Holi dhora

Holi dhora In sujangarh the land of kayamkhani people is holi dhora near abot 600 home and population 4000 to 5000 man women & children's

ना जातिवाद ना कोई घात बस बागियों की एक ही जात जबरदस्त 36 कौम का साथ
27/08/2022

ना जातिवाद ना कोई घात बस बागियों की एक ही जात जबरदस्त 36 कौम का साथ

42 साल की बेदाग नोकरी से अपनी सेवाएं बिजली विभाग को देने के बाद 31-1-2022 को इस्माइल खा मुजादखानी सेवानिवृत्त हुए है इस ...
01/02/2022

42 साल की बेदाग नोकरी से अपनी सेवाएं बिजली विभाग को देने के बाद 31-1-2022 को इस्माइल खा मुजादखानी सेवानिवृत्त हुए है इस खुशी के मौके पर होली धोरा के ऐतिहासिक चौक में उनका सभी युवाओ बच्चो बुजुर्गों ने शानदार स्वागत किया जिसकी झलकिया आपके साथ साँझा कर रहा हु

पोस्ट साभार @ imran khan Dolatkhani

एक टाइम था जब पूरा होली धोरा इनसे कटिंग बनवाता थाकोई नही होगा होली धोरा में जो इन्हें नही जानता-------------------ये है ...
03/06/2021

एक टाइम था जब पूरा होली धोरा इनसे कटिंग बनवाता था
कोई नही होगा होली धोरा में जो इन्हें नही जानता
-------------------
ये है बेगजी नाई जिन्हें शायद अभी युवा नही जानते होंगे क्योकि नई नई कटिंगों का जमाना आ गया है लेकिन सीधी व सिंपल कटिंग व दाड़ी होली धोरा में इन्होंने तीन पीढ़ियों की बना दी है अपनी दुकान होली धोरा में 1985 में लगाई थी यासीन खा हाजीजी की दुकान से जो 1-6-2021 को रमजान खा पूणनी वालो के यहां से दुकान खाली की है अपने सीधे व सरल स्वभाव और सभी होली धोरा वासियो से परिवार सा प्यार रखने वाले बेगाराम जी नाइ ने होली धोरा में लगातार 37 साल सेवा दी है जो अपने आप मे एक रिकॉड है बचपन मे मेने भी इनसे बहुत बार कटिंग बनवाई है अभी नए फेशनो की कटिंग व उम्र के तकाजे को देखते हुए इन्होंने इस काम को अलविदा कह दिया है जिन्होंने इनसे कटिंग या दाड़ी बनवाई है वो एक कमेट जरूर कर देना। पोस्ट : इमरान खान दौलतखानी

Suspect but negative
21/03/2020

Suspect but negative

माशा अल्लाह जिस शादी के चर्चे सुजानगढ से लेकर बुरहानपुर तक हो रहे हो और मुना सरकार ने तो दावत के मामले में हर मेहमान का ...
07/04/2019

माशा अल्लाह जिस शादी के चर्चे सुजानगढ से लेकर बुरहानपुर तक हो रहे हो और मुना सरकार ने तो दावत के मामले में हर मेहमान का दिल खुश कर दिया ऐसी मेहमान नवाजी मेने नही देखी शादी 6 अप्रेल को थी जबकि दावत का सिलसिला 2 अप्रेल से चालू हो गया वो भी अनेक प्रकार के व्यंजनों के साथ इस आलीशान शादी की चर्चा हर तरफ थी लेकिन जब निकाह के बाद सलाम 1 रुपये नारियल के रूप में दी गई तो इस आलीशान शादी को और भी आलीशान बना दिया
अपने खाश मेहमानों को महेश्वरी भवन में ठहरने की उत्तम व्यस्था और R K गार्डन में शादी का प्रोग्राम बहुत शानदार रहा इस शादी में जानी मानी हर हस्ती ने शिरकत की सबके नाम लिखूंगा तो शब्दों की सीमा नही रहेगी पार्षद मो सफी जिसने एक रुपये नारियल बिन राजा परवेज खान को देकर अपना वो फर्ज निभाया जो वो हर शादी में निभाते है मेरी सिस्टर यास्मीन व परवेज खान को हर वो खुसी मिले जिसकी तमन्ना दिल मे रखते है ऊपर वाला आपको दोनो को हर खुसी से नवाजे

शहादत व वफादारी का स्मारक -शिम्भु खाँ का चूंतरा :-=================================            सुजानगढ के पूर्वी इलाके द...
10/09/2018

शहादत व वफादारी का स्मारक -शिम्भु खाँ का चूंतरा :-
=================================
सुजानगढ के पूर्वी इलाके दूलियां की रोही में बोबासर के रास्ते पर एक छोटा सा चबूतरा बना हुआ है जो सुजानगढ के एक कायमखानी सरदार शिम्भु खाँ द्वारा एक ब्राह्मण परिवार की रक्षार्थ दिये बलिदान का स्मारक है । यह स्मारक साम्प्रदायिक सौहार्द एवं हिन्दू -मुस्लिम जायरीन की अकीदत का केंद्र है ।
आज से 130 वर्ष पूर्व विक्रम संवत् 1948 की घटना है । ऊँट - गाड़ा चालक मरहूम शिम्भु खाँ सुजानगढ के तत्कालीन राजमिश्र पंडित जिनकू राम जी,उनकी धर्मपत्नी पारोबाई एवं नन्हे दो पुत्र श्री वल्लभ उर्फ बोदूलाल व गोरूलाल मिश्र को अपने गाडे में बैठा कर नवलगढ से सुजानगढ ला रहे थे। शिम्भु खाँ का ऊँट गाड़ा जब बोबासर गाँव पहुँचा तो वहाँ के राजपूत सरदारों ने मिश्र परिवार का स्वागत किया तत्पश्चात वे सुजानगढ की तरफ रवाना हुए । कुछ दूर निकलने पर शिम्भु खाँ जी ने देखा कि चार ऊँट सवार धाड़वी लूट के इरादे से उनका पीछा कर रहे हैं । उनको मिश्र परिवार की सुरक्षा की चिंता हुई। धाड़वी नजदीक आते जा रहे थे । आपने तुरन्त फैसला लेते हुए कहा " आप चिंता न करे मेरा वफादार ऊँट आपको मेरे घर तक पहुँचा देगा । मैं धाड़वियों को रोकता हूँ । " यह कहकर ऊँट के एक लाठी मार कर सुजानगढ की तरफ दौड़ा दिया और आप धाड़वियों को रोकने के लिए उनसे भिड़ गये ।आपने बहादुरी से मुकाबला किया किन्तु अन्त में शहीद हो गये । अपने प्राण देकर मिश्र परिवार की रक्षा करने वाले शिम्भु खाँ को हमारी खिराजे अकीदत ।
पंडित जिनकू राम के पड़पोते डाॅ.राधेश्याम मिश्र कहते है कि शिम्भु खाँ जी ने अपनी जान देकर हमारे परिवार की रक्षा की इसके लिए हमारी वर्तमान एवं भावी पीढ़ियाँ उनकी ऋणी रहेगी । दिनांक 26 सितम्बर 2011 को डाॅ मिश्र अपने पोते के साथ,वरिष्ठ साहित्यकार श्याम जी गुरु,लीला धर जी प्रधानाचार्य, शम्सुद्दीन स्नेही, पेंशनर जाब्दी खाँ,एडवोकेट बनवारी लाल खीचड़ ,मन्नवर खाँ व तकिया कमेटी के सदर इलियास खाँ व सदस्यों ने सद्भावना यात्रा करके शहीद -स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
द्वारा -शम्सुद्दीन स्नेही, सुजानगढ

Eid Mubarak
16/06/2018

Eid Mubarak

03/10/2017

" إِنَّا لِلّهِ وَإِنَّـا إِلَيْهِ رَاجِعونَ "

सलेमान खाँ दोलतखानी होली धोरा सुजानगढ
का ईनतकाल हो गया है मययत बाद नमाज़ ईशा के उठाई जाऐगी ।

03/10/2017

" إِنَّا لِلّهِ وَإِنَّـا إِلَيْهِ رَاجِعونَ "

रोशन खाँ s/o भंवरू खाँ हाथीखानी स्टेशन बास सुजानगढ का इंतक़ाल हो गया है
मययत बाद नमाज असर के उठाई जाऐगी

Eid moment of 2016 Holi Dhora Sujangarh Chowk
07/07/2016

Eid moment of 2016 Holi Dhora Sujangarh Chowk

Address

Kayamkhani Palace In Sujangarh
Sujangarh
331507

Telephone

+91 89550 01007

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Holi dhora posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Holi dhora:

Share