Satyarth Prakash Nyas

Satyarth Prakash Nyas Navalakha Mahal is situated in the heart of a blooming rose garden in Udaipur, which was originally laid out in the nineteenth century.

अभी तक आप सत्यार्थप्रकाश प्रणयन स्थली, नवलखा महल, उदयपुर में विकसित नवलखा महल सांस्कृतिक केंद्र अर्थात् NMCC को चित्रों ...
24/01/2023

अभी तक आप सत्यार्थप्रकाश प्रणयन स्थली, नवलखा महल, उदयपुर में विकसित नवलखा महल सांस्कृतिक केंद्र अर्थात् NMCC को चित्रों व विडियोज के माध्यम से ही देख पा रहे थे। इस कारण इस अद्भुत अकल्पनीय नयनाभिराम प्रकल्प की झलक ही आपके सम्मुख थी।
अब समय आ गया है, NMCC पूर्ण सजधज के साथ बाहें फैलाए आपको बुला रहा है।
*26 फरवरी प्रात:10 बजे भव्य लोकार्पण*
सपरिवार पधारिए और महर्षि मिशन के अग्रप्रसारण में सहायक बनिए।

14/04/2022

*आप प्रतिदिन 3 मिनट का सहयोग तो न्यास को दे ही रहे हैं अन्य सहयोग अतिरिक्त है। इसके लिए बहुत-बहुत आभार।* यह जो दर्शकों की प्रतिक्रियाएं वीडियोस के रूप में हम आपको संप्रेषित कर रहे हैं, हमें कई लोगों से ज्ञात होता है कि आप इसको आगे अपने परिचितों में फॉरवर्ड कर रहे हैं । इससे स्पष्ट है कि आप इन वीडियोस को देख रहे हैं। आज के युग में जब इतना सारा मेटेरियल सोशल मीडिया पर आ रहा है तो प्राय: समय अभाव के कारण उसे छोड़ दिया जाता है, परंतु न्यास द्वारा यह केवल 3 मिनट से कम का वीडियो जो भेजा जा रहा है इसे आप लोग देख रहे हैं ,इसके लिए बहुत-बहुत आभार।

22/01/2022

आर्य प्रतिनिधि सभा बिहार के पूर्व प्रधान और वर्तमान में सिक्किम राज्य के माननीय राज्यपाल बाबू गंगा प्रसाद जी के सुपुत्र श्री अमित प्रकाश जो वर्तमान में सपरिवार कैलिफोर्निया में कार्यरत हैं, वह नवलखा महल उदयपुर पधारे। सारे प्रकल्पों को देखा और अत्यधिक प्रसन्न हुए। उनके उद्गार प्रस्तुत हैं।

21/01/2022

नवलखा महल उदयपुर दर्शन श्रृंखला के दूसरे भाग में महल के बाहरी स्वरूप के बारे में वर्णन श्रवण करें। इस सारे भाग को भी अत्यंत सुंदर रूप में पुनर्नवीनीकृत करने की न्यास की योजना है ताकि बाहर से ही इसे देख दर्शक अंदर आने को बाध्य हो जाए। इसका थीम वेद रखा है। सर्वजन सहयोगी बनें, प्रार्थना है।

20/01/2022

नवलखा महल उदयपुर दर्शन श्रृंखला का शुभारंभ 🙏🏻

18/01/2022

नागालैंड एवं उड़ीसा से पधारे आचार्य द्वय ने नवलखा महल उदयपुर स्थित आर्यावर्त चित्रदीर्घा, संस्कार वीथिका एवं सुरेशचंद्र दीनदयाल आर्य चलचित्रालय में महर्षि दयानंद जी महाराज के जीवन पर आधारित चलचित्र का अवलोकन किया। सभी प्रकल्पों से वे अभिभूत हुए। आएं श्रवण करें उनके उद्गार।

08/12/2021

ये आर्य दंपति लुधियाना से पधारे हैं। सत्यार्थप्रकाश भवन नवलखा महल, उदयपुर के बारे में इनके विचार श्रवण करें।

06/12/2021

उदयपुर निवासी यह दंपति प्रथम बार नवलखा महल देखने पधारे व अत्यधिक प्रभावित हुए। इनके विचार श्रवण करें

06/12/2021

यह दीपक जी हैं। Fine arts एवं फोटोग्राफी में इनका गहनता के साथ प्रवेश है। मुम्बई टूरिज्म डिपार्टमेंट के साथ पर्यटन विकास पर कार्य किया है। सफल यू ट्यूबर भी हैं। मुंबई से राजस्थान पर्यटन को कवर करने के लिए मोटरसाइकिल पर आए हैं और उदयपुर आने के पहले ही दिन नवलखा महल उदयपुर में दर्शनार्थ आए हैं। आपने पूरे स्थल की शूटिंग की है और हमारा पूरा साक्षात्कार भी लिया है पर हमने इनको निवेदन किया कि आपको कैसा लगा इस पर अपनी राय दें, तो प्रस्तुत है इनके उद्गार

कर्मयोगी, भामाशाह, पद्मभूषण, न्यास के पूर्व अध्यक्ष, अनेकानेक आर्य संस्थाओं के पोषक, महाशय धर्मपाल जी की प्रथम पुण्यतिथि...
03/12/2021

कर्मयोगी, भामाशाह, पद्मभूषण, न्यास के पूर्व अध्यक्ष, अनेकानेक आर्य संस्थाओं के पोषक, महाशय धर्मपाल जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर स्मरण सहित एवं उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प सहित भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

मित्रो आपका यह नवलखा महल, उदयपुर संभवत: आर्य जगत का एकमात्र ऐसा स्मारक स्थल है जहां लोग १० रुपए का टिकट लेकर सहस्रों की ...
01/12/2021

मित्रो आपका यह नवलखा महल, उदयपुर संभवत: आर्य जगत का एकमात्र ऐसा स्मारक स्थल है जहां लोग १० रुपए का टिकट लेकर सहस्रों की संख्या में आते है, और प्रसन्नता से इस राशि को अत्यल्प बताते हैं।
एक उदाहरण…..

Address

Shrimadd Dayananda Satyarth Prakash Nyas, Navlakha Mahal, Inside Gulab Bagh
Udaipur
313002

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm
Sunday 10am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Satyarth Prakash Nyas posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share