15/03/2023
*🚩जय माँ सुरकण्डा भवानी 🚩*
*सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके,*
*शरण्ये त्र्यम्बके गौरी, नारायणी नमोस्तुते.*
🌻शुभ प्रभात शुभ दिन🌻
**आदिशक्ति जगत जननी मां भगवती श्री सुरे सुरी सुरकण्डा भवानी आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। माता रानी का आशीर्बाद सदा सब पर बना रहे।**
लोकपर्व फूलदेई की हार्दिक शुभकामनाए। 🙏
"यह लेख C M Nautiyal ji द्वारा व्हाट्सएप पोस्ट "
फुलदेई पर्व- उत्तराखंड की धरती पर ऋतुओं के अनुसार अनेक पर्व मनाए जाते हैं । यह पर्व हमारी संस्कृति को उजागर करते हैं , वहीं पहाड़ aकी परंपराओं को भी कायम रखे हुए हैं । इन्हीं खास पर्वो में शामिल “फुलदेई पर्व” उत्तराखंड में एक लोकपर्व है | उत्तराखंड में इस त्योहार की काफी मान्यता है | इस त्योहार को फूल सक्रांति भी कहते हैं, जिसका सीधा संबंध प्रकृति से है । इस समय चारों ओर छाई हरियाली और नए-नए प्रकार के खिले फूल प्रकृति की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते है | हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र महीने से ही नव वर्ष होता है और नववर्ष के स्वागत के लिए खेतो में सरसों खिलने लगती है और पेड़ो में फुल भी आने लग जाते है | उत्तराखंड में चैत्र मास की संक्रांति अर्थात पहले दिन से ही बसंत आगमन की खुशी में फूलों का त्योहार “फूलदेई” मनाया जाता है , जो कि बसन्त ऋतु के स्वागत का प्रतीक है।। चैत्र के महीने में उत्तराखंड के जंगलो में कई प्रकार के फूल खिलते है , ये फूल इतने मनमोहक व् सुन्दर होते है कि जिनका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता है | इस फूल पर्व में नन्हे-मुन्ने बच्चे प्रातः सूर्योदय के साथ-साथ घर-घर की देहली पर रंग बिरंगे फूल को चढ़ाते हुए घर की खुशहाली , सुख-शांति की कामना के गीत गाते हैं अर्थात जिसका मतलब यह है कि हमारा समाज फूलों के साथ नए साल की शुरूआत करे । इसके लिए बच्चो को परिवार के लोग गुड़, चावल व पैसे देते हैं | ज्योतिषियों के मुताबिक यह पर्व पर्वतीय परंपरा में बेटियों की पूजा, समृद्धि का प्रतीक होने के साथ ही “रोग निवारक औषधि संरक्षण” के दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। फुलदेई पर्व के दिन एक मुख्य प्रकार का व्यंजन बनाया जाता है जिसे “सयेई” कहा जाता है | फूलों का यह पर्व कहीं पूरे चैत्र मास तक चलता है , तो कहीं आठ दिनों तक । बच्चे फ्योंली, बुरांस और दूसरे स्थानीय रंग बिरंगे फूलों को चुनकर लाते हैं और उनसे सजी फूलकंडी लेकर घोघा माता की डोली के साथ घर-घर जाकर फूल डालते हैं। भेंटस्वरूप लोग इन बच्चों की थाली में पैसे, चावल, गुड़ इत्यादि चढ़ाते हैं । घोघा माता को ” फूलों की देवी” माना जाता है । फूलों के इस देव को बच्चे ही पूजते हैं। अंतिम दिन बच्चे घोघा माता की बड़ी पूजा करते हैं और इस अवधि के दौरान इकठ्ठे हुए चावल, दाल और भेंट राशि से सामूहिक भोज पकाया जाता है।
*फुलदेई पर्व के मौके पर बच्चे गीत गाते हैं।*
फूल देई, छम्मा देई,
देणी द्वार, भर भकार,
ये देली स बारम्बार नमस्कार,
फूले द्वार……फूल देई-छ्म्मा देई
मंगल गीतों के बोल का अर्थ :-
फूल देई – देहली फूलों से भरपूर और मंगलकारी हो ।
छम्मा देई – देहली , क्षमाशील अर्थात सबकी रक्षा करे ।
दैणी द्वार – देहली , घर व समय सबके लिए दांया अर्थात सफल हो ।
भरि भकार – सबके घरों में अन्न का पूर्ण भंडार हो ।
------------------------------------------------------------------
सिद्ध पीठ श्री सुरकण्डा देवी मंदिर
(नजदीक :कद्दूखाल),पोस्ट ऑफिस: काणाताल, पट्टी:बमुण्ड,जिला:टिहरी गढ़वाल,उत्तराखंड(भारत)
सिद्ध पीठ श्री सुरकण्डा देवी मंदिर (प्राचीन मठ)
ग्राम : पुजाल्डी,पोस्ट ऑफिस: कखवाड़ी,पट्टी:बमुण्ड, जिला : टिहरी गढ़वाल,उत्तराखंड(भारत)
पुजारी: लेखवार परिवार,
ग्राम: पुजाल्डी, पट्टी- बमुण्ड, विकासखंड- चम्बा, जिला: टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड (भारत).
[email protected]
*आप भी जुड़ सकते है :*
https://www.youtube.com/
https://instagram.com/surkandadham
https://www.facebook.com/surkanda
https://twitter.com/SURKANDADHAM
https://kutumbapp.page.link/q4Ruqq5xQzFUCvPv5
माँ भगवती सुरेश्वरि सुरकंडा भवानी टिहरी गढ़वाल में चम्बा - मसूरी मोटर मार्ग पर कद्दूखाल से डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई पर...