मंडप स्थान धार्मिक पूजन समिति भगलपुरा Mandap Sthan Bhagalpura

  • Home
  • India
  • Tarapur
  • मंडप स्थान धार्मिक पूजन समिति भगलपुरा Mandap Sthan Bhagalpura

मंडप स्थान धार्मिक पूजन समिति  भगलपुरा Mandap Sthan Bhagalpura A Not For Profit commitee for religious and social Services. https://youtube.com/
(1)

10/10/2024

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 10 अक्टूबर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 10 अक्टूबर 2024*
*गुरुवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी - 12:33 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा - 29:41 (अगले दिन सुबह 05:41 तक)
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा
*💫करण-* वणिज - 12:33 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* अतिगण्ड - 28:36 तक (अगले दिन सुबह 04:36 तक)
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 06:19
*🌄सूर्यास्त-* 17:56
*🌙चन्द्रोदय-* 13:05
*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:44 से 12:31
*🤖राहुकाल-* 13:34 से 15:02
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज गुरुवार को 👉 आश्विन सुदी सप्तमी 12:33 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , सप्तम नवरात्र माँ कालरात्रि व्रत / पूजा , रंग नीला , माँ भद्रकाली अवतार , पर्जन्य/भानू सप्तमी , महासप्तमी , महालक्ष्मी , महानिशा पूजा , अन्नपूर्णा परिक्रमा प्रारम्भ 12:33 से , दुर्गा पूजा प्रारम्भ (असम , बंगाल) , पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में मां सरस्वती देवी का पूजन , विघ्नकारक भद्रा 12:32 से 24:20 तक , नवपद ओली आराधना पर्व प्रारम्भ (जैन , चतुर्थीपक्ष) , सूर्य चित्रा नक्षत्र में 14:06 पर , वर्षायोग , श्री सोमप्पा रायप्पा बोम्मई स्मृति दिवस , विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय चरखा दिवस (कन्फर्म नहीं) , राष्ट्रीय डाक दिवस (भारत) , बचत बैंक दिवस (Savings banks Day) (डाक सप्ताह के अन्तर्गत) , मेलानेशियाई देश फिजी की स्वतंत्रता की वर्षगाँठ (54वीं) व मृत्युदंड के खिलाफ विश्व दिवस (World Day Against the Death Penalty)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉आश्विन सुदी अष्टमी 12:08 तक पश्चात् नवमी शुरु , अष्टम नवरात्र माँ महागौरी व्रत / पूजा , रंग गुलाबी , श्री दुर्गाष्टमी / महाष्टमी व्रत (अष्टमी का हवनादि आज ही करें )।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*🙏कालरात्र्यै नमो देव्यै🙏*

*एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।*
*लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥*
*वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।*
*वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥*
*भावार्थ👉*
_एक वेणी धारण किए और शेष बाल ऊपर लपकते हुए, कानों में लाल जपा और कनेर के पुष्प सजाए, रक्त पान के लिए होठों को लटकाए हुए, तेल से सने नग्न शरीर वाली और बाएँ पैर में लहराती काँटो वाली लोहे की ज़ंजीर के साथ, गधे पर सवार माँ दुर्गा का भयानक कालरात्रि रूप भक्तों के शत्रुओं को दिखाई देता है।_
🌹

*10 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1720 - फ्रांसीसी सरकार ने नोटों पर हड़ताल की घोषणा की।
1733 - फ्रांस सम्राट ने चार्ल्स VI से युद्ध की घोषणा किया।
1756 - ब्रिटिश गवर्नर जनरल रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता पर पुन: कब्जे के लिए मद्रास से कूच किया।
1846 - ब्रिटिश खगोलविद विलियम लासेल ने नेपच्यून के प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।
1865 - जॉन वेल्से हयात ने बिलियर्ड बॉल का पेटेंट हासिल किया।
1868 - क्यूबा ने स्पेन से स्वतंत्रता पाने के लिए विद्रोह किया।
1893 - पहली कार नंबर प्लेट पेरिस, फ्रांस में दिखाई दिखाई गयी।
1910 - वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
1924 - शिकागो में स्थित लोयोला विश्वविद्यालय के लेक शोर परिसर में अल्फा डेल्टा गामा बिरादरी की स्थापना की गई।
1928 - च्ययांग काई-शेक चीन की राष्ट्रीय सरकार के अध्यक्ष बने।
1942 - सोवियत संघ ने आस्ट्रेलिया के साथ अपने राजनयिक संबंध की शुरुआत की।
1956 - ग्रीष्मकालीन ओलंपिक मेलबोर्न ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुआ।
1963 - जेम्स बॉन्ड की दूसरी फिल्म "रूस से प्यार" को लंदन में परदे पर दिखाया गया।
1964 - टोकियो में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया।
1970 - फिजी ने स्वतंत्रता हासिल की।
1971 - अमेरिका के एरिजोना के लेक हवासु शहर में लंदन ब्रिज को पुनर्निर्मित किया गया। इसे ब्रिटेन से ख़रीदकर तोड़कर अमेरिका लाया गया था।
1978 - रोहिणी खादिलकर राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता जीतने वाली प्रथम महिला बनी।
1986 - सैन सल्वाडोर में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप में 1,500 लोगों की मौत।
1990 - अमेरिका का 67वां मानव अंतरिक्ष मिशन डिस्कवरी 11 अंतरिक्ष से लौटा।
1991 - भारत ने विश्व कैरम प्रतियोगिता का टीम खिताब जीता।
1992 - दूसरा हुगली पुल ‘विद्यासागर सेतु’ खुला।
1999 - सन् 2006 में राष्ट्रकुल खेल मेलबोर्न में कराये जाने की घोषणा।
2001 - बांग्लादेश में ख़ालिदा जिया ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
2003 - भारत ने इस्रायल रूस के साथ एवाक्स निर्माण के लिए समझौता किया।
2004 - आस्ट्रेलिया के संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री जान हावर्ड की भारी जीत।
2005 - एंजेला मार्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
2008 - निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
2014 - भारत के कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार की घोषणा।
2015 - तुर्की के अंकारा में एक शांति रैली में बम विस्फोट से कम से कम 95 लोग मारे गए और 200 घायल हुए।
2019 - 2018 का साहित्‍य का नोबेल पुरस्‍कार पौलेंड की लेखिका ओल्गा तोकार्सज़ुक Olga Tokarczuk को , जबकि और 2019 के लिए ऑस्ट्रिया के लेखक पीटर हैंडके Peter Handke को चुना गया ।
2019 - 465 सीटों वाली रोमानिया की संसद में 238 सदस्‍यों ने प्रधानमंत्री वियोरिका डैन्सिला सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव के समर्थन में मतदान किया।
2019 - रेलवे स्टेशनों तथा ट्रेनों के निजीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए रेल मंत्रालय ने नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत की अध्यक्षता में अधिकार प्राप्त समूह का गठन किया।
2020 - भारत - केंद्र ने महिलाओं की सुरक्षा और उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों से निपटने के लिये राज्‍यों को एक नये परामर्श जारी किये।
2020 - फ्रांस में दो छोटे विमानों के टकराने से पांच लोगों की मौत हुई।
2021 - सुनील छेत्री ने 77वां अंतरराष्ट्रीय गोल करके महान फुटबॉलर पेले की बराबरी की।
2021 - मध्य रूस में एक विमान दुर्घटना में 16 पैराशूटर मारे गये।
2022 - तीन महीने बाद फिर कीव पर रूस का हमला, यूक्रेन के कई शहरों में पुतिन की सेना ने दागी 75 मिसाइलें , सैकड़ों की मौत।
2022 - राजस्थान के सपोटरा की सिमिर ग्राम पंचायत के मेदपुरा गांव में मिट्टी का टीला ढहने से तीन बालिकाओं सहित 6 लोगों की मौत हुई।
2023 - इजराइल का गाजा बॉर्डर पर कब्जा हुआ व अब तक 1500 लड़ाके मारे गए।
2023 - जेएनयू ने तंजानिया की राष्ट्रपति डॉ. सामिया सुलुहु हसन को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
2023 - महाराष्ट्र स्टेट कैबिनेट ने 'लेक लड़की योजना' (प्रिय बेटी योजना) को मंजूरी दी।

*10 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 👉*

1731 - प्रसिद्ध ब्रिटिश वैज्ञानिक हेनरी कैवेन्डिश का जन्म हुआ था, उन्होंने हाइड्रोजन गैस की खोज की थी।
1899 - श्रीपाद अमृत डांगे - भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक।
1902 - के शिवराम कारंत कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार।
1906 - आर. के. नारायण, भारतीय उपन्यासकार।
1910 - डॉ द्वारकानाथ शान्ताराम कोटणीस एक भारतीय चिकित्सक थे जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में सेवाएं देते हुए अपनी जान दी।
1912 - डा० राम विलास शर्मा आधुनिक हिन्दी साहित्य के सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि थे।
1923 - शिवराज रामशरण - एक भारतीय वैज्ञानिक थे जिन्हें क्रिस्टलोग्राफी के क्षेत्र में उनके काम के लिए जाना जाता था।
1924 - बलबीर सिंह - भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी।
1933 - मदन मोहन पुंछी भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
1954 - भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा का जन्म हुआ।
1956 - गजेन्द्र चौहान हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।
1988 - भारतीय रोवर खिलाड़ी मंजीत सिंह।
1995 - सुतीर्था मुखर्जी एक भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी।

*10 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1964 - गुरु दत्त हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक एवं फ़िल्म निर्माता थे।
1974 - ल्यूडमिला मिखाइलोव्ना पावलिचेंको, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लाल सेना में एक सोवियत स्नाइपर थीं।
1983 -रूबी मेयर्स, 1930 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
2000 - श्रीलंका के पूर्वप्रधानमंत्री सिरीमाओ भंडारनायके ।
2007 - सोमप्पा रायप्पा बोम्मई - भारतीय राजनीतिज्ञ व कर्नाटक के 11वें मुख्यमंत्री रहे।
2011 - जगजीत सिंह, ग़ज़लों की दुनिया के बादशाह।
2015 - मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) - दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री।
2021 - पाकिस्तान के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक डा अब्दुल कादिर खान (85) का निधन हुआ।
2022 - समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (82) का निधन हुआ।
2023 - पद्मश्री से सम्मानित, संस्कृत के विद्वान और ब्रह्मर्षि संस्कृत महाविद्यालय, नडियाद के संस्थापक दहयाभाई शास्त्री (98) कि निधन (तारीख कन्फर्म नहीं)।
2023 - अमेरिकी अभिनेता मार्क गोडार्ड (87) का निधन हुआ।

*10 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री सोमप्पा रायप्पा बोम्मई स्मृति दिवस।
🔅 विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय चरखा दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🔅 राष्ट्रीय डाक दिवस (भारत)।
🔅 बचत बैंक दिवस (Savings banks Day) (डाक सप्ताह के अन्तर्गत)।
🔅 मेलानेशियाई देश फिजी की स्वतंत्रता की वर्षगाँठ (54वीं)।
🔅 मृत्युदंड के खिलाफ विश्व दिवस (World Day Against the Death Penalty)।

श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जी के आज के भस्म आरती श्रृंगार दिव्य दर्शन 09.10.2024
09/10/2024

श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जी के आज के भस्म आरती श्रृंगार दिव्य दर्शन 09.10.2024

09/10/2024

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 09 अक्टूबर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 09 अक्टूबर 2024*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी - 12:16 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* मूल - 29:15 (अगले दिन 05:15) तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* तैतिल - 12:16 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* सौभाग्य - 06:35 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 06:18
*🌄सूर्यास्त-* 17:57
*🌙चन्द्रोदय-* 12:11
*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:08 से 13:35
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 आश्विन सुदी षष्ठी 12:16 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , षष्ठम नवरात्र माँ कात्यायनी व्रत / पूजा , रंग लाल , तप षष्ठी (उड़ीसा ) , माँ सरस्वती आह्वान मूलभे , मूल संज्ञक नक्षत्र 29:1 5 तक , गुरु वक्री 12:30 पर , राजयोग , कुमारयोग , यमघण्टयोग सूर्योदय से 29:15 तक , श्री छठ मेला (आमेर) , श्री मिनजुर भक्तवत्सलम जयन्ती , भारतीय प्रादेशिक सेना दिवस ( Indian Territorial Army Day , 75वाँ) , विश्व डाक दिवस (World Post Day , संयुक्त राष्ट्र द्वारा) व राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2024 (09 से 15 अक्टूबर 2024)।_*
*_🔅कल गुरुवार को 👉 आश्विन सुदी सप्तमी 12:33 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , सप्तम नवरात्र माँ कालरात्रि व्रत / पूजा , रंग नीला , माँ भद्रकाली अवतार , भानू सप्तमी , महासप्तमी , महालक्ष्मी , महानिशा पूजा , अन्नपूर्णा परिक्रमा प्रारम्भ 12:33 से , दुर्गा पूजा प्रारम्भ (असम ) , पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में मां सरस्वती देवी का पूजन , विघ्नकारक भद्रा 12:32 से 24:20 तक , नवपद ओली आराधना पर्व प्रारम्भ (जैन , चतुर्थीपक्ष) , सूर्य चित्रा नक्षत्र में 14:06 पर , वर्षायोग।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
🙏 *कात्यायन्यै नमो देव्यै* 🙏

*चन्द्रहासोज्ज्वलकरा*
*शार्दूलवरवाहना ।*
*कात्यायनी शुभं दद्या-*
*द्देवी दानवघातिनी॥*
*भावार्थ👉*
_चमचमाते चंद्रहास खड्ग को हाथ में धारण किए हुए श्रेष्ठ सिंह पर आरूढ़ होकर दानवों का वध करने वाली देवी कात्यायनी हमें समस्त शुभ वर दें।_
🌹

