22/07/2025
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी एवं विधायक तरबगंज आदरणीय प्रेम नारायण पांडेय जी के प्रयास द्वारा गोंडा जनपद के तरबगंज तहसील स्थित त्रेतायुगीन श्री अष्टावक्र ऋषि आश्रम, ग्राम अमदही के सौंदर्यीकरण व विकास के लिए ₹1 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है।
पर्यटन विभाग के माध्यम से इस पवित्र स्थल के जीर्णोद्धार, मार्ग विकास, प्रकाश व्यवस्था, पर्यटक सुविधाओं आदि का कार्य प्रस्तावित है।
इस ऐतिहासिक निर्णय हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री माननीय श्री जयवीर सिंह जी, पर्यटन विभाग के सभी अधिकारियों, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं शासन प्रशासन के प्रति आश्रम परिवार और समस्त ग्रामवासियों ने हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
अष्टावक्र आश्रम , यह कार्य न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी सुनिश्चित करेगा।
गांव में इस निर्णय को लेकर हर्ष का वातावरण है और लोग इसे सरकार की धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दृढ़ इच्छाशक्ति के रूप में देख रहे हैं।
हम सभी क्षेत्र वासी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवम् पर्यटन मंत्री जयबीर सिंह जी का हार्दिक धन्यवाद करते हैं...c/p