाते ही हैं और हमेशा के लिए शांति हो जाए, रोना-धोना खत्म हो जाए, हमेशा उजाला ही रहे ऐसे उजाले में पहुंचा जाओ, उसका रास्ता बताते हैं और यह काम करते हैं। जब तक शरीर रहता है तब तक काम करते हैं। जब शरीर कमजोर हो जाता है या (निज धाम) जाने की मौज हो जाती है तो वह जो काम करते हैं, दूसरे को बता कर देकर जाते हैं। जिसको समझते हैं कि यह कर ले जाएगा, जिसको सिखा-बता देते हैं, लोगों को उसके बारे में बता कर के जाते हैं कि यह काम अब यह करेंगे, यह देखेंगे। तो वह ( उत्तराधिकारी) उस काम को बढ़ाते हैं। मुख्य बात समझो, वो नाम दान देते हैं। जिनको गुरु नाम दान दे करके जाते हैं वो जो जीव भजन ध्यान नहीं कर पाते हैं, जिनका काम पूरा नहीं हो पाता है, जिनकी आत्मा, परमात्मा तक नहीं पहुंच पाती है उनकी संभाल की भी जिम्मेदारी उनको (अपने जानशीं को) देकर जाते हैं। ये हमेशा रहा है। सब धार्मिक किताबों में ये मिलता है।

प्रभु की पावर (शक्ति) शरीर में ही आती है

बाबा उमाकान्त जी ने 3 जनवरी 2023 प्रातः उज्जैन आश्रम में बताया कि गुरु एक पावर शक्ति होती है। शरीर का नाम गुरु नहीं होता है। तो उस पावर शक्ति को लेने के लिए गुरु से प्रेम करना पड़ता है। इतिहास बता रहा है कि शरीर में ही पावर आती है। किसके? जो नाम दान देने की, जीवों के संभाल करने की जिम्मेदारी पाते हैं। प्रभु समरथ गुरु इनके शरीर में ही ताकत देते हैं। तो समझो शरीर से प्रेम करना पड़ता है। गुरु महाराज को देख कर छोटे-छोटे बच्चे उछल पड़ते थे, लोग कूदने लगते थे, आ गए, आ गए, आ गए, आप जो पुराने लोग हो जानते हो। तो किससे प्रेम होता था? उनके गुरु के शरीर से प्रेम होता था। फिर जब गुरु के बताए हुए रास्ते पर चले तब गुरु के अंदर उनकी आत्मा से प्रेम हुआ। तो प्रेम जरूरी होता है। जैसा कुटुंब से प्रेम है वैसा भी अगर गुरु से कर लो तो काम बन जायेगा।

बाबा उमाकान्त जी ने 4 जनवरी 2023 दोपहर थाने मुंबई में बताया कि नाम दान देना कोई आसान काम नहीं, बहुत कठिन काम है। यह महात्मा गिरी बहुत कठिन है। शुरू में (मैं) इस चीज को नहीं समझता था। कहते हैं- ओखली में जब सिर पड़ जाए तो कितने मूसल पड़ेंगे, कोई भरोसा नहीं। खटाखट खटाखट पड़ता चला जाता है। कोई गिनता है कि कितना पड़ा? लेकिन गुरु के आदेश का पालन ही गुरु भक्ति कहलाती है। गुरु का आदेश चाहे रैन में हो, चाहे बैन में हो, चाहे सैन में हो, पालन करना चाहिए। जब गुरु महाराज शरीर छोड़कर चले गए फिर आदेश मिला कि अब नाम दान देना शुरू कर दो (तो कर दिया)।

वक्त गुरु की भक्ति करनी चाहिए

बाबा उमाकान्त जी ने 31 दिसम्बर 2022 दोपहर उज्जैन आश्रम में बताया कि गुरु जो वक्त के होते हैं, उनकी भक्ति करनी चाहिए। सन्त हमेशा इस धरती पर रहते हैं। प्रभु को तो इन बाहरी आंखों से देख नहीं सकते, इन बाहरी कानों से उनकी आवाज नहीं सुन सकते हो। वहां की आवाज इतनी तेज होती है कि अगर कान में पड़ जाए तो पर्दा फट जाएगा। कुछ लोग तो साधना में घबरा भी जाते हैं जब अचानक इतनी तेज आवाज आती है। इसीलिए धीरे-धीरे जब सहनशक्ति आती है तब वह आवाज सुनाई पड़ती है। कान में ऊँगली लगाते हैं, अंदर के कान से सुनते तो है लेकिन जब एकदम से आवाज आ गई तब घबरा कर उठ पड़ते हैं। ऐसा धीरे-धीरे होता है। इसलिए कहा गया, धीरे धीरे रे मना धीरे ही सब होय, माली सींचे पेड़ को ऋतु आए फल होय। समय आने पर फल लगता है। तो बगीचा सींचते रहो। थोड़ा-थोड़ा करते रहो, बैठते रहो। सहनशक्ति लाओ, बैठने की आदत डालो, शब्द को पकड़ो। अंदर के कान से वह सुनाई पड़ेगा। क्योंकि प्रभु स्वयं मनुष्य शरीर में आते नहीं हैं, अपनी शक्ति देकर के मनुष्य से ही काम कराते हैं इसीलिए ऐसे वक़्त के गुरु की भक्ति करनी चाहिए, खोजना चाहिए।

