Hare krishna hare krishna krishna krishna hare hare

  • Home
  • India
  • Sunam
  • Hare krishna hare krishna krishna krishna hare hare

Hare krishna hare krishna krishna krishna hare hare Hare karishna hare karishna karishna karishna hare hare
(1)

22/10/2021
10/04/2021
31/08/2018

एक बार यशोदा माँ यमुना मे दीप दान कर रही थी, वो पत्ते मे दीप रखकर प्रवाह कर रही थी । उन्होंने देखा कि कोई दीप आगे नही जा रहा...
ध्यान से देखा तो कान्हा जी एक लकडी लेकर जल से सारे दीप बाहर निकाल रहे थे, तो माँ कहती है "लल्ला तू ये का कर रहो है...?" कान्हा कहते है.. "मैया, ये सब डूब रहे थे तो मै इन्हे बचा रहा हूँ...."
माँ ये सब सुनकर हँसने लगी और बोली
"लल्ला, तू केको केको बचायेगा.."
ये सुनकर कान्हा जी ने बहुत सुन्दर जवाब दिया...
"माँ मैने सबको ठेको थोडी न ले रखो है।
जो मेरी ओर आएंगे उनको बचाऊंगा..."

इसलिये हमेशा भगवान के सम्पर्क मे रहें..

​ 💝🙏 जयश्रीकृष्ण 🙏💝

15/03/2018

🙏एक बार,एक'अत्यंत गरीब" महिला,जो "कान्हा" पर,बेइंतिहा "विश्वास"करती थी !!! अत्यंत ही,विकट स्थिति में आ गई !!!!! कई दिनों से खाने के लिए,पूरे परिवार को नहीं मिला !!! एक दिन,उसने रेडियो के माध्यम से,"कान्हा"को,अपना सन्देश भेजा, कि वह उसकी मदद करे !!!

यह प्रसारण,एक"नास्तिक, घमण्डी,और अहंकारी"," उद्योगपति" ने,सुना !!!! और उसने सोचा कि, क्यों न, इस महिला के साथ, कुछ ऐसा "मजाक"किया जाये,कि उसकी "कृष्ण"के प्रति"आस्था", डगमगा जाये !!!!

उसने,अपने"सेक्रेटरी"को कहा, कि वह,"ढेर सारा खाना"और"महीने भर का राशन",उसके घर पर,देकर आ जाये !!!! और जब वह महिला पूछे,किसने भेजा है ??? तो,कह देना,कि
"शैतान" ने भेजा है !!!

जैसे ही,"महिला"के पास,सामान पंहुचा !!!! पहले तो,उसके" परिवार"ने,तृप्त होकर,भोजन किया !!!! फिर, वह सारा राशन,"अलमारी" में रखने लगी !!!

जब,"महिला"ने पूछा नहीं कि, यह सब किसने भेजा है ???? तो,"सेक्रेटरी"से रहा नहीं गया, और पूछा !!!! आपको क्या"जिज्ञासा" नहीं होती कि, यह सब किसने भेजा है ???

उस"महिला" ने,"बेहतरीन" जवाब दिया !!!मैं इतना क्यों सोंचू,या पूंछू ????????

मुझे, मेरे "कान्हा"पर,"पूरा भरोसा" है !!!! मेरा"कृष्ण",जब आदेश देता है, तो,"शैतानों"को भी,उस"आदेश"का, पालन करना पड़ता है��!!

हरे कृष्णा...🙏

22/06/2017

Rishi Nityapragya sings Krishna Govind Gopal Hare at the Sumeru Sandhya at Faridabad

19/06/2017

भगवान के गले का हार बने फूलो को भगवान् के चरणों में गिरे हुए फुलोने सवाल किया , ....."क्यों रे भाइयो तुम भी फूल हो हम भी फूल है . पर भगवान के गले की सुंदरता बनने का सन्मान आपको ही क्यों मिला ? ....,

बहोत सुंदर जवाब दिया उन फूलो ने , ,,,...यहाँ तक पहुचने से पहले दिल को सुई से आरपार चीरकर निकलना होता हैे...

19/06/2017

ऎसा भी प्रेम
एक फकीर बहुत दिनों तक बादशाह के साथ रहा बादशाह का बहुत प्रेम उस फकीर पर हो गया। प्रेम भी इतना कि बादशाह रात को भी उसे अपने कमरे में सुलाता। कोई भी काम होता, दोनों साथ-साथ ही करते।एक दिन दोनों शिकार खेलने गए और रास्ता भटक गए। भूखे-प्यासे एक पेड़ के नीचे पहुंचे। पेड़ पर एक ही फल लगा था। बादशाह ने घोड़े पर चढ़कर फल को अपने हाथ से तोड़ा। बादशाह ने फल के छह टुकड़े किए और अपनी आदत के मुताबिक पहला टुकड़ा फकीर को दिया। फकीर ने टुकड़ा खाया और बोला, 'बहुत स्वादिष्ट! ऎसा फल कभी नहीं खाया। एक टुकड़ा और दे दें। दूसरा टुकड़ा भी फकीर को मिल गया। फकीर ने एक टुकड़ा और बादशाह से मांग लिया। इसी तरह फकीर ने पांच टुकड़े मांग कर खा लिए। जब फकीर ने आखिरी टुकड़ा मांगा, तो बादशाह ने कहा, 'यह सीमा से बाहर है। आखिर मैं भी तो भूखा हूं। मेरा तुम पर प्रेम है, पर तुम मुझसे प्रेम नहीं करते।'.और सम्राट ने फल का टुकड़ा मुंह में रख लिया। मुंह में रखते ही राजा ने उसे थूक दिया, क्योंकि वह कड़वा था। राजा बोला, 'तुम पागल तो नहीं, इतना कड़वा फल कैसे खा गए?' उस फकीर का उत्तर था, 'जिन हाथों से बहुत मीठे फल खाने को मिले, एक कड़वे फल की शिकायत कैसे करूं? सब टुकड़े इसलिए लेता गया ताकि आपको पता न चले। दोस्तों जँहा मित्रता हो वँहा संदेह न हो ।

Address

Sunam
148028

Telephone

+91 99882 17755

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hare krishna hare krishna krishna krishna hare hare posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Hare krishna hare krishna krishna krishna hare hare:

Share