Shree Mahakal lok ujjain

Shree Mahakal lok ujjain जय श्री महाकाल , जय मां‌ हरसिद्धि

महाकाल लोक की हिस्ट्री: हजार साल पहले इल्तुतमिश ने तोड़ा, अब फिर 190 मूर्तियों की स्थापना से हुआ गुलजार

कहा जाता है कि महाकाल मंदिर का निर्माण द्वापर युग से भी पहले हुआ था. कई पौराणिक और काव्य कथाओं में महाकाल मंदिर का उल्लेख मिलता है. इतिहास बताता है कि महाकाल मंदिर पर कई बार आक्रमण हुआ. 11वीं सदी में इल्तुतमिश ने मंदिर को नष्ट कर दिया था. बाद में हिंदू राजाओं ने इसका पुनर्निर्माण करवाया था.





पीएम मोदी ने महाकाल कॉरिडोर के पहले फेज का उद्घाटन किया. (फाइल फोटो-pti)



aajtak.in

नई दिल्ली,

12 अक्टूबर 2022,

अपडेटेड 11:10 AM IST

Subscribe to Notifications

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर 'महाकाल लोक' का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने पिछले साल काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन किया था, महाकाल कॉरिडोर उससे भी लंबा है. महाकाल कॉरिडोर 900 मीटर लंबा है. अभी पीएम मोदी ने महाकाल कॉरिडोर के पहले फेज का उद्घाटन किया है, जिसकी लागत 350 करोड़ रुपये है. दूसरे फेज की लागत 450 करोड़ रुपये होगी.

पुराणों में बताए गए 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है. बाकी सभी ज्योतिर्लिंग पूर्वमुखी है. महाकाल के अलावा गुजरात में सोमनाथ और नागेश्वर, आंध्र प्रदेश में मल्लिकार्जुन, मध्य प्रदेश में ओमकारेश्वर, उत्तराखंड में केदारनाथ, महाराष्ट्र में भीमाशंकर, त्रयम्बकेश्वर और गृश्नेश्वर, वाराणसी में विश्वनाथ, झारखंड में बैद्यनाथ और तमिलनाडु में रामेश्वर ज्योतिर्लिंग है.

कहा जाता है कि महाकाल मंदिर को मुस्लिम शासकों ने तोड़ दिया था. इसे बाद में हिंदू राजाओं ने बनवाया था. माना जाता है कि महाकाल मंदिर द्वापर युग से पहले बनाया गया था. जब भगवान श्रीकृष्ण शिक्षा लेने के लिए उज्जैन आए थे, तब उन्होंने महाकाल स्त्रोत का गान किया था. तुलसीदास ने भी महाकाल मंदिर का उल्लेख किया है.

Shree रवि सोलंकी जी को उज्जैन विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।बाबा महाकाल का आशी...
27/04/2026

Shree रवि सोलंकी जी को उज्जैन विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
बाबा महाकाल का आशीर्वाद सदैव बना रहे।

“उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के आयोजन में अब 718 दिन शेष हैं और इसके साथ ही प्रशासनिक तैयारियों ने गति पकड़ ली है। बुधवार को...
26/04/2026

“उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के आयोजन में अब 718 दिन शेष हैं और इसके साथ ही प्रशासनिक तैयारियों ने गति पकड़ ली है। बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में विशेष पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना विशेष रूप से शामिल होने उज्जैन पहुंचे थे। “

“आयोजन को लेकर पुलिस विभाग ने अब जमीनी स्तर पर अपनी रणनीति लागू करना शुरू कर दिया है, ताकि आने वाले समय में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके। पिछले सिंहस्थ के अनुभवों को आधार बनाकर इस बार अधिक व्यवस्थित और तकनीक आधारित प्रबंधन पर जोर दिया जा रहा है। “

“प्रशासन का फोकस इस बार केवल भीड़ नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और बेहतर समन्वय पर भी है। यही कारण है कि प्रारंभिक चरण में ही प्रशिक्षण और संसाधनों के विस्तार पर काम तेज कर दिया है।”

“पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस बार केवल तैनाती नहीं, बल्कि पहले से प्रशिक्षित और तैयार बल को मैदान में उतारा जाएगा। “ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स” अभियान की शुरुआत उज्जैन से की गई है, जिसके तहत चयनित अधिकारी यहां प्रशिक्षण लेकर अपने-अपने जिलों में अन्य पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। इस प्रशिक्षण में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और आमजन से व्यवहार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।”

“इस बार सिंहस्थ में ड्रोन सर्विलांस, सीसीटीवी और डिजिटल मॉनिटरिंग जैसी आधुनिक तकनीकों को रणनीति का हिस्सा बनाया गया है। साथ ही, पुलिस विभाग ने करीब 750 करोड़ रुपए के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। बाहरी जिलों से आने वाले पुलिस बल के लिए आवास और अन्य सुविधाओं की भी तैयारी की जा रही है।”

“साइबर वॉरियर्स पोर्टल की शुरुआत
कार्यक्रम के दौरान “सिंहस्थ साइबर वॉरियर्स पोर्टल” का शुभारंभ भी किया गया। यह पोर्टल सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर नियंत्रण रखने और डिजिटल मॉनिटरिंग को मजबूत बनाने में मदद करेगा।”

*क्षीर सागर तालाब में पानी की गुणवत्ता में सुधार हेतु नैनो डिफ़ाटर सॉफ्ट एरिटर तकनीकी का प्रयोग*  *निगम आयुक्त श्री अभिला...
25/04/2026

*क्षीर सागर तालाब में पानी की गुणवत्ता में सुधार हेतु नैनो डिफ़ाटर सॉफ्ट एरिटर तकनीकी का प्रयोग*

*निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा क्षीर सागर तालाब का निरीक्षण*

*शहर के मध्य क्षीर सागर तालाब में पानी की गुणवत्ता के सुधार हेतु नगर निगम द्वारा नैनो डिफ़ाटर सॉफ्ट एरिटर तकनीकी का नवाचार किया जा रहा है जिसमें तालाब में करीबन 1 फीट तक पानी की गुणवत्ता में सुधार आया है निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा उक्त तकनीकी का निरीक्षण किया गया नैनो डिफ़ाटर सॉफ्ट एरिटर की तकनीकी का उपयोग विगत 10 दिन पूर्व क्षीर सागर तालाब में किया गया है जिससे घुलित आक्सीजन की मात्रा से पानी की गंध समाप्त हो गई एवं करीबन 1 फीट तक पानी पारदर्शी रूप में उच्च गुणवत्ता के साथ सुधार रूप में प्रारंभ हो गया है आगामी अधिक मास के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा सप्तसागर पूजन के अंतर्गत क्षीर सागर तालाब पर पूजन अर्चन किया जाएगा निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा क्षीर सागर तालाब में निर्रमाल्य कुंड एवं सूचना संकेतक, सौंदर्यीकरण, समुचित सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए गए निरीक्षण के दौरान पर्यावरणविद एसपीएस रंधावा,पुनीत चतुर्वेदी, विश्वेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।*

*🌴 सफाई में अव्वल आने की कवायद**👑 देश में स्वच्छता की अलख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगाई थी जो एक आंदोलन बन गई।**👑 उज...
25/04/2026

*🌴 सफाई में अव्वल आने की कवायद*

*👑 देश में स्वच्छता की अलख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगाई थी जो एक आंदोलन बन गई।*

*👑 उज्जैन नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने कहा अभियान नहीं ,,,,संस्कार बने स्वच्छता*

*👑 स्वच्छता में शक्ति उज्जैन की भक्ति* थीम पर या स्वच्छता सर्वेक्षण पखवाड़ा चलेगा।।।

Address

Jaisinghpura Marg
Ujjain
456010

Opening Hours

Monday 6am - 10pm
Tuesday 6am - 10pm
Wednesday 6am - 10pm
Thursday 6am - 10pm
Friday 6am - 10pm
Saturday 6am - 10pm
Sunday 6am - 10pm

Telephone

+919685145315

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shree Mahakal lok ujjain posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Shree Mahakal lok ujjain:

Shortcuts

Share