Shri Radha Krishna Mandir - Jolly Residency

Shri Radha Krishna Mandir - Jolly Residency Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shri Radha Krishna Mandir - Jolly Residency, Hindu temple, Surat.

.               दिनांक 04.03.2019 दिन सोमवार को आने वाला महापर्व👇                           "महाशिवरात्रि"          देवो...
01/03/2019

. दिनांक 04.03.2019 दिन सोमवार को आने वाला महापर्व👇

"महाशिवरात्रि"

देवों के देव भगवान भोले नाथ के भक्तों के लिये श्री महाशिवरात्रि का व्रत विशेष महत्व रखता हैं। यह पर्व फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन का व्रत रखने से भगवान भोले नाथ शीघ्र प्रसन्न हो, उपवासक की मनोकामना पूरी करते हैं। इस व्रत को सभी स्त्री-पुरुष, बच्चे, युवा, वृद्धों के द्वारा किया जा सकता हैं। इस दिन विधिपूर्वक व्रत रखने पर तथा शिवपूजन, शिव कथा, शिव स्तोत्रों का पाठ व "ॐ नम: शिवाय" का पाठ करते हुए रात्रि जागरण करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्राप्त होता हैं। व्रत के दूसरे दिन यथाशक्ति वस्त्र-क्षीर सहित भोजन, दक्षिणादि प्रदान करके संतुष्ट किया जाता हैं।

शिवरात्री व्रत की महिमा

इस व्रत के विषय में यह मान्यता है कि इस व्रत को जो जन करता है, उसे सभी भोगों की प्राप्ति के बाद, मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह व्रत सभी पापों का क्षय करने वाला है, व इस व्रत को लगातार 14 वर्षो तक करने के बाद विधि-विधान के अनुसार इसका उद्धापन कर देना चाहिए।

महाशिवरात्री व्रत का संकल्प

व्रत का संकल्प सम्वत, नाम, मास, पक्ष, तिथि-नक्षत्र, अपने नाम व गोत्रादि का उच्चारण करते हुए करना चाहिए। महाशिवरात्री के व्रत का संकल्प करने के लिये हाथ में जल, चावल, पुष्प आदि सामग्री लेकर शिवलिंग पर छोड़ दी जाती है।

महाशिवरात्री व्रत की सामग्री

उपवास की पूजन सामग्री में जिन वस्तुओं को प्रयोग किया जाता हैं, उसमें पंचामृ्त (गंगाजल, दुध, दही, घी, शहद), सुगंधित फूल, शुद्ध वस्त्र, बिल्व पत्र, धूप, दीप, नैवेध, चंदन का लेप, ऋतुफल आदि।

महाशिवरात्री व्रत की विधि

महाशिवरात्री व्रत को रखने वालों को उपवास के पूरे दिन, भगवान भोले नाथ का ध्यान करना चाहिए। प्रात: स्नान करने के बाद भस्म का तिलक कर रुद्राक्ष की माला धारण की जाती है। इसके ईशान कोण दिशा की ओर मुख कर शिव का पूजन धूप, पुष्पादि व अन्य पूजन सामग्री से पूजन करना चाहिए। इस व्रत में चारों पहर में पूजन किया जाता है। प्रत्येक पहर की पूजा में "ॐ नम: शिवाय" व "शिवाय नम:" का जाप करते रहना चाहिए। अगर शिव मंदिर में यह जाप करना संभव न हों, तो घर की पूर्व दिशा में, किसी शान्त स्थान पर जाकर इस मंत्र का जाप किया जा सकता हैं। चारों पहर में किये जाने वाले इन मंत्र जापों से विशेष पूण्य प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त उपावस की अवधि में रुद्राभिषेक करने से भगवान शंकर अत्यन्त प्रसन्न होते है।

शिव अभिषेक विधि

महाशिव रात्रि के दिन शिव अभिषेक करने के लिये सबसे पहले एक मिट्टी का बर्तन लेकर उसमें पानी भरकर, पानी में बेलपत्र, आक धतूरे के पुष्प, चावल आदि डालकर शिवलिंग को अर्पित किये जाते है। व्रत के दिन शिवपुराण का पाठ सुनना चाहिए और मन में असात्विक विचारों को आने से रोकना चाहिए। शिवरात्रि के अगले दिन सवेरे जौ, तिल, खीर और बेलपत्र का हवन करके व्रत समाप्त किया जाता है।

पूजन करने का विधि-विधान

महाशिवरात्री के दिन शिवभक्त का जमावडा शिव मंदिरों में विशेष रुप से देखने को मिलता है। भगवान भोले नाथ अत्यधिक प्रसन्न होते है, जब उनका पूजन बेल- पत्र आदि चढाते हुए किया जाता है। व्रत करने और पूजन के साथ जब रात्रि जागरण भी किया जाये, तो यह व्रत और अधिक शुभ फल देता है। इस दिन भगवान शिव की शादी हुई थी, इसलिये रात्रि में शिव की बारात निकाली जाती है। सभी वर्गों के लोग इस व्रत को कर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।

ॐ नमः शिवाय
*******************************************

आ रहा हूँ मैं- अगले सोमवार, जॉली रेज़िडेन्सी में।
25/02/2019

आ रहा हूँ मैं- अगले सोमवार, जॉली रेज़िडेन्सी में।

भव्य श्रिंगार,चतुर्थ वार्षिक उत्सव, २६-०१-२०१९, जॉली रेज़िडेन्सी, वेसु
27/01/2019

भव्य श्रिंगार,
चतुर्थ वार्षिक उत्सव, २६-०१-२०१९, जॉली रेज़िडेन्सी, वेसु

श्री श्री १०८ सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के तत्कालीन पुजारी जी।कोई भी छोटा बड़ा नहीं "भोलेनाथ" की निगाह में,हर एक इंसान खुश...
05/12/2018

श्री श्री १०८ सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के तत्कालीन पुजारी जी।

कोई भी छोटा बड़ा नहीं "भोलेनाथ" की निगाह में,
हर एक इंसान खुश हैं "भोलेनाथ" की पनाह में.

जय_श्री_भोलेनाथ

सभी जॉली निवासियों को शुभ रात्रि।आपके स्वप्न में स्वयं भगवान आशुतोष आयें और आपके घर के भंडार भरें।हर हर महादेव
04/12/2018

सभी जॉली निवासियों को शुभ रात्रि।
आपके स्वप्न में स्वयं भगवान आशुतोष आयें और आपके घर के भंडार भरें।
हर हर महादेव

दीपावली का त्योहार भारतीय संस्कृति का गौरव है, क्योंकि दीपावली रोशनी का पर्व है और दीया प्रकाश का प्रतीक है और तमस को दू...
07/11/2018

दीपावली का त्योहार भारतीय संस्कृति का गौरव है, क्योंकि दीपावली रोशनी का पर्व है और दीया प्रकाश का प्रतीक है और तमस को दूर करता है।

यही दीया हमारे जीवन में रोशनी के अलावा हमारे लिए जीवन की सीख भी है, जीवन निर्वाह का साधन भी है।
दीया भले मिट्टी का हो, मगर वह हमारे जीने का आदर्श है, हमारे जीवन की दिशा है, संस्कारों की सीख है, संकल्प की प्रेरणा है और लक्ष्य तक पहुंचने का माध्यम है।

मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान  की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से नकारात्मक चीजे...
06/11/2018

मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से नकारात्मक चीजें दूर रहती हैं और जीवन में साहस, आत्मविश्वास और शक्ति की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि मंगलवार के दिन ही हनुमान जी का जन्म हुआ था और उन्हें मंगल ग्रह का नियंत्रक भी माना जाता है. इसलिए मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है. मान्यता है कि अगर 11 मंगलवार हनुमान जी का व्रत रखा जाए और दर्शन किए जाए तो सभी प्रकार के कर्जों से छुटकारा मिलता है.

क्यों चढ़ाया जता है लाल रंग का तिकोना ध्वज

हनुमान जी की पूजा करने के साथ साथ उन्हें लाल रंग का राम नाम का ध्वज चढ़ाने की भी विशेष मान्यता है.

कहते जब महाभारत का युद्द हो रहा था तब अर्जुन के रथ पर लगे ध्वज पर हनुमान जी विराजमान थे जिन्होंने युद्ध के दौरान पांडवो की रक्षा की. जिसके बाद से हनुमान जी को ध्वज चढ़ाया जाता है. मान्यता है कि मंगलवार के दिन राम नाम का तिकोना ध्वज चढ़ाने से आयु रक्षा, मुकदमों, परीक्षा में विजय और संपत्ति की प्राप्ति होती है.

सिंदूर से ही क्यों होती है हनुमान जी की पूजा.

मान्यताओं के अनुसार एक बार जब हनुमान जी ने माता सीता को उनके सिंदूर लगाने का कारण पूछा तब देवी सीता ने कहा कि ये सिंदूर उनके और भगवान राम के प्रेम और साथ का मानक है. भगवान राम हमेशा उनके साथ रहे इसलिए वो अपनी मांग भरती है. इस पर हनुमान जी बोले अगर आप चुटकी भर सिंदूर से भगवान राम को अपना बना लेती है तो मे भी आज से अपने शरीर पर सिंदूर का लेप लगाउंगा. तभी से हनुमान जी को सिंदूर का लेप लगाकर पूजा करने की मान्यता है. लेकिन कहा जाता है कि महिलाओं को हनुमान जी को सिंदूर लगाने से बचना चाहिए. महिलाएं हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करके भी पूजा कर सकती हैं.

06/11/2018
धनतेरस को करिए,भगवान धनवंतरी का, पुजन पाठदेव कुबेरजी के,सुमिरन से, हो जाएंगे,ठाठ और बाट माता लक्ष्मी संग नारायण को, सह-प...
05/11/2018

धनतेरस को करिए,भगवान धनवंतरी का, पुजन पाठ

देव कुबेरजी के,सुमिरन से, हो जाएंगे,ठाठ और बाट

माता लक्ष्मी संग नारायण को, सह-परिवार, नवाओ माथ

वारे न्यारे हो जायेंगे, पाकर लक्ष्मीनारायण का, सिर पर हाथ

*धनतेरस की शुभकामनाएं*

||इस जीवन का एक आधार,
खाटू के श्री श्याम सरकार ||

जय सिद्धेश्वर महादेव, शुभ सोमवार से हो आप सभी भक्तों की शुभ शुरुआत।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव - २०१८, मंदिर के वरिष्ठ कार्यकर्ता।“ श्री राधे, श्री राधे, राधे, श्री राधे...”
04/11/2018

श्री कृष्ण जन्मोत्सव - २०१८, मंदिर के वरिष्ठ कार्यकर्ता।
“ श्री राधे, श्री राधे, राधे, श्री राधे...”

Address

Surat
395007

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Radha Krishna Mandir - Jolly Residency posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category