श्री रमण महर्षि

श्री रमण महर्षि श्री रमणाश्रमम् का आधिकारिक फेसबुक प? श्री रमणाश्रमम् और दुनियाँ भर में फैलें हुए श्री रमण महर्षि के भक्तों से जुड़े रहने के लिए इस पेज से संबद्ध रहें।

महापूजा - ९.६.२०२६              किशोर आयु में ही भगवान श्री रमण महर्षि ने अरुणाचल की मौन पुकार सुनकर घर छोड़ दिया। उनका ...
09/06/2026

महापूजा - ९.६.२०२६

किशोर आयु में ही भगवान श्री रमण महर्षि ने अरुणाचल की मौन पुकार सुनकर घर छोड़ दिया। उनका घर छोड़ना, उनकी मांँ के लिए एक गहरा आघात था। जब वह पवलकुन्नरू में उनसे मिलीं तो वापस चलने के लिए कहा तथा रोईं। भगवान अविचलित रहे तथा मौन में लीन थे। उन्होंने एक कागज पर लिखा- " नियंता कर्मानुसार भाग्य का निर्धारण प्रारब्ध के रूप में करता है। जिसका नहीं होना निश्चित है, वह नहीं होगा। तुम चाहे उसके लिए कितना भी प्रयत्न कर लो । जिसका होना तय है, वह अवश्य होगा । उसे रोकने के लिए तुम चाहे कुछ भी प्रयत्न करो । यह निश्चित है। इसलिए सर्वोत्तम है- मौन रहना" । समय गुजरता गया । माँ अलगम्माल तिरुवण्णामलै आती जाती रहीं । बाद में जब वह बीमार पड़ीं तो भगवान ने उनकी बड़ी सेवा की तथा उनके आरोग्य के लिए प्रार्थना स्वरूप अरुणाचल पर एक छंद की रचना की । उनकी देखभाल एवं प्रार्थना से माँ निरोग हो गईं। १९१६ में वह स्थाई रूप से भगवान के साथ रहने आ गईं। वह आश्रम के रसोई घर में भक्तों के लिए भोजन बनाने लगीं। उनके अंतिम दिनों में भगवान ने उनकी दिन-रात सेवा की । १९२२ में वैकसी कृष्ण नवमी को भगवान ने उन्हें मुक्ति प्रदान की । पूछने पर भगवान ने कहा -" वह मरीं नहीं आत्मलीन हो गई हैं " । उन्हें आश्रम परिसर में ही दफनाया गया तथा एक शिवलिंग की स्थापना की गई । मातृ भूतेश्वर मंदिर उसी का रूप है। यह दिन हर वर्ष महापूजा के रूप में मनाया जाता है। आज रूद्रम पूजा तथा अभिषेक के साथ भव्य रूप में पूजा हुई । लगभग १०.३० पर दीप आराधना संपन्न हुई । भक्तों ने भोज ग्रहण किया । यूट्यूब पर प्रसारित इस कार्यक्रम को हजारों लोगों ने देखा। आज इस पावन अवसर पर आश्रम, सभी भक्तों पर मां के अनुग्रह की प्रार्थना करता है।

09/06/2026

🔴 MAHA PUJA - SCHEDULE
9-6-2026 (Tuesday)

Morning
04.45 a.m. – Mahanyasam, Rudra Japam commences
05.15 a.m to 06.30 a.m – Aksharamanamalai followed by evening tamil parayana (tuesday schedule)
08.00 a.m. to 10.00 a.m. – Commencement of Puja at Bhagavan's Shrine followed by Abhishekam and Special Puja at MOTHER'S SHRINE, Deeparadhana.