*9 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1446 – कोरियाई हंगल वर्णमाला का पहली बार प्रकाशन कोरिया में हुआ।
1558 – वेनेजुएला के मेरिदा शहर की स्थापना की गई।
1701 - येल यूनिवर्सिटी न्यू हेवेन में स्थापित किया गया।
1708 - स्वीडन और रूस की विश्व विख्यात लड़ाई जिसे डिनाइपर के नाम से जाना जाता है स्वीडन की पराजय के साथ समाप्त हुई।
1740 - डच राज्यपाल जनरल एड्रियान वाल्केनियर ने बताविआ के 8,000 चीनी निवासियों की हत्या की अनुमति दी।
1771 - व्यापारी जहाज व्होवा मारिया फिनलैंड के तट के पास डूब गया।
1806 - श्लेज़ की लड़ाई: फ्रेंको-प्रिशियन का पहला संघर्ष। प्रशियाई सेना को फ्रांसीसी सेना द्वारा आसानी से पराजित किया गया।
1812 - 1812 के युद्ध के दौरान लेफ्टिनेंट जेसी डंकन इलियट के तहत अमेरिकी नौसेना बलों ने दो ब्रिटिश युद्धपोतों, एचएमएस डेट्रायट और एचएमएस कैलेडोनिया को पकड़ लिया।
1855 – अमेरिकी आविष्कारक इसहाक सिंगर ने सिलाई मशीन मोटर का पेटेंट कराया।
1870 – राजज्ञा के माध्यम से रोम को आधिकारिक रूप से इटली में शामिल किया गया।
1874 – स्विट्जरलैंड के बर्न में वर्ल्ड पोस्टल यूनियन की स्थापना की गई।
1874 – सभी देशों के बीच पत्रों का आवागमन और जनरल पोस्टल यूनियन के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैंड में 22 देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किये। तभी से 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाना शुरू हुआ।
1876 – स्कॉटिश वैज्ञानिक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल और उनके सहयोगी थॉमस वाट्सन ने पहली बार लंबे समय तक टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों के बीच दो मील की दूरी थी। इसके बाद 1947 में चलती हुई कार और प्लेन में बैठे दो लोगों ने बातचीत की थी।
1888 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन की याद में बनाये गये वाशिंगटन स्मारक को जनता के लिए पहली बार खोला गया।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के एंटवर्प पर कब्जा किया।
1930 – अमेरिका में पहली महिला पायलट लॉरा इंगल्स अकेले अंतरमहाद्वीपीय उड़ान को पूरा करके कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में उतरी।
1942 – स्वतंत्रता सेनानी बीबी अमर कौर ने लाहौर जेल गेट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्हें गिरफ्तार कर अंबाला जेल भेजा गया।
1946 – वर्जीनिया के पीट्सबर्ग में पहले इलेक्ट्रिक कंबल की बिक्री हुई।
1949 – स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर सी. राजगोपालाचारी ने आधिकारिक रूप से प्रादेशिक सेना का उद्घाटन किया।
1959 – ऑटोरिक्शा और प्लेन में चलते हुए लोगों ने बात की।
1962 – पूर्वी अफ्रीकी देश यूगांडा ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।
1967 - अर्जेंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी, क्यूबा के प्रसिद्ध सोशलिस्ट क्रांतिकारी और गुरिल्ला नेता चे ग्वेरा की हत्या।
1976 – इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग सेवा की बम्बई (अब मुंबई) और लंदन के बीच शुरु।
1997 - इटली के अभिनेता और लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया।
1998 - पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत क़ानून को देश के सर्वाच्च क़ानून के रूप में अनुमोदित किया।
2002 - वर्ष 2002 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोषिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई।
2005 - यूरोपीय उपग्रह 'क्रायोसेट' का प्रक्षेपण विफल।
2006 - गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।
2006 - उत्तर कोरिया ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2007 - चीन ने भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया।
2008 - केन्द्र सरकार ने तेल को माफ़िया से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई।
2009 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लूनर क्रेटर ऑब्जर्वेशन एंड सेंसिंग सेटेलाइट (एलसीआरओएसएस) को प्रक्षेपित किया।
2012 - लड़कियों की शिक्षा के प्रचार में अहम भूमिका अदा करने वाली मलाला को स्कूल जाते वक्त तालिबान ने गोली मारी।
2019 - रसायन विज्ञान के लिए 2019 का नोबल पुरस्‍कार लिथियम आयन बैटरी के क्षेत्र में विकास के लिए तीन वैज्ञानिकों को संयुक्‍त रूप देने की घोषणा हुई।
2019 - इजराइल के पुरातत्वविदों ने तेल अवीव में 5 हजार साल पुराने शहर की खोज किए जाने की घोषणा ।
2020 - विश्‍व खाद्य कार्यक्रम को भूखमरी का मुकाबला करने के लिए वर्ष 2020 के लिए नोबेल शांति पुरस्‍कार देने की घोषणा की गई।
2020 - डीआरडीओ ने स्वदेशी रूप से विकसित एंटी रेडिएशन मिसाइल (रुद्रम) का ओडिशा के तट से दूर व्हीलर द्वीप पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2021 - डेनमार्क की प्रधानमंत्री की भारत की आधिकारिक यात्रा (9 से 11 अक्टूबर 2021) भारत और डेनमार्क ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
2022 - हरियाणा के गुड़गांव में बारिश से भरे तालाब को देख नहाने उतरे 6 बच्चों की डूबकर मौत हुई 3 के और डूबने की आशंका रही।
2022 - प्रधानमंत्री ने गुजरात में मेहसाणा के निकट मोढेरा में 3900 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
2022 - श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में ‘वाटर स्पोर्ट्स सेंटर’ का उद्घाटन किया।
2023 - इजराइल ने अपनी सेना को पूरी गाजा पट्टी पर कब्जे करने का आदेश दिया। इजराइल ने हमास के 130 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।
2023 - छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना की विधानसभाओं के लिए आम चुनाव, 2023 की घोषणा हुई।
2023 - ICAR व CHIAR के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया।
2023 - वार्षिक संयुक्त एचएडीआर अभ्यास का 2023 संस्करण 09 से 11 अक्टूबर तक गोवा में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजिन किया गया।

