18/06/2026
बाबा हेडाखान, सन्त सोमबारी व उनके भक्त
उत्तराखण्ड के दोनों विलक्षण सन्त बाबा हेडाखान और सोमबारी गिरि महाराज के जीवन की घटनाओं से पता चलता है कि दोनों सन्त त्रिकालदर्शी थे। बाबा हेडाखान ने ग्रहण का स्नान पुख्तकर और हल्द्वानी में और सन्त सोमबारी ने कुंभ स्नान काकड़ी घाट और इलाहाबाद (प्रयाग) में किया था। एक भक्त ने सन्त सोमबारी से कुंभ-स्नान के लिए प्रयाग चलने की प्रार्थना की। अत्यन्त आग्रह देखकर महाराज ने कहा कि तुम चलो पीछे से आ रहा हूँ। वही हुआ। उस भक्त ने प्रयाग में अपने नेत्रों से स्वयं देखा कि महाराज सोमबारी कुंभ-स्नान कर रहे थे। काकड़ी घाट के शिष्यों ने इस अवधि में उन्हें आश्रम छोड़े नहीं देखा। कालान्तर में काकड़ी घाट से उसने अपने भाई को पत्र लिखकर सूचित किया कि महाराज ने कुंभ पर्व में यहाँ स्नान किया। उसके दर्शन से मैं कृतार्थ हो गया हूँ। भक्तों की निष्ठा और श्रद्धा से द्रवित होकर सन्त एक ही समय भिन्न-भिन्न स्थानों में कमण्डल से अमृत-बूंदों को मृत शरीर पर छिड़ककर, उसमें चेतना का संचार किया। धन्य है करुणा-सागर परम सन्त सोमबारी, जो भक्तों के हितार्थ मृत को भी कुछ समय तक वश में कर लेते हैं।
Baba Haidakhan, Saint Sombari and Their Devotees
From the life events of the two extraordinary saints of Uttarakhand—Baba Haidakhan and Sombari Giri Maharaj—it is evident that both saints possessed divine insight (knowledge of past, present, and future). Baba Haidakhan took a ritual bath during an eclipse at Pukhkhar and in Haldwani, while Saint Sombari performed the sacred Kumbh bath at Kakdi Ghat and at Allahabad (Prayag).
Once, a devotee requested Saint Sombari to accompany him to Prayag for the Kumbh bath. Seeing his deep insistence, Maharaj said, “You go ahead, I will follow later.” And exactly that happened. The devotee personally saw Maharaj Sombari taking the Kumbh bath in Prayag with his own eyes. However, the disciples at Kakdi Ghat did not see him leave the ashram during that time.
Later, from Kakdi Ghat, the devotee wrote a letter to his brother informing him that Maharaj had bathed there during the Kumbh festival. He wrote that he felt blessed by having his दर्शन (divine sight).
Moved by the faith and devotion of his followers, the saint demonstrated miraculous abilities—being present at different places simultaneously. It is also believed that by sprinkling drops of nectar from his kamandal (water pot) on a dead body, he could restore consciousness in it.
Blessed indeed is Saint Sombari, the ocean of compassion, who for the benefit of his devotees could even keep death itself under control for some time.
अति विशाल हृदय
अति करुणाधारि
जीवन्मुक्त प्रभु परोपकारी ,
जय हो बाबा सोमबारि
आगे क़ी कथा फिर सोमबारी बाबा क़े आश्रीवाद से फिर कभी।