MAHA PUJA - SPECIAL PARAYANA (TIRUVACHAKAM)
Morning

07.30 a.m. to 8.00 a.m
10.00 a.m to 11.00 a.m
02.30 p.m. to 05.00 p.m
06.00 p.m to 8.00 p.m

Venue of this special parayanam: NEW HALL, SRI BHAGAVAN SHRINE, MOTHER'S SHRINE

All are Welcome

07/06/2026
भगवान् श्री रमण महर्षि ७६वां आराधना दिवस (१५ .४.२०२६ )  :   आज प्रातः ४.४५ से ही वातावरण में मंगल आरती की मधुर गूंज थी। ...
15/04/2026

भगवान् श्री रमण महर्षि ७६वां आराधना दिवस (१५ .४.२०२६ ) : आज प्रातः ४.४५ से ही वातावरण में मंगल आरती की मधुर गूंज थी। रंग-बिरंगे पुष्पों एवं हारों से रमणेश्वर लिंगम को सुसज्जित किया गया, जिसका सौंदर्य अत्यंत मनमोहक था। दिन का आरंभ महान्यास, रुद्र जप, पारायण तथा अभिषेक के साथ हुआ । संगीतमय भक्ति गीतों का गुंजन सारे वातावरण में था । लगभग ११ बजे दीप आराधना संपन्न हुई । उपस्थित भक्तों ने इस अवसर पर भोज का आनंद उठाया। इस पावन अवसर पर उपस्थित पांच हजार भक्तों ने प्रत्यक्ष तथा दस हजार दर्शकों ने आश्रम के यूट्यूब पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा । सूक्ष्म वातावरण में भगवान के शब्द गुंजित हो रहे थे- "वह कहते हैं कि मैं मर रहा हूं किंतु मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। मैं कहां जा सकता हूं ? मैं यहां हूं "। गुरु के महत्व पर उन्होंने कहा था - "आप गुरु को शरीर समझने की भूल करते हैं। किंतु गुरु स्वयं के बारे में ऐसा कभी नहीं सोचता । वह निराकार आत्मा है। वह तुम्हारे भीतर है जो प्रकट होकर तुम्हारा मार्गदर्शन करता है"। इस पावन अवसर पर हम सभी भगवान के अनुग्रह के लिए प्रार्थना करते हैं।

HappyTamil New Year
14/04/2026

Happy
Tamil New Year

श्री विद्या हवन (२०. ३.२०२६) रमणाश्रम की पावन भूमि में वार्षिक श्री विद्या हवन से वातावरण दिव्य ऊर्जा से आप्लावित हो गया...
20/03/2026

श्री विद्या हवन (२०. ३.२०२६) रमणाश्रम की पावन भूमि में वार्षिक श्री विद्या हवन से वातावरण दिव्य ऊर्जा से आप्लावित हो गया। इस शक्तिशाली परंपरा में हजारों भक्त सम्मिलित हुए । प्रातः ७ बजे मातृ शक्ति की नववर्ण पूजा आरंभ हुई । अन्य कार्य कार्यक्रम भी हुए । होम - अग्नि को आहुति दी गई । शक्ति स्वरूपा विवाहित औरतों का सम्मान किया गया। कुमारी कन्याओं की पूजा की गई । इसके पश्चात पूर्णाहुति तथा दीप आराधना संपन्न हुए। तीर्थ के पावन जल से श्री चक्र मेरु का जलाभिषेक तत्पश्चात रमणेश्वर एवं मातृ भूतेश्वर मंदिर में दीप आराधना संपन्न हुई। त्रिपुरा रहस्य में श्री विद्या का रहस्य एवं तथ्य वर्णित है जो सबको स्मरण कराता है कि परम गुरु हृदय में सर्वोच्च चेतना के रूप में निवास करते हैं । श्री ललित त्रिपुर सुंदरी एवं भगवान रमण महर्षि हम सबके पथ को प्रकाशित करें, यह प्रार्थना आश्रम करता है।

Address

80 चेंगम रोड
Tiruvannamalai
606603

Opening Hours

Monday 5am - 9pm
Tuesday 5am - 9pm
Wednesday 5am - 9pm
Thursday 5am - 9pm
Friday 5am - 9pm
Saturday 5am - 9pm
Sunday 5am - 9pm

Telephone

+914175237200

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री रमण महर्षि posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to श्री रमण महर्षि:

Share