12/04/2022
. || जय सियाराम ||
|| श्री राम जय राम, जय जय राम ||
|| श्री जानकीवल्लभो विजयते ||
//सादर-आमंत्रण//
सादर जय सियाराम। जैसा की आप सभी को ज्ञात है कि दिनांक 16.04.2022 को हम सभी हमारे अत्यंत प्रिय श्री हनुमान लला सरकार का प्राकट्य महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूम-धाम से मानाने जा रहे हैं। इसी अनुक्रम में दिन मंगलवार को आयोजित हुई बैठक में आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा को पूर्णतः प्रदान करते हुए दिनांक 16.04.2022 को आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्ण विवरण निर्धारित किया गया, जो कि निम्नानुसार हैं -
प्रातः कालीन कार्यक्रम -
प्रातः 05 बजे - श्री हनुमान लला सरकार का प्राकट्य उत्सद दर्शन एवं आरती।
प्रातः 07 बजे - श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ।
प्रातः 10 बजे - श्री हनुमान लला सरकार का दिव्य महाभिषेक।
प्रातः 11 बजे - श्री यज्ञ नारायण भगवान का आह्वाहन, पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन प्रारंभ।
शायं 05 बजे - यज्ञ पूर्णाहुति।
शायं 07 बजे - भजन संध्या।
शायं 08 बजे - छप्पन भोग प्रसाद/ब्यारी।
शायं 08:30 बजे - संध्या कालीन महाआरती एवं छप्पन भोग प्रसादी वितरण।
उपरोक्त महोत्सव आप सभी का उत्सव है एवं आप सभी सपरिवार, इष्ट-मित्रों सहित दिनांक 16.04.2022 को आयोजित होने वाले हमारे अत्यंत प्रिय श्री हनुमान लला सरकार के प्राकट्य महोत्सव में सादर आमंत्रित हैं, अतः आप सभी से विनम्र अनुरोध हैं कि अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार अपने अपने इष्ट-मित्रों सहित श्री हनुमान लला सरकार के प्राकट्य महोत्सव में सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित करें व महोत्सव को सफल बनायें।
कृपया पोस्ट को अधिक से अधिक लाइक एवं शेयर करें, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक कार्यक्रम की सूचना प्राप्त हो सकें। जय श्री सीताराम।
निवेदक - श्री बजरंग अखाड़ा परिवार, टीकमगढ़ (म०प्र०)