07/10/2024

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 07 अक्टूबर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 07 अक्टूबर 2024*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी - 09:49 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा 26:25 तक
*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा
*💫करण-* विष्टि - 09:49 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* प्रीति - 06:38 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 06:17
*🌄सूर्यास्त-* 18:59
*🌙चन्द्रोदय-* 10:13
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:45 से 12:31
*🤖राहुकाल-* 07:45 से 09:13
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 आश्विन सुदी चतुर्थी 09:49 तक पश्चात् पंचमी शुरु , माँ कूष्मांडा पूजा / व्रत , रंग नारंगी , ललिता पंचमी , उपांग ललिता पंचमी व्रत , नत पंचमी (उड़ीसा) , सर्वदोषनाशक रवियोग 26:25 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 26:25 तक , विघ्नकारक भद्रा 09:48 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:25 से , गुरु श्री गोविंद सिंह शहीदी दिवस (तारीखानुसार) , चंडीगढ़ स्थापना / उदघाटन दिवस ( अक्टूबर 7, 1953 /1952 आदि का वर्णन , कन्फर्म नहीं ) , विश्व कपास दिवस (World cotton day) व विश्व पर्यावास दिवस (अक्टूबर का पहला सोमवार )।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 पंचमी 11:20 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , पंचम नवरात्र माँ स्कन्दमाता पूजा / व्रत , रंग सफेद , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*कूष्मांडायै नमो देव्यै👉*
*सुरासम्पूर्णकलशं*
*रुधिराप्लुतमेव च।*
*दधाना हस्तपद्‍माभ्यां*
*कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥*
*भावार्थ👉*
_करकमलों में रक्त से सने हुए तथा सुरा से भरे हुए कलश को धारण करने वाली माँ कूष्मांडा देवी मेरे लिए शुभदायिनी हों।_
🌹

*7 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं 👉*

1586 - मुग़ल सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया।
1702 - मार्लबोरो के नेतृत्व में ब्रिटिश और डच सैनिकों पर कब्जा किया।
1714 - नीदरलैंड्स के अल्कमार में बीयर पर टैक्स लगने के कारण लोगो ने दंगा किया।
1737 - बंगाल में 20 हजार छोटे जहाज के समुद्र में 40 फुट नीचे डूबने से तीन लाख लोगों की मौत हुई।
1763 - ग्रेट ब्रिटेन के जॉर्ज तृतीय ने 1763 की उद्घोषणा, उत्तरी अमेरिका में उत्तर की भूमि और एलेगेनिज़ के पश्चिम में वाइट निपटान।
1765 - स्टैम्प एक्ट कांग्रेस न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया।
1777 - अमेरिकियों ने ब्रिटिशों को सरतोगा की दूसरी लड़ाई और बेमिस हाइट्स की लड़ाई में हराया।
1780 - अमरीकी मिलिशिया द्वारा ब्रिटिश सेना को किंग्स माउंटेन, दक्षिण कैरोलिना के पास हराया गया।
1840 - विलेम द्वितीय नीदरलैंड का राजा बना।
1868 - अमेरिका में कोर्नोल विश्वविद्यालय खुला। इसमें 412 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था जो उस समय की सबसे बड़ी संख्या थी।
1919 - गांधीजी की ‘नवजीवन’ पत्रिका प्रकाशित।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक व्यापक सैन्य कार्रवाई में रोमानिया जर्मनी के नियंत्रण में चला गया।
1942 - अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की।
1949 – पूर्वी जर्मनी, डेमोक्रेटिक सरकार के अस्तित्व में आने के साथ एक अलग देश बना।
1950 – चीन में कम्युनिस्ट शासन की स्थापना के एक वर्ष बाद इस देश की सेना ने तिब्बत पर आक्रमण कर के उसे अपने नियंत्रण में कर लिया।
1950 - मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की थी।
1952 - चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बनी।
1959 - सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली गई।
1977 - सोवियत संघ ने चौथे संविधान को अंगीकार किया।
1992 – रैपिड एक्शन फोर्स की स्थापना की गई। इसका गठन विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से सहानुभूति पूर्वक औरप विशेषज्ञतापूर्वक निबटने के लिए हुआ था।
1997 - सूर्य बहादुर थापा द्वारा नेपाल के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण ।
1997 - भारत और रूस सुरक्षा सहयोग 2010 तक बढ़ाने के लिए सहमत।
2000 - डब्ल्यूडब्ल्यूएफ - इंडिया ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार हासिल किया।
2000 - जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित हुआ।
2001 - आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमेरिका का ऑपरेशन 'एड्योरिंग फ़्रीडम' शुरू।
2003 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रखने की घोषणा की।
2004 - जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
2008 - फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिन की राजकीया यात्रा पर भारत पहुँचे।
2011 - लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ और शांति व महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई तथा यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
2019 - सूचनाओं के स्‍वत: आदान-प्रदान समझौते के तहत भारत को स्विस बैंकों में नागरिकों की जमा रकम के ब्‍यौरे की पहली सूची मिली।
2019 - पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा की सोशलिस्ट पार्टी ने आम चुनावों में आसान जीत हासिल की लेकिन संसद में पूर्ण बहुमत हासिल करने में विफल रहे।
2019 - चिकित्सा के क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों (विलियम जी केलिन, सर पीटर जे रैटक्लिफ और ग्रेग एल सेमेन्जा) को दुनिया का सर्वोच्च सम्मान नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए चुना गया।
2019 - भारतीय मूल के सिंगापुर के जज ब्रुनेई के सुप्रीम कोर्ट के ज्यूडिशियल कमिश्‍नर नियुक्त किए गए।
2020 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्ष्‍ता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और जापान के बीच साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर की मंजूरी दे दी।
2021 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 20 लोगों की मौत व 300 से अधिक घायल हुए वहीं म्यांमार में देर रात मोनीवा के पास 5.5 तीव्रता का तथा लेह और लद्दाख में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।
2021 - शरणार्थियों के मर्म को छूने वाले उपन्यासकार अब्दुलराजक गुरनाह को साहित्य का साल 2021 का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
2022 - लद्दाख में भूस्खलन के बाद हुए सड़क हादसे में भारतीय सेना के 6 जवानों की मौत हुई।
2022 - 2022 का शांति पुरस्कार बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बायलियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को दिया गया।
2022 - दक्षिण कोरिया और अमरीका का संयुक्‍त युद्ध अभ्‍यास अमरीकी विमान वाहक पोत के साथ शुरू हुआ।
2023 - हमास ने इस्राइल 5000 रॉकेट दागे, मेयर समेत पांच की मौत हुई , 100 घायल , इस्राइल की जवाबी कार्रवाई व PM ने बैठक बुलाई।
2023 - बेंगलुरु के अट्टीबेले में पटाखा दुकान में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई।
2023 - एशियन गेम्स में भारत ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जीते 107 मेडल, 28 गोल्ड व इस गेम्स में भारत का अभियान खत्म हुआ।