https://youtube.com/clip/UgkxkIiUw1bgv4m7hZkYXbk-3x_9drpLsjp4

https://youtube.com/clip/UgkxjJxoaQXbHssfXD3uiXCgfe8XVJIIu-Eg

https://youtube.com/clip/Ugkx5i-t1mfhGQCH45MePeLCHOQFUCV_mV1b

https://youtube.com/clip/Ugkx6tkx9v6Au_vvxl7cYrdqo8rF2njgfGM-

02/05/2023

जय गुरु देव

निजधामवासी परम पूज्य परम सन्त बाबा जयगुरुदेव जी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी वक़्त के पूरे समरथ सन्त सतगुरु उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज के अनमोल सतसंग वचन.

सतसंग दिनांक: 31 दिसंबर 2022 दोपहर
सतसंग स्थान: उज्जैन आश्रम

टीवी न्यूज़: 30.04.2023
उज्जैन (म.प्र.)

जब कोई सहायक न हो तब जयगुरुदेव बोलो मदद होगी

इस कलयुग में प्रभु की पूरी शक्ति वाले जाग्रत नाम जयगुरुदेव का प्रचार करने वाले, संकट में जयगुरुदेव बोलने पर मदद करने वाले स्वयं प्रभु, इस समय के पूरे समरथ सन्त सतगुरु, परम दयालु, त्रिकालदर्शी, दुःखहर्ता, उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज जी ने 31 दिसंबर 2022 दोपहर उज्जैन आश्रम में बताया कि जब कोई ना सहायक हो तब जयगुरुदेव बोलो मदद होगी। जयगुरुदेव नाम पर शंका मत करो। जब कोई सहायक न हो तब जयगुरुदेव बोलो मदद होगी। समझदार बुद्धिमान करके देखते हैं और फायदा बचत होने पर मान लेते है।

नोट/ अस्वीकरण/ Disclaimer :
यह यूट्यूब चैनल अधिकृत नहीं है। इसका बाबा उमाकान्त जी महाराज या उनकी संस्था या आश्रम से कोई सम्बन्ध नहीं है। यह चैनल जन हित व देश हित हेतु एक निजी प्रयास है। किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए खेद है और आपसे निवेदन है कि त्रुटि/विसंगति/आपत्ति को चैनल के जिम्मेदार के संज्ञान में लावें।

Website / वेबसाइट: www.jaigurudevukm.com
Subscribe Youtube channel / यूट्यूब चैनल: 𝐉𝐚𝐢𝐠𝐮𝐫𝐮𝐝𝐞𝐯𝐮𝐤𝐦
https://www.youtube.com/c/jaigurudevukm

Address of Ashram / आश्रम का पता :
Baba Jai Guru Dev Dharm Vikas Sanstha,
Opposite Pingleshwar Railway Station, Maksi Road,
Ujjain, Madhya Pradesh, India PIN: 456661
Contact: +91-9754700200, +91-9575600700

Google map location / गूगल मैप लोकेशन : https://goo.gl/maps/8b5H4t2Rbmc8GRYeA

इसी यूट्यूब चैनल से संबंधित अन्य सोशल मीडिया एकाउंट-

ब्लॉग पोस्ट वेबसाइट: https://jgdsandeshujn.blogspot.com/
ट्विटर: https://twitter.com/jgdsandeshujn
फेसबुक पेज: https://www.facebook.com/jaigurudevsandeshujjain
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/jaigurudevsandeshujjain/

Watch more videos / playlists | अन्य विडियो / प्लेलिस्ट देखें :

All Playlists | सभी प्लेलिस्ट : https://www.youtube.com/c/Jaigurudevukm/playlists

जय गुरु देव नाम | नामध्वनि | Jai Guru Dev Nam | NamDhwani : https://www.youtube.com/playlist?list=PLXPFzR6EG4R_y5WNhjewacPYTD2oMpV2p

विशेष | Vishesh | Special : https://www.youtube.com/playlist?list=PLXPFzR6EG4R90SMUvSqRhRgfFDs9zFk_G

भविष्यवाणी | चेतावनी | Bhavishyavani Chetawani | Prediction : https://www.youtube.com/playlist?list=PLXPFzR6EG4R-BN2RWQpUjQB8MIrhZafMP

