31/08/2025
प्रकृति के साथ हो रहा लगातार छेड़छाड़ - पेड़ों की कटाई, अवैज्ञानिक निर्माण, और पहाड़ों की खोदाई - आज विनाश का कारण बन रही है। अब समय आ गया है कि हम सब चेत जाएं। चंद पैसों के लिए भौंण की पहाड़ी पर लोगों ने प्लॉट बना बना कर बेच दिए और करोड़पति बने बैठे हैं। पूरे भौंण की काया ही पलट दी गई और आप बोल रहे हैं कि कोई देवी देवता नाराज़ नहीं।
प्रकृति को सिर्फ संसाधन नहीं, माँ के रूप में देखें। जब माँ ही नाराज़ हो जाए, तो कोई भी रक्षा नहीं कर सकता। शायद ही किसी ने इस बारे में सोचा हो पर मेरा काम आपको अवगत कराना है। विनाश तो प्रारंभ हो चुका है। हम सभी ने बहुत देरी कर दी है। जो भौंण कभी दुर से इतना सुन्दर दिखता था आज उसने ही सुन्दर नगर पर सबसे बड़ा दाग लगा दिया है।
सभी क्षेत्रवासियों से निवेदन है कि इस संदेश को गंभीरता से लें, प्रकृति का सम्मान करें और भविष्य के लिए सतर्क और संवेदनशील बनें।
महामाई सबकी रक्षा करे ।
जय माँ शीतला 🔱