*7 अक्टूबर को जन्म👉*

1891 - नरहरि पारिख - स्वतंत्रता सेनानी तथा महात्मा गाँधी के निकट सहयोगी।
1907 - दुर्गा भाभी - भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी थीं।
1914 - बेगम अख़्तर, प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका।
1922- बली राम भगत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1924 -विजयदेव नाराशं साही प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक।
1943 - अरुण भादुड़ी एक शास्त्रीय गायक थे।
1949 - इंद्रजीत लांबा - भारतीय घुड़सवार खिलाड़ी रहे।
1952 - व्लादिमीर पुतिन - रूसी राजनीतिज्ञ हैं।
1964 - शर्मिला रेगे भारतीय समाजशास्त्री और लेखिका।
1978 - जहीर खान, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1979 - युक्ता मुखी, भारतीय मॉडल, अभिनेत्री एवं मिस वर्ल्ड (7 अक्टूबर 1977 का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें )।

*7 अक्टूबर को हुए निधन 👉*

1708 - सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की हत्या कर दी गयी ।
1961 - केदारेश्वर सेन गुप्ता, प्रसिद्ध क्रांतिकारी व्यक्ति ।
1971 - के. केलप्पन - केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक।
2017 - कुंदन शाह एक भारतीय फिल्म निर्देशक और लेखक थे।
2019 - अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका और मॉडल डायहान कैरोल का निधन।
2020 - पूर्व राज्यपाल, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक और हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) रहे अश्विनी कुमार ने खुदकुशी की।
2022 - अरुण बाली - प्रसिद्ध टेलीविजन और फिल्म अभिनेता थे।
2023 - अफ्रीकी जासूस फ़ीलिस लाटोर (102) का निधन हुआ।

30/09/2024

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*त्रयोदशी का श्राद्ध आज*

*इतिहास की 30 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 30 सितम्बर 2024*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी 19:09 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* मघा - 06:19 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी
*💫करण-* वणिज - 19:09 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* शुभ - 25:17 तक
*✨पश्चात्-* शुक्ल
*🌅सूर्योदय-* 06:13
*🌄सूर्यास्त-* 18:07
*🌙चन्द्रोदय-* 28:48
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:46 से 12:34
*🤖राहुकाल-* 07:42 से 09:12
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉आश्विन बदी त्रयोदशी 19:09 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , त्रयोदशी का श्राद्ध , सोम प्रदोष व्रत , युगादि , मास शिवरात्रि व्रत , गजच्छायायोग 06:19 तक , विघ्नकारक भद्रा 19:07 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 06:19 तक , मुक्तावलि व्रत (जैन) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें , श्री माधवराव महाराज पुण्यतिथि - पाटणबोरी (यवतमाळ) , राव विरेन्द्र सिंह पुण्य दिवस , आदिकवि श्री चंदबरदाई जयन्ती , राजकुमार दोरेंद्र सिंह जयन्ती (कन्फर्म नहीं) , अन्तर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस , बैंक अर्धवार्षिक लेखाबंदी , हरिजन सेवक संघ स्थापना दिवस व अंतरराष्ट्रीय पॉडकास्ट दिवस।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 आश्विन बदी चतुर्दशी 21:42 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , चतुर्दशी का श्राद्ध , शस्त्रादि -विष - दुर्घटना (अपमृत्यु ) से मृत लोगों का श्राद्ध आज ही करना चाहिए , विघ्नकारक भद्रा 08:23 तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*माता गुरुतरा भूमेः*
*खात् पितोच्चतरस्तथा।*
*मनः शीघ्रतरं वातात्*
*चिन्ता बहुतरी तृणात् ॥*
*अर्थात् 👉*
_पृथ्वी से अधिक भारी माता है। आकाश से अधिक ऊँचा पिता है। वायु से अधिक शीघ्रगामी मन है। तृण से अधिक दुर्बल बनाने वाली चिन्ता है।_
🌹

*30 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1681 – नीदरलैंड एवं स्वीडन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1687 - औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर क़ब्जा किया।
1841 – अमेरिकी अविष्कारक सैमुएल स्लॉकम ने 'स्टेप्लर' का पेटेंट कराया।
1846 – अमेरिकी डेंटिस्ट डॉ. विलियम मॉर्टन ने सबसे पहले मरीज का दांत निकालने को 'निश्चेतक ईथर' का प्रयोग किया।
1880 – हेनरी ड्रेपर ने ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया।
1882 – एप्लेटन में विश्व का पहला हाइड्रोइलेक्ट्रिक ऊर्जा संयंत्र शुरु हुआ।
1895 – लेबनान के प्रसिद्ध कलाकार, कवि और लेखक जिबरान ख़लील ने शिक्षा आरंभ की।
1898 – अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क की स्थापना हुई।
1929 – मनुष्य को ले जाने योग्य पहले रॉकेट ने उड़ान भरी
1938 – जर्मनी में मूनीख़ का ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें जर्मनी के नेता हिटलर, इटली के नेता मोसोलीनी, फ़्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड डेलाडी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री नोबल चेम्बरलन ने भाग लिया। इस सम्मेलन का उदेदश्य जर्मनी और चेकेस्लवाकिया के बीच मतभेदों के दूर करने का मार्ग खोजना था।
1939 – जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर सहमत हुए।
1947 - पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्रसंघ में शामिल हुए।
1958 — फ्रेंच गुएना आजाद होकर गुएना गणराज्य बना।
1961 – सीरिया यूनाइटेड अरब रिपब्लिक से निकल गया।
1966 – दक्षिण अफ्रीका के ब्रिटिश संरक्षित राज्य बेचुआनालैंड ने स्वतंत्रता की घोषणा की और बोत्सवाना गणतंत्र बना।
1967 – अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मौद्रिक प्रणाली में सुधार किया।
1984 - उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएँ खोली गईं।
1993 - महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में भूकम्प के कारण 10,000 हज़ार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए।
2001 - इस्रायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने फ़िलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।
2001 - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव राव सिंधिया का निधन।
2002 - पाकिस्तान में कट्टरपंथी मुसलमानों ने एक मंदिर को तोड़ा, चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की।
2003 – प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
2004 - चीनी दार्शनिक कन्फ़्यूशियस की 2555वीं जयंती मनाई गयी।
2005 - समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।
2007 - परवेज मुशर्रफ़ को दोबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदोंं-विधायकोंं ने त्यागपत्र दिया।
2007 - संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इब्राहिम गांबरी ने विपक्षी नेता आंग सान सूकी और म्यांमार की सैनिक सरकार से मुलाकात की।
2007 - पॉप स्टार शकीरा ने पेरू और निकारागुआ में भूकम्प से हुए तबाही के लिए 159.1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की।
2009 - प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया।
2010 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया।
2019 - रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने देश में निर्मित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2020 - बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में श्री लालकृष्ण आडवाणी, श्री मुरली मनोहर जोशी , पूर्व मंत्री उमा भारती और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह समेत 32 अभियुक्तों को सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया।
2020 - भारत और चीन के बीच वास्‍तविक नियंत्रण रेखा सहित टकराव के सभी मुद्दों के समाधान के लिए पांच सूत्री समझौते को लागू करने के लिए सहमति बनी।
2020 - ताइवान के तट पर 5.9 तीव्रता का भूकम्‍प आया , राजधानी ताइपे की इमारतों में कंपन महसूस किया गया।
2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सिपेट (सीआईपीईटी): पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर का उद्घाटन किया।
2021 - एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने वायुसेना प्रमुख का पदभार संभाला।
2022 - जनरल अनिल चौहान ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का पदभार ग्रहण किया।
2022 - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने समारोह के 68वें संस्करण में वर्ष 2020 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। आशा पारेख दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित।
2022 - दक्षिणी यूक्रेन में नागरिक वाहनों के काफिले पर हुए रूसी मिसाइल हमले में 23 लोग मारे गए।
2022 - मर्सिडीज-बेंज़ कम्पनी ने इंडियन मार्केट में पहली मेक-इन-इंडिया Mercedes-Benz EQS 580 इलेक्ट्रिक सैलून कार लॉन्च की।
2022 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक शैक्षणिक संस्थान में आत्मघाती बम हमले से 19 लोगों की मौत हुई व कई अन्‍य घायल हुए।
2022 - रूस ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों को अपना हिस्सा बनाने की घोषणा की इसके बाद अमेरिका ने मास्को पर नए प्रतिबंधों का एलान किया।
2023 - तमिलनाडु के नीलगिरि में एक पर्यटक बस के खाई में गिरने से लगभग 8 की मौत व दर्जनों लोग घायल हुए।
2023 - 19वें एशियन गेम्स हॉकी में भारत ने पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत (10-2) का रिकॉर्ड बनाया व पिछले 25 मैचों में PAK को 17वीं बार हराया।
2023 - अमेरिकी राष्ट्रपति ने सरकारी बंद को रोकने के लिए कांग्रेस द्वारा पारित अस्थायी विधेयक पर हस्ताक्षर कर उसे कानून बनाया।
2023 - रूस के पूर्व प्रधानमंत्री फिको ने स्लोवाक का चुनाव जीता। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 - लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया।

*30 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1149 - हिन्दी साहित्य के आदिकालीन कवि तथा पृथ्वीराज चौहान के मित्र कवि चंदबरदाई।
1444 – इटली के पास्तुकला के कलाकार डोनैटो ब्रामेन्ट का जन्म हुआ।
1837 - पंडित श्रद्धाराम शर्मा- हिन्दी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी।
1861- गुरुजाडा अप्पाराव- प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार।
1893 - वी. पी. मेनन - भारतीय रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के सहयोगी थे।
1894 - रंथनाथ रामचंद्र दिवाकर - बिहार के पूर्व राज्यपाल।
1900 - महोम्मेदाली करीम चागला - एक प्रसिद्ध भारतीय न्यायधीश, राजनयिक तथा कैबिनेट मंत्री थे।
1922 - ऋषिकेश मुखर्जी- भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक।
1934 - राजकुमार दोरेंद्र सिंह , जिन्हें आरके दोरेंद्र सिंह के नाम से भी जाना जाता है - मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री थे (कन्फर्म नहीं)।
1952 – आस्ट्रेलिया के विवादित अंपायर डेरेल हेयर का जन्म हुआ। 2006 इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में उन्होंने पाक टीम को बॉल टेंपरिग का दोषी बताया था।
1962 - शान- भारतीय गायक।
1970 - दीपा मलिक - भारत की शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो की खिलाड़ी।
2002 - अमेरिकी डांसर और अभिनेत्री मैडी ज़िग्लर का जन्म हुआ।

*30 सितंबर को हुए निधन👉*

1914 - अल्ताफ़ हुसैन हाली - अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि थे।
1943 - रामानन्द चैटर्जी - पत्रकारिता जगत के एक पुरोगामी शख्सियत थे।
1955 – हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स डीन की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी।
1994 - सुमित्रा कुमारी सिन्हा - भारतीय कवियित्री एवं लेखिका ।
2001 – वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माधव राव सिंधिया का मैनपुरी में वायुयान दुर्घटना में मौत हुई।
2009 - राव विरेन्द्र सिंह - भारतीय राजनेता व हरियाणा के 1967 में कुछ महीने मुख्यमंत्री रहे।
2017 - यूसुफ़ शेख - एक प्रसिद्ध कोंकणी साहित्यकार थे।
2019 - विजू खोटे, एक भारतीय अभिनेता थे।
2019 - पूर्व राजनयिक केपीएस मेनन (कनिष्ठ) का 90 की उम्र में निधन ।
2019 - भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA ) के दिग्गज वी. गणेशन का निधन ।
2019 - ग्रैमी विजेता अमेरिकी ओपेरा सिंगर जेसी नॉर्मन का निधन।
2020 - क्विनो अर्जेंटीना के कार्टूनिस्ट (माफल्डा , 88) का निधन हुआ।
2021 - जापानी टेलीविजन और वीडियो गेम संगीतकार (ड्रैगन क्वेस्ट) और नानजिंग नरसंहार के खंडनकर्ता कोइची सुगियामा (90) का निधन हुआ।
2022 - ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता रूसी भारोत्तोलक यूरी ज़ैतसेव (71) का निधन हुआ।
2023 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वरिष्ठ अधिकारी प्रफुल डी. भावसार (97) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी चिकित्सक व यूएसए के कार्यवाहक सर्जन जनरल जे. जेरेट क्लिंटन (85) का निधन हुआ।

*30 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री माधवराव महाराज पुण्यतिथि - पाटणबोरी (यवतमाळ)।
🔅 आदिकवि श्री चंदबरदाई जयन्ती।
🔅 राव विरेन्द्र सिंह पुण्य दिवस।
🔅 राजकुमार दोरेंद्र सिंह जयन्ती (कन्फर्म नहीं)।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस।
🔅 बैंक अर्धवार्षिक लेखाबंदी।
🔅 हरिजन सेवक संघ स्थापना दिवस।
🔅 अंतरराष्ट्रीय पॉडकास्ट दिवस।

Address

Tarapur
813221

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मंडप स्थान धार्मिक पूजन समिति भगलपुरा Mandap Sthan Bhagalpura posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share