15/07/2022
सम्पूर्ण उज्जयिनी होगी शिवमय। सभी भागीदार बनें इस महान आयोजन में।
श्री मौनतीर्थ पीठ में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण का शुभारंभ - जुलाई 14, 2022
उत्तरप्रदेश के पुलिस महानिदेशक डॉ. संजय तरड़े ने किया शुभारंभ
उज्जैन।
श्री मौनतीर्थ पीठ में काशी के ज्ञानवापी के श्री आदि विश्वेश्वर भगवान को समर्पित सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण का श्रावण के प्रथम दिवस गुरुवार 14 जुलाई को शुभारंभ हुआ। पूरे श्रावण माह चलने वाले इस आयोजन में शहर व अन्य शहरों की सामाजिक संस्थाएं बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन सत्र में श्री मौनतीर्थ पीठ के पीठाधीश्वर संतश्री डॉ. सुमनभाईजी व उत्तरप्रदेश के डीजी डॉ. संजय तरड़े की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ। इस दौरान अंजना शुक्ला, निशा त्रिपाठी, अर्चना ज्ञानी, कीर्ति मोड़, प्रवीणा वदेका, सीमा वशिष्ठ, कविता शर्मा, अवनी शुक्ला आदि उपस्थित थे। सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व नगर निगम सभापति सोमेश्वर सोनू गेहलोत व मुख्य प्रचारक श्रीमती आशिका व्यास ने सभी सनाधनधर्मियों व सामाजिक संस्थाओं से अनुरोध किया हैं कि इस महनीय आयोजन का हिस्सा बनकर बाबा महाकाल की पावन भूमि से काशी के श्री आदि विश्वेश्वर भगवान जिनकी इस पावन श्रावण मास में भी विधिवत् पूजा नहीं हो पा रही है की विधिवत पूजा के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना करें कि उन लोगों वे सद् बुद्धि दें जो भगवान आदि विश्वेश्वर भगवान की पूजन में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं।
आयोजन समिति का गठन
सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन समिति का गठन पीठाधीश्वर संतश्री डॉ. सुमनभाईजी की उपस्थिति में हुआ। इसमें संरक्षक पारस जैन, पूर्व मंत्री, मध्यप्रदेश शासन, डॉ. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री, श्याम बंसल पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा व समिति अध्यक्ष सोमेश्वर सोनू गेहलोत, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष, उज्जैन, संयोजक हरीसिंह यादव, सचिव पद्मजा रघुवंशी, समन्वयक कैलाश विजयवर्गीय को बनाया गया। कार्यपालन समिति में सुरेन्द्र चतुर्वेदी, अध्यक्ष, सर्व ब्राह्मण समाज, उज्जैन, सुरेन्द्रसिंह अरोरा, सीख समाज, बहादुरसिंह बोरमुण्डला जिलाध्यक्ष, भाजपा, रवि राय पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका निगम, उज्जैन, शैलेन्द्र व्यास स्वामी मुस्कुराके, महेश सीतलानी, सरोज अग्रवाल, दीपक राजवानी, कुशपालसिंह, दीपक जैन दीप ज्योति संस्था, अंजना शुक्ला व श्रीमती नंदनी जोशी शामिल हैं। प्रचार समिति में मुख्य प्रचारक श्रीमती आशिका व्यास, भारत भूषण शर्मा, हिमांशु कौशिक, अमित पुरोहित, चंचल श्रीवास्तव शामिल हैं।
शिवलिंग निर्माण के प्रथम दिवस में 1,21,500 शिवलिंगो का निर्माण किआ गया | श्रावण माह के अंतिम दिवस इन सभी शिवलिंग का पूजन, अभिषेक एवं विसर्जन होगा जिसका LIVE प्रसारण फेसबुक पर किया जायेगा। साथ ही अंतिम दिन सभी शिवलिंगों की शोभायात्रा उज्जैन शहर में निकली जाएगी।
अतः आप सभी से अनुरोध है कि इस आयोजन में अपनी उपस्थिति देवें। आप ग्रुप में अपना नाम दे सकते हैं और स्लॉट कि बुकिंग कर सकते हैं।
किसी कारणवश आप आने में समर्थ नहीं है तो स्वयं अपने घर पर अपनी श्रद्धा से कम से कम 108 शिवलिंग या 108 कि संख्या में और भी शिवलिंग बनाकर हमें भेज सकते है।
यदि इस सम्बन्ध में आपको कोई भी जानकारी लेनी हो तो आप निचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते है।
संपर्क सूत्र:
अमित पुरोहित
मोबा/WhatsApp: +91 99267 44333 / +91 8 818 815 815