Baba Bishandas Dham Murthal

Baba Bishandas Dham Murthal DEVI WALA BAGH
is religious place located in Murthal Village.

Various religious programs like Bhagvat katha , Shiv Puran, Ramayan, Hawan and Social Activities like Blood Donation Camp, Vaccination Camp are organised here.

"मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।"9 मार्च, 2025 को बाबा बिशंदास धाम, मुरथल में स्वर्गीय डॉ. नवीन गोयल जी की प...
17/03/2026

"मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।"
9 मार्च, 2025 को बाबा बिशंदास धाम, मुरथल में स्वर्गीय डॉ. नवीन गोयल जी की पावन स्मृति में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए 101 सहयोगियों ने रक्तदान कर इस आयोजन को सफल बनाया।
एकत्रित किया गया रक्त कई जीवन बचाने में सहायक होगा। इस नेक कार्य में अपना योगदान देने वाले सभी रक्तदाताओं और सेवादारों का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

स्वर्गीय डॉ. नवीन गोयल की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित, 83 यूनिट रक्त एकत्रितमुरथल, 8 मार्च 2026।प्रत्येक वर्ष की भां...
09/03/2026

स्वर्गीय डॉ. नवीन गोयल की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित, 83 यूनिट रक्त एकत्रित

मुरथल, 8 मार्च 2026।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय डॉ. नवीन गोयल की पुण्य स्मृति में दिनांक 8 मार्च 2026 को बाबा बिशनदास धाम, मुरथल में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के अनेक सामाजिक, धार्मिक व गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांव मुरथल के सरपंच श्री रामेशवर अंतिल उपस्थित रहे। उनके साथ क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों में श्री सुभाष वशिष्ठ, मैडम किरण बाला, संजय सिंगला , एडवोकेट अरविंद मित्तल, परवीन वर्मा, मोहन सिंह मनोचा, जयवीर गहलावत, पवन जिंदल, त्रिभुवन कौशिक, देवेंद्र कुच्छल सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है और इससे कई जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।

रक्त एकत्रित करने का कार्य सी.ए. दीपक गुप्ता के नेतृत्व में रोटरी ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। शिविर में कुल 83 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

विशेष रूप से यह शिविर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित रहा, जिसमें गांव की महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया और समाज में एक प्रेरणादायक संदेश दिया।

शिविर के संयोजक सुशील गोयल ने स्वयं 25वीं बार रक्तदान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया तथा सभी रक्तदाताओं को “रक्तवीर” कहकर उनका उत्साह बढ़ाया।

शिविर की एक विशेषता यह भी रही कि इसमें रेयर ब्लड ग्रुप वाले रक्तदाताओं के साथ-साथ कई ऐसे युवाओं ने भी पहली बार रक्तदान किया, जिन्होंने समाज सेवा की इस मुहिम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बिशनदास धाम की ओर से पूर्व प्रधान दीपक गोयल, परवीन गोयल, कृष्ण गोयल व पंकज गोयल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और शिविर के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया।

स्वर्गीय डॉ. नवीन गोयल के परिवार की ओर से उनकी धर्मपत्नी रेखा गोयल, उनके बेटे मोहित गोयल, कुणाल गोयल, आकाश गुप्ता तथा गौरव गर्ग ने सभी आयोजकों, उपस्थित अतिथियों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से ही समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

Address

Baba Bishandas Dham/Murthal/Tajpur Road
Sonipat
131027

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baba Bishandas Dham Murthal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share