Hindu Navvarsh Mewar

Hindu Navvarsh Mewar भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति, उदयपुर

भारतीय नववर्ष के स्वागत को उत्साहित सर्व समाजनववर्ष उत्सव की तैयारियों के लिए समाजों की बैठकें प्रारंभनववर्ष की बैठकों म...
12/03/2025

भारतीय नववर्ष के स्वागत को उत्साहित सर्व समाज

नववर्ष उत्सव की तैयारियों के लिए समाजों की बैठकें प्रारंभ

नववर्ष की बैठकों में महिलाएं ले रही उत्साह से भाग 

मां शबरी के पत्रक का विमोचन, सवा लाख पत्रक होंगे वितरित 

उदयपुर, 12 मार्च। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में आगामी 28, 29 व 30 मार्च को मनाए जाने वाले नववर्ष समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस आयोजन को लेकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में एकलिंग खंड समिति, रामकृष्ण नगर समिति एवं हारित ऋषि नगर समिति की बैठक संपन्न हुईं, जिनमें समाजजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

एकलिंग खंड समिति की बैठक डांगियो की हुन्दर स्थित मां शबरी मंदिर में आयोजित हुई। बैठक में खंड संयोजक हिम्मत सिंह, महानगर सह संयोजक शम्भू गमेती एवं समाज चौखला सचिव भगवान लालजी भील का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक का संचालन डॉ. हुकम जोशी ने किया। इस अवसर पर मां शबरी के पोस्टर का विमोचन किया गया, साथ ही निर्णय भी लिया गया कि मां शबरी के सवा लाख पत्रक वितरित किए जाएंगे तथा नववर्ष के दिन प्रत्येक घर में मां शबरी व प्रभु श्रीराम के समक्ष नारियल हवन का आयोजन किया जाएगा।

रामकृष्ण नगर समिति की बैठक बड़गांव पंचायत समिति गार्डन में आयोजित हुई। इस बैठक में नगर संयोजक अशोक शर्मा एवं सह संयोजक तुषार धाकड़ ने समाजजनों को नववर्ष जोर-शोर से मनाने का आह्वान किया। बैठक में समाजजन की उत्साहपूर्वक भागीदारी रही, जिसमें नववर्ष को भव्य और धार्मिक स्वरूप देने के लिए विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए।  

इसके अतिरिक्त हारित ऋषि नगर समिति की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और नववर्ष उत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया।   

संयोजक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि तीनों बैठकों में समाज के मार्गदर्शक धनराज, पालक विष्णु शंकर नागदा, महानगर सह संयोजक हर्ष ओड सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। डॉ. दुलावत ने बताया कि इस बार बैठकों के क्रम में पूरे शहर में नववर्ष उत्सव को लेकर माताओं और बहनों में जबरदस्त उत्साह है।  

उल्लेखनीय है कि इस बार नववर्ष के तीन दिवसीय उत्सव के तहत 28 मार्च को प्रात: वेला में घोष वादन, सांध्य वेला स्थानीय प्रतिभाओं की लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का कार्यक्रम, 29 मार्च को विशाल युवा वाहन रैली एवं 30 मार्च को शोभायात्रा व एवं भजन संध्या होगी। 

डॉ. परमवीर सिंह दुलावत 
9983928633

उदयपुर, 8 मार्च। विक्रम संवत 2082 के स्वागत में इस बार नववर्ष समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय आयोजनों की धूम...
08/03/2025

उदयपुर, 8 मार्च। विक्रम संवत 2082 के स्वागत में इस बार नववर्ष समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय आयोजनों की धूम रहेगी। 28 से 30 मार्च तक होने वाले इन आयोजनों की तैयारियां शनिवार को पोस्टर विमोचन के साथ वृहद स्तर पर आरंभ कर दी गईं।

समिति के संयोजक परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि समारोह की तैयारियों के अंतर्गत शनिवार सायं विद्या निकेतन सेक्टर-4 में बड़ी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्व समाज के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
28 मार्च को घोष वादन से होगा शुभारंभ
-नववर्ष समारोह का आरंभ 28 मार्च को घोष वादन से होगी। यह आयोजन बोहरा गणेशजी मंदिर, रामदेव मंदिर ठक्कर बापा कॉलोनी, गुरुद्वारा सिख कॉलोनी, खेड़ा माता मंदिर एकलव्य कॉलोनी दूधिया गणेशजी और जगदीश मंदिर में किया जाएगा। इसके बाद रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।

29 मार्च को युवा शक्ति की वाहन रैली एवं प्रभात फेरी
-29 मार्च को युवाओं की विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी, जिसमें सभी प्रतिभागी केसरिया साफा एवं श्वेत परिधान धारण करेंगे। इसी दिन शहर के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी, जिसमें छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

30 मार्च को भव्य शोभायात्रा एवं भजन संध्या
-30 मार्च को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो गांधी ग्राउंड से प्रारंभ होकर टाउन हॉल पर समाप्त होगी। शोभायात्रा में ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक झांकियों का विशेष आकर्षण रहेगा। इनमें पंच परिवर्तन, अहिल्याबाई होल्कर की सेवा समरसता, ग्राम विकास, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य बोध, भारत की प्रगति, प्रयागराज महाकुंभ, स्वावलंबन, साक्षरता और सेवा भारती के संदेश को दर्शाने वाली झांकियां शामिल होंगी। इसके पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।



समस्त मेवाड़वासियों को निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।   #निर्जला_एकादशी                                  #
17/06/2024

