02/02/2021
मैं सलाम करता हूं मां भारती के उन वीरो को जो अपनी जान की प्रवाह ना करते हुए देश की रक्षा करते है।
फिल्मी पर्दे पर आपने अभिनेताओं को एक साथ दस-दस गुंडों की पिटाई करते या उन्हें सीमाओं पर दुश्मनों को मारते देखा होगा लेकिन अगर आपको असल जिंदगी में हीरो देखने हैं तो आपको सीमाओं पर तैनात उन हीरोज को देखना चाहिए जो खून को जमा देने वाली ठंड में भी हमारी सीमाओं की रक्षा के लिए जी-जान एक कर देते हैं. अगर बहादुरी के सर्वोच्च शिखर को महसूस करना हो तो जैसलमेर जैसी गर्म जगहों पर ऊंठ पर बैठकर हमारी सीमाओं की पहरेदारी करने वाले सैनिकों से मिलना चाहिए जो जला देने वाली गर्मी में भी अपनी परवाह किए बिना देश की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं.
लो फिर से आज वो नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद कर ले,
जिसमें बहकर आज़ादी पहुची थी किनारे पे,
देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें