23/01/2023
*शरारती अनसरों ने तपा में की धर्म की बेअदबी*
गत दिवस जिला बरनाला के तपा मंडी में शरारती अनसरों द्वारा हिंदू सिख भाईचारे में आपसी मतभेद पैदा करने का प्रयास किया गया इस प्रयास में शरारती अनसर अग्रवंश के पवित्र ध्वजा को उखाड़ ले गए और वहां एक अन्य ध्वजा लगा गए ताकि शहर का माहौल खराब हो सके परन्तु जैसे ही इस बात का पता अगरवंशो,हिंदू जत्थेबंदियों और अग्रवाल सभा तपा के पदाधिकारियों को पता चला तो उन्होंने एकत्रित होकर इस मामले की सूचना विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश सह प्रमुख श्री विजय मारवाड़ी जी को दी।मारवाड़ी ने घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया उस समय श्री मारवाड़ी के साथ विहिप की कानूनी सलाहकार कमेटी के प्रदेशिक सदस्य एवं जिला
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट श्री नितिन जी और
बजरंग दल तपा के संयोजक साहिल बंसल,
अग्रवाल सभा तपा के चेयरमैन श्री जवाहर लाल बंसल जी,
प्रधान श्री मदन लाल गर्ग जी,
वाइस प्रधान अशोक भुत जी,
जनरल सेक्टरी अरुण गोयल जी,
खजांची डॉक्टर गुरुदेव बंसल जी
सहित भारी संख्या में विहिप और बजरंग दल व समूह अग्रवाल भाईचारे के कार्यकर्ता उपस्थित थे इसके बाद एक हंगामी बैठक हुई जिसमें इस बेअदबी की घटना की घोर निंदा की गई मिटिंग में उपस्थित सभी लोग इस घटना से काफी आहत और आक्रोशित दिखे जिसके बाद सर्वसम्मति से फैसला लेते हुए इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी लिखित में पुलिस थाना तपा के प्रभारी श्री गुरपाल सिंह जी को दी गई उन्होंने इस घटना में शामिल सभी शरारती अनसरों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।वहीं श्री मारवाड़ी ने कहा कि इस तरह के घटनाओं को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों को पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द नकेल डाले नहीं तो हमें स्वयं ही इनसे दो-दो हाथ होना आता है और हम किसी भी स्थिति में हिंदू सिख भाईचारे में दरार डालने वाले ऐसे गलत लोगों को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे और ऐसे तत्वों को मुंह तोड़ जवाब देंगे उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी से भी अपील की है कि ऐसे तत्वों को जल्द से जल्द नकेल डाली जाए ताकि पंजाब का माहौल खराब ना हो मारवाड़ी ने कहा कि इस मामले में सभी अग्रवंशी और हिंदू धर्म के लोग जल्द ही माननीय श्री मुख्यमंत्री जी से भेंट वार्ता भी करेंगे।उन्होंने ने कहा कि अग्रवंश के पितामह श्री अग्रसेन जी महाराज द्वारा हर अग्रवंशी को दिए गए ₹1 रुपया 1ईट के संकल्प को शीघ्र ही जिला बरनाला के तपा में शहर के सभी अग्रवंशों की कार सेवा से साकार किया जाएगा।इस वक्त ________________________________________मोजुद थे।