समस्त मेवाड़वासियों को निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।

#निर्जला_एकादशी
#

रामनवमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।॥ जय जय श्री राम ॥   #उदयपुर      #राम_नवमी  #भारत
17/04/2024

रामनवमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
॥ जय जय श्री राम ॥


#उदयपुर



#राम_नवमी
#भारत

17 अप्रैल 2024, प्रातः 8 बजे 📍जगदीश मंदिर, उदयपुर रामनवमी पर जगदीश मंदिर की परिक्रमा - भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति ने ...
12/04/2024

17 अप्रैल 2024, प्रातः 8 बजे
📍जगदीश मंदिर, उदयपुर
रामनवमी पर जगदीश मंदिर की परिक्रमा

- भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति ने रामनवमी पर सुबह 8 बजे जगदीश मंदिर की परिक्रमा की घोषणा की है। समिति ने आने वाले समय में नववर्ष के साथ अपने आयोजनों में रामनवमी का भी यह आयोजन शामिल करने का निर्णय किया है।

सनातन 🕉️ #धन्यवाद_उदयपुरहिंदू नववर्ष मंगलमय हो।चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत् 2081        #हिंदू_नववर्ष  #भारतीय_नवव...
10/04/2024

सनातन 🕉️
#धन्यवाद_उदयपुर
हिंदू नववर्ष मंगलमय हो।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत् 2081




#हिंदू_नववर्ष
#भारतीय_नववर्ष

#उदयपुर

॥ Saraswati ॥कार्यक्रम में रीवा (मध्यप्रदेश) से पधारीं परमपूज्या भारत भूषण दीदी साध्वी सरस्वती जी ने ‘हिन्दव:सोदरा सर्वे...
10/04/2024

॥ Saraswati ॥
कार्यक्रम में रीवा (मध्यप्रदेश) से पधारीं परमपूज्या भारत भूषण दीदी साध्वी सरस्वती जी ने ‘हिन्दव:सोदरा सर्वे न हिन्दू पतितो भवेत’ श्लोक दोहराते हुए कहा कि सभी हिन्दू आपस में बंधु हैं। राष्ट्रविराधी ताकतें हिन्दू समाज को जातियों में बांटकर कमजोर करना चाहती हैं। उन्होंने आह्वान किया कि हमारी संस्कृति, हमारा धर्म महान है और हम छोटी बातों में आकर अपने ही समाज को कमजोर न करें। उन्होंने बेटियों को बहादुर बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि हम हाड़ी रानी के वंशज हैं, अपनी बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दें, उन्हें मुखर होना सिखाएं, फिर देखते हैं कि कौन हमारी बेटियों की ओर आंख उठाकर देखता है। उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख का मोबाइल हाथ में रखने से समाज सशक्त नहीं होगा, मोबाइल का उपयोग भी सामाजिक समरसता, समाज के सशक्तीकरण में कैसे हो सकता है, इस पर विचार करना होगा।




#हिंदू_नववर्ष
#भारतीय_नववर्ष

#उदयपुर

॥ Gurudev Uttamswamiji ॥धर्मसभा के मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर पूज्य श्री ईश्वरानंद जी (उत्तम स्वामी जी) महाराज ने संस्कृति...
10/04/2024

॥ Gurudev Uttamswamiji ॥
धर्मसभा के मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर पूज्य श्री ईश्वरानंद जी (उत्तम स्वामी जी) महाराज ने संस्कृति के रक्षण के लिए समाज का आह्वान करते हुए कहा कि कोई हमारी संस्कृति पर अनर्गल प्रलाप और प्रहार करे तो उसका प्रतिकार अवश्य करें। समाज की सुप्त अवस्था के कारण ही आज हिन्दू समाज की यह स्थिति है। आज भी श्रीनगर के शरणार्थी जम्मू में पीड़ा भोग रहे हैं। उन्होंने उदयपुर में हुए कन्हैया हत्याकाण्ड का जिक्र करते हुए समाज को संगठित करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने भाईचारे की बात करने वालों से कहा कि भाईचारा दिखाना ही है तो हिन्दू समाज के प्रमुख मंदिरों को हिन्दू समाज को सौंपने तथा लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए स्वयं पहल करें।




#हिंदू_नववर्ष
#भारतीय_नववर्ष

#उदयपुर

हिंदू नववर्ष उदयपुर (राज.)  भारतीय नववर्ष मंगलमय हो।चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत् 2081 9 अप्रैल 2024        #हिंदू_...
10/04/2024

हिंदू नववर्ष उदयपुर (राज.)

भारतीय नववर्ष मंगलमय हो।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत् 2081
9 अप्रैल 2024




#हिंदू_नववर्ष
#भारतीय_नववर्ष

#उदयपुर

कलश वितरण  भारतीय नववर्ष मंगलमय हो।चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत् 2081 9 अप्रैल 2024        #हिंदू_नववर्ष  #भारतीय_न...
07/04/2024

कलश वितरण


भारतीय नववर्ष मंगलमय हो।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत् 2081
9 अप्रैल 2024




#हिंदू_नववर्ष
#भारतीय_नववर्ष

#उदयपुर

हिंदू नववर्ष की तैयारियाँ…….जय जय श्री राम।भारतीय नववर्ष मंगलमय हो।चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत् 2081 9 अप्रैल 2024...
03/04/2024

हिंदू नववर्ष की तैयारियाँ…….
जय जय श्री राम।
भारतीय नववर्ष मंगलमय हो।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत् 2081
9 अप्रैल 2024




#हिंदू_नववर्ष
#भारतीय_नववर्ष

#उदयपुर

Address

Udaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hindu Navvarsh Mewar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Hindu Navvarsh Mewar:

Share