प्रेरक प्रसंग | कहानी | Prerak Prasang | Kahani | Story : https://www.youtube.com/playlist?list=PLXPFzR6EG4R9uLS-9j4ENeVJURGuIW_Lk

भजन प्रार्थना Bhajan | Prarthna | Vandana : https://www.youtube.com/playlist?list=PLXPFzR6EG4R8PHzOBwTa_ijq5duaKIqjY

जय गुरुदेव
जय गुरुदेव भजन
जयगुरुदेव सत्संग
satsang
jaigurudev bhajan
jay gurudev bhajan
jay gurudev
jaigurudev satsang
jai gurudev ke bhajan
jai gurudev bhajan
jaigurudev dhwani
jaigurudev prathna
jay gurudev ka satsang

जयगुरुदेव01.05.2023प्रेस नोटउज्जैन (म.प्र.) बाबा उमाकान्त जी ने बताये स्वस्थ रहने के कई प्राकृतिक अचूक सरल स्थाई उपायजल्...
02/05/2023

जयगुरुदेव

01.05.2023
प्रेस नोट
उज्जैन (म.प्र.)

बाबा उमाकान्त जी ने बताये स्वस्थ रहने के कई प्राकृतिक अचूक सरल स्थाई उपाय

जल्दी पाचन, पेट साफ़, दांत-आँख स्वस्थ रहे, चोट, जुखाम बुखार में आराम के नुस्खे

सर्व ज्ञानी, सर्व समरथ, त्रिकालदर्शी, आदि से अंत का भेद जानने वाले, हर तरह की समस्या बिमारी तकलीफ मुसीबत परेशानी बाधा कमी टेंशन का उपाय जिनके पास है, जो आध्यात्मिक दौलत के साथ-साथ इस दुनिया में भी आराम दिलाते हैं, ऐसे इस समय के युगपुरुष, पूरे समरथ सन्त सतगुरु, परम दयालु, दुःखहर्ता, उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 9 मार्च 2020 उज्जैन आश्रम में दिए व अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित संदेश में बताया कि पूर्वजों ने बढ़िया नियम बना रखे थे। सुबह उठ कर शाम का रखा हुआ पानी पियो। फिर शौच लैट्रिन के लिए दूर जंगल चले जाओ। इतनी देर में पानी पेट में मिल जाता था। बच्चों को बताते थे कि जब शौच में बैठना तो दांतों को दबा लेना। जब मल बाहर हो जाए तो मुंह को खोल देना। इससे दांत जल्दी गिरता ही नहीं था। आंख की रोशनी बनाये रखने के लिए सुबह उठ कर अपने थूक को निकालो, दोनों आंखों में लगाओ। तो जमा गंदगी निकल जाएगी। जमा गंदगी से पर्दा बन जाता है फिर डॉक्टर कहता है मोतियाबिंद हो गया फिर ऑपरेशन करके हटाता है।

जल्दी पाचन के नुस्खे

मौसम के अनुसार प्रकृति ने चीजों को खाने के लिए बनाया। अज्ञानता में लोग सुबह की चीज शाम को खाते हैं और वही चीज नुकसान कर जाती है। सुबह मूली मूल है, दोपहर मूली मूली और शाम को मूली सूली। शाम को मूली खाने पर नुकसान करती है। लेकिन जानकारी रहती है तो गैस की बीमारी को खत्म कर देती है। मूली खाना हजम करती है लेकिन स्वयं हजम नहीं होती है। इसका थोड़ा सा पत्ता साथ में खा लो तो हजम हो जाती है। केला गुणकारी है लेकिन साथ में इलायची दाना खा लो तो जल्दी हजम हो जाएगा। चावल ज्यादा खा लिए हो तो हजम करने के लिए थोड़ा सा नारियल का पानी पी लो या नारियल का टुकड़ा खा लो। अरबी की सब्जी बहुत गरिष्ठ होती है लेकिन साथ में अजवाइन डालने पर गरिष्ठता कम हो जाती है। उड़द की दाल को हींग से बगार देने पर उसकी गरिष्ठता कम हो जाती है। यह सब जानकारी पर निर्भर करता है। जब सतसंग लोगों को मिलता रहता था तो बहुत सारी जानकारियां रहती थी। इसलिए सतसंग में आते रहना चाहिए।

हसिया फावड़ा लगने से कटा हिस्सा न पके इसके लिए ये करें

आप ज्यादातर लोग किसान हो, खेती करते हो। हसिया फावड़ा लग जाए तो वहां कहां डॉक्टर मिलेगा? फॉरेन कटे हुए हिस्से पर पेशाब करो। और अरहर की दाल अगर कहीं लगी हुई मिल जाए तो फौरन उसके 4-6 पत्ते को दांत से दबा करके लुगदी बना कर कटे हुए हिस्से पर लगा कर दबा दो। अगर दबाओगे नहीं तो दाग बन जाएगा। दबा दोगे तो दोनों खाल मिल जाएगी। उसके बाद वही लुगदी बांध दो। पानी न पड़ने पावे तो समझो प्लास्टर हो जाएगा और ठीक करके हटेगा। न मिल पाए तो तुरंत घर चले आओ। लोहे को जलाओ। तेल में थोड़ा सा लोहा भिगोओ और कटे हुए हिस्से को उस खाल को झुलस दो। पकेगा नहीं कभी। और दर्द 2-4-10 मिनट के अंदर ही कम होने लग जाएगा।

हड्डी मांस में लगी चोट के दर्द का स्थाई इलाज

यदि कटा न हो और धूस चोट मार लग गई हो, हड्डी मांस दर्द कर रहा हो तो हल्दी, नमक और घी (घी न हो तो थोड़ा तेल) को कटे नींबू पर डाल कर गर्म तवे के ऊपर रख दो। बर्दाश्त जितना गर्म होने पर दर्द वाले स्थान पर रखो। सुबह-शाम 15 मिनट सिकाई करो। दस दिन भी अगर आपने सिकाई कर दिया तो कैसा भी धूस लगा है, दर्द नहीं होगा। लोग आयोडेक्स आदि लगा लेते हैं, दवाई खा लेते हैं उससे दर्द तो कम हो जाता है लेकिन हड्डी की जो चोट बनी रहती है और कुछ दिन बाद पुरवा हवा चलने पर वह दर्द उभर आता है। लेकिन इससे दर्द बिल्कुल खत्म हो जाएगा। जमा खून पिघल जाएगा। पिघलने से दर्द नहीं होगा, नहीं तो काला पड़ जाता है, दर्द बराबर बना रहता है। यह सब देसी दवाई हैं। कहते हैं- न सौ दवाई न एक सिकाई। यह सिकाई जब हो जाती है तब दर्द नहीं होता है।

जुखाम बुखार में आराम

मौसम बदल रहा है। अब बुखार जुखाम होगा। इसकी क्या दवा है? चाय अगर आप पीते हो? बहुत से सतसंगी नहीं पीते हैं क्योंकि इसमें मिलावट जब हुई तब से बंद कर दिया। लेकिन एक वह पत्ती वाली चाय आती है जो पिसी हुई सी नहीं नहीं रहती है, डस्ट जिसे कहते हो। वह पत्ती अलग-अलग रहती है। महंगी थोड़ी जरूर है लेकिन वह शुद्ध होती है। उस चाय को बनाओ, थोड़ा सा सौंठ, एक-दो दाना काली मिर्च उसमें डाल दो। उसके बाद उसका काढ़ा पियो। जुखाम खत्म कम होगा।

कब एक मर्ज जायेगा और दुसरा पैदा होगा?

बुखार आ गया हो तो तुलसी की 8-10 पत्ती को कूट कर उबाल कर पियो और रजाई ओढ़ करके लेट जाओ। एसी/पंखा मत चलाओ। पसीना खूब हो जाए। सुबह दोपहर शाम इसी तरह से 3 दिन में 9 खुराक पी लो तो बुखार कम होगा, उतर जाएगा। यदि कुछ कमी रह जाए तो 2 दिन और पी लो। यह सब बहुत फायदे की देसी दवाई हैं, इनका असर ख़तम नहीं होता है। दूब, बेल, तुलसी की पत्ती आदि को आप सड़ा जला गला दो तब भी इनका असर खत्म नहीं होता है। लहसुन को कच्चा खाओ, जलाओ, भून दोगे तो भी गुण मिलेगा, चाहे असर कम-ज्यादा हो जाए लेकिन ख़तम नहीं होता है। लोग इसको प्रयोग नहीं करते हैं। काढ़ा कौन बनावे? गोली कैप्सूल खा लो। चाहे एक मर्ज जाए और दूसरा पैदा हो जाए। बुखार उतर जाए लेकिन लीवर खत्म हो जाये, भूख खत्म हो जाए। कोई परवाह नहीं, गोली, कैप्सूल ही खाएंगे। तो तकलीफ तो बढ़ेगी ही बढ़ेगी। एक बीमारी जाएगी दूसरी पैदा हो जाएगी। संयम-नियम का पालन करोगे तो बिमारियों से बचे रहोगे।

https://youtube.com/clip/UgkxvAOI9nkVD5TLEepebbJXdMT__wXR9rgP

Address

Dewas Road
Ujjain
456010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jaigurudevsandeshujjain posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Jaigurudevsandeshujjain:

Share