जय माँ काली नयागाँव

जय माँ काली नयागाँव जय माँ काली का मंदिर बिहार के भागलपुर जिला के सुल्तानगंज प्रखंड के नयागांव में स्थित है।

नयागांव का माँ काली मंदिर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। माँ का पवित्र मंदिर बिहार के भागलपुर जिला के सुल्तानगंज प्रखंड के नयागांव पंचायत के नयागांव ग्राम में अवस्थित है। यह मंदिर असरगंज- शाहकुंड रोड में लदौवा मोड़ से 3 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। दूर-दराज के इलाके तक यह मंदिर प्रसिद्ध है। इस मंदिर से जुड़ी कई किंवदंतियां प्रचलित हैं। करीब सौ वर्ष पुराने इस मंदिर का वर्षों बाद जीर्णोद्वार का कार्य चल रहा है। 80 के दशक में इस मंदिर की छत को पक्का करवाया गया था। 21वीं सदी में यह एक भव्य मंदिर बनने जा रहा है। इस मंदिर की महिमा अपरंपार है। यहां प्रत्येक वर्ष चैत्र मास में "बेहरी' (भंडारा) का आयोजन होता है, जो चैत्र मास के अमावस्या तिथि के बाद पड़ने वाले पहले शनिवार को गांव के पंडितो के द्वारा दुर्गा सप्तसती का पाठ सुबह एवं संध्या-वंदना शाम में किया जाता है। ग्यारहवे दिन यानि मंगलवार को पाठ पढ़ने के बाद हवन होता है तथा बकरे का बलि प्रदान किया जाता है। इसी दिन को हमलोग भंडारा यानि बेहरी कहते है। भंडारे के अंतिम दिन मंगलवार को एक भव्य मेला लगता है। इस मेले में दर्जनों गांव के लोग पहुंचते हैं। मां की चरणों में मत्था टेकने के अलावा मेले का आनंद उठाते हैं। इस दौरान हजारों लोग जहां पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं, वही सैकड़ों श्रद्धालु करीब 15 किलोमीटर का रास्ता तय कर सुल्तानगंज से पैदल या वाहनों से गंगाजल लाकर श्री श्री 108 दक्षिणेश्वरी माँ काली मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। इस मेले को देखने के लिए सगे-संबंधियों का जमघट लगता है। हर घर में दर्जनों कुटुब (रिश्तेदार) आकर भंडारे के अंतिम दिन का इंतजार करते हैं। इस मंदिर की गहिमा अपरंपार है। यह जगह सिद्धपीठ होने के कारण लोग अनेक तरह की मनोकामना लेकर माँ के दरबार में आते रहते है, और माँ सबकी मनोकामना पुर्ण भी करती है। माँ के मंदिर में सालो भर प्रत्येक शनिवार को भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। जो भी यहाँ सच्चे मन से आता है वो खाली हाथ कभी नहीँ जाता। यहाँ सच्चे मन से आने वाले के सारे पाप मिट जाते है। माँ के मंदिर मेँ सालोँ भर भक्तो कि भीड़ लगी रहती है।

06/09/2026

🚩 माँ काली के दरबार का अद्भुत नज़ारा 🙏❤️
ऊपर से दिखता यह खूबसूरत दृश्य सिर्फ एक मंदिर का नज़ारा नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव है। बिहार के सुल्तानगंज क्षेत्र में स्थित नयागांव काली मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। 🛕✨
Drone View में मंदिर की भव्यता, आसपास का प्राकृतिक वातावरण और पूरे परिसर की सुंदरता एक अलग ही रूप में दिखाई देती है। दूर से देखने पर ऐसा लगता है मानो माँ काली का आशीर्वाद पूरे क्षेत्र पर बना हुआ हो। 🚩
यह स्थान सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि अपनी शांत वातावरण और खूबसूरत दृश्य के कारण भी लोगों को आकर्षित करता है। अगर आप बिहार के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को करीब से जानना चाहते हैं, तो नयागांव काली मंदिर को अपनी यात्रा सूची में जरूर शामिल करें। ❤️
🙏 जय माँ काली 🙏
🚩 जय माता दी 🚩
📍 Nayagaon Kali Mandir, Sultanganj, Bihar
🎥 Drone View | Bihar Tourism | Spiritual Bihar
⚠️ Copyright Notice: यह वीडियो हमारे द्वारा स्वयं शूट किया गया है। इस वीडियो का उपयोग, कॉपी या री-अपलोड बिना अनुमति के न करें।

06/04/2026

Address

Nayagaon
Sultanganj
813108

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जय माँ काली नयागाँव posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to जय माँ काली नयागाँव:

Shortcuts

Share

Category