25/06/2023
हमारे प्यारी माता शूलिनी पीठम मंदिर के पुजारी श्री लक्ष्मीकान्त शर्मा जी, श्रीमान हिमाचल प्रदेश के माननीय गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला जी, स्वास्थ्य मंत्री श्री धनीराम शंडिल जी और अन्य कई महान प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के साथ माँ शूलिनी का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने शूलिनी मेले के शुभ अवसर पर माँ शूलिनी के आशीर्वाद ग्रहण किए।
शूलिनी मेला हमारे प्रिय हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण परंपरा में से एक है जहां हम सभी एक साथ उत्सव मनाते हैं और माँ शूलिनी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यह एक अनूठा और प्रेरणादायक अवसर है जो हमारे राज्य के विभिन्न श्रेष्ठ व्यक्तित्वों को एक साथ आत्मीयता से मिलाता है।
माँ शूलिनी की कृपा से हमें अपार समृद्धि, स्वास्थ्य और सुख की प्राप्